By : DB News Update
Edited By : प्रिंस अवस्थी
दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल ग्रेटर कैलाश इलाके में पदयात्रा कर रहे थे. इस दौरान एक शख्स ने उन पर पानी फेंका. समर्थकों ने मौके पर ही आरोपी की पिटाई कर दी. दिल्ली पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया. मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा, ‘दिल्ली का चुनाव तीसरी बार हारने की बौखलाहट भाजपा में दिख रही है. इसी वजह से वे ऐसी हरकत कर रहे हैं.’
केजरीवाल अक्टूबर से पदयात्रा पर
शराब नीति केस में 13 सितंबर को जेल से छूटने के बाद केजरीवाल ने 17 सितंबर को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था. इसके बाद आतिशी ने 21 सितंबर को नए CM के तौर पर शपथ ली थी. अक्टूबर से केजरीवाल दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में पदयात्रा कर रहे हैं.

