महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों के 7 दिन बाद भी CM फेस पर सस्पेंस बना हुआ है
By : DB News Update| Edited By : प्रिंस अवस्थी
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों के 7 दिन बाद भी CM फेस पर सस्पेंस बना हुआ है. सूत्रों के मुताबिक, शिवसेना चीफ एकनाथ शिंदे डिप्टी CM का पद लेने को तैयार हैं, लेकिन गृह मंत्रालय पर अड़े हुए हैं. शिंदे सरकार में डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस के पास ही गृह मंत्रालय था. वो इस मंत्रालय को छोड़ना नहीं चाहते. वहीं शिंदे गुट का तर्क है कि अगर डिप्टी CM पद मिल रहा है तो उसके साथ गृह मंत्रालय भी उन्हें ही मिलना चाहिए.
3 दिसंबर को ऐलान, 5 को शपथ
BJP सूत्रों के मुताबिक, CM पद के लिए देवेंद्र फडणवीस का नाम तय कर दिया गया है. 3 दिसंबर को BJP विधायक दल की बैठक होगी. इसी दिन CM के नाम का ऐलान होगा. शिवसेना और NCP की ओर से एक-एक डिप्टी CM भी शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण 5 दिसंबर को शाम 5 बजे मुंबई के आजाद मैदान में होगा.
अजित बोले- BJP से ही होगा महाराष्ट्र का CM
डिप्टी CM अजित पवार ने कहा- महाराष्ट्र में CM भाजपा से ही होगा. यह फैसला दिल्ली में महायुति की बैठक में लिया गया. शिवसेना और NCP के डिप्टी CM होंगे. उधर, 29 नवंबर को शिंदे दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद मुंबई लौटे और सभी कार्यक्रम रद्द कर अपने गांव सातारा निकल गए, गांव में उनकी तबीयत बिगड़ गई.

