भारतीय वायु सेना के विमान से हुआ था जबलपुर आगमन, डुमना वीमानताल से हुए रवाना
By : डीबी न्यूज अपडेट | Edited By : प्रिंस अवस्थी
MP News: Jabalpur. नरसिंहपुर में कृषि उद्योग समागम पर उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का आगमन हुआ. इस कार्यक्रम में उनका संबोधन हुआ. इसके बाद भारतीय वायु सेना के हेलिकाप्टर से दोपहर 2.48 बजे डुमना एयरपोर्ट पहुंचे. यहां कुछ देर रुकने के बाद दोपहर 3.35 बजे उपराष्ट्रपति धनखड़ भारतीय वायु सेना के विमान से नई दिल्ली रवाना हो गए. उपराष्ट्रति का स्वागत शहर व प्रदेश के जनप्रतिनिधियों ने बड़ी आत्मीयता से किया. वायुयान से उतरने के बाद प्रोटोकाल के मुताबिक प्रत्येक पदाधिकारी से मुलाकात की और उनसे संवाद किया.
इन्होंने की अगवानी
उपराष्ट्रपति के आगमन पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, सांसद आशीष दुबे, विधायक अशोक रोहाणी, संतोष बरकडे, जिला पंचायत अध्यक्ष आशा मुकेश गोटिया, जिला भाजपा अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, ग्रामीण अध्यक्ष राज कुमार पटेल, निगमाध्यक्ष रिकुंज विज, पंकज दुबे, रजनीश यादव सहित अन्य गणमान्य नागरिक शामिल हुए. इसके अलावा डीआईजी अतुल सिंह, सेना के वरिष्ठ अधिकारी, कलेक्टर दीपक सक्सेना व पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय मौजूद थे. डुमना एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति धनखड़ से बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी भेंट की.

