मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जवाहरलाल दर्डा की कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण, विराट कैंसर हास्पिटल और महिला गृह उद्योग यूनिट का किया अवलोकन
By : डीबी न्यूज अपडेट | Edited By : प्रिंस अवस्थी
MP News Jabalpur: मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाएं लगातार बढ़ रही हैं. 2002-03 में जहां 5 मेडिकल कॉलेज थे। 20 साल बाद 30 मेडिकल हो गयें हैं और 2 साल बाद 50 मेडिकल कॉलेज हो जायेंगे. मध्यप्रदेश तेजी से औद्योगिक विकास की ओर बढ़ रहा है. मध्यप्रदेश की विकास दर 12 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है. आर्थिक रूप से 2002-03 में जहां प्रति व्यक्ति आय 11 हजार रूपये होती थी, वहीं अब 1 लाख 52 हजार रूपये हो गई है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारत भी तेजी से आर्थिक विकास कर रहा है. अब भारत जापान को पीछे छोड़कर चौथे नंबर की अर्थव्यवस्था बन चुका है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज 26 मई को सेठ गोविंददास शासकीय जिला चिकित्सालय पहुंचे थे. जहां उन्होंने वरिष्ठ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जवाहरलाल दर्डा की कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया और इसी अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित किया.
अब समय बदल चुका है
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सेना का अभिनंदन करते हुए कहा कि सेना ने देश का मान रखा, दुश्मनों को मुंह तोड़ जवाब दिया, जिसे पाकिस्तान कभी नहीं भूल पायेगा. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लोकमत पत्र समूह द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में कहा कि अब समय बदल चुका है. मध्यप्रदेश में कई विकास के कार्य हो रहे हैं, जबलपुर सहित समूचा महाकौशल क्षेत्र तेजी से विकास कर रहा हैं, विकास को लेकर प्रदेश सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगा.
गृह उद्योग और कैंसर हॉस्पिटल का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने महिला गृह उद्योग लिज्जत पापड़ द्वारा संचालित यूनिट का अवलोकन किया. इसी के साथ भेड़ाघाट रोड स्थित विराट कैंसर हॉस्पिटल का भी अवलोकन किया. प्रतिमा अनावरण के अवसर पर वरिष्ठ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जवाहरलाल दर्डा के विषय पर चर्चा करते हुए कहा कि जबलपुर में उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में भी उल्लेखनीय कार्य किया. उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान जबलपुर से नेताजी सुभाषचंद्र बोस का भी गहरा नाता रहा है. उन्होंने अंग्रेजों के दम्भ को तोडा़ और 23 वर्ष की उम्र में आईसीएस की परीक्षा पास की. जिस समय अंग्रेज भारतीयों के ज्ञान स्तर को कम आंकते थे. महात्मा गांधी ने भी अफ्रीका से स्वतंत्रता की लड़ाई की शुरूआत कर एक नई दिशा दी. स्वतंत्रता संग्राम में कई महान विभूतियों ने अपना अमूल योगदान दिया.
संतों से लिया आशिर्वाद
मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं लोक निर्माण मंत्री माननीय राकेश सिंह के साथ परम् पूज्य श्रीमद् जगतगुरु नरसिंह पीठाधीश्वर डॉ. स्वामी नृसिंह देवाचार्य जी महाराज के सानिध्य में औपचारिक बैठक हुई , मध्य प्रदेश के मठ मंदिरों, संस्कृत पाठशालाओं एवं गौशालाओं के सबंध में विस्तार चर्चा हुई. बैठक में महंत रामजी शरण, महराज महंत प्रकाशानंद महाराज, ब्रह्मचारी हिमांशु एवं वि.हि.प. के धर्माचार्य संपर्क प्रचारक मुन्नालाल पांडे उपस्थित रहे.


