By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: कोर्ट-कचहरी के मामले में आपको विशेष सावधानी बरतनी होगी, पढ़ें आज का राशिफल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > कोर्ट-कचहरी के मामले में आपको विशेष सावधानी बरतनी होगी, पढ़ें आज का राशिफल
Religion

कोर्ट-कचहरी के मामले में आपको विशेष सावधानी बरतनी होगी, पढ़ें आज का राशिफल

DB News
Last updated: 18/09/2025 10:45 AM
DB News
Share
8 Min Read
SHARE

Aaj Ka Rashifal, 11 April 2025 : आज 11 अप्रैल 2025, शुक्रवार का दिन आपका कैसा रहेगा. इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है. ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.

By : एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रदीप मिश्रा

Contents
Aaj Ka Rashifal, 11 April 2025 : आज 11 अप्रैल 2025, शुक्रवार का दिन आपका कैसा रहेगा. इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है. ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल यानि 11 अप्रैल 2025, शुक्रवार का दिन विशेष –मेष | Aries – (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)वृष | Taurus  (जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)मिथुन | Gemini – (जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)कर्क | Cancer- (जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)सिंह | Leo – (जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)कन्या | Virgo- (जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)तुला | Libra – (जिनका नाम र, त से शुरू होता है)वृश्चिक | Scorpio – (जिनका नाम न, य से शुरू होता है)धनु | Sagittarius – (जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)मकर | Capricorn – (जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)कुंभ | Aquarius – (जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)मीन | Pisces – (जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

Edited by – सुप्रिया

Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल यानि 11 अप्रैल 2025, शुक्रवार का दिन विशेष –

मेष | Aries – (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आज नौकरी में स्थानांतरण के योग है. आपको किसी जरूरी कार्य से घर से दूर जाना पड़ सकता है. व्यापार में कुछ समस्या आ सकती है. किसी महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी किसी अन्य व्यक्ति के हाथों में ना दें. अन्यथा कार्य बनते-बनते बिगड़ जाएगा. यात्रा में जरा सी असावधानी दुर्घटना का सबब बन सकती है. किसी सरकारी योजना का लाभ मिलने से वंचित रह जाएंगे.

वृष | Taurus  (जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज कार्यक्षेत्र में परिश्रम के बावजूद भी उसी अनुपात में फल प्राप्त नहीं होगा. सहयोगी जनों से मतभेद उभर सकते हैं. किसी के बहकावे में न आए. महत्वपूर्ण कार्यों में संघर्ष बढ़ सकता है. सामाजिक कार्य व्यवहार में संयमपूर्वक व्यवहार करें. विरोधी पक्ष आपको नीचे दिखाने की कोशिश कर सकते हैं. इस संबंध में सावधानी बरतें. व्यापार में सहयोगियों से अकारण अनबन हो सकती है. यात्रा में कीमती वस्तु का विशेष ध्यान रखें.

मिथुन | Gemini – (जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आज नौकरी में पदोन्नति का शुभ समाचार मिलने का संयोग बनेगा. बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को अधीनस्थ का सुख प्राप्त होगा. व्यवसाय से जुड़े हुए व्यक्तियों को व्यापार में लाभ उन्नति के योग बनेंगे. आजीविका नौकरी के क्षेत्र में संलग्न लोगों को परिश्रम का फल प्राप्त होगा. मन में संतुष्टि बढ़ेगी. सगे संबंधियों, इष्ट मित्रों के सहयोग से कार्य क्षेत्र की मुश्किलें कम होगी. समाज में उच्च पद प्रतिष्ठित व्यक्तियों के साथ संपर्क बढ़ेंगे.

कर्क | Cancer- (जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आज कार्यक्षेत्र में कोई ऐसी घटना घट सकती है जिसका कार्य क्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा. पहले से रुके हुए कार्य बनने की संभावना रहेगी. समाज में मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. शत्रु पक्ष आपके साथ प्रतिस्पर्धा की भावना से व्यवहार करेंगे. अतः इस दिशा में सावधानी बरतें. शिक्षा, अध्ययन, कृषि क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को लाभकारी संभावनाएं रहेंगी. नौकरी करने वाले लोगों को उन्नति प्राप्त होने के योग बनेंगे. राजनीति में आपका पद एवं कद बढ़ सकता है.

सिंह | Leo – (जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

आज बहुराष्ट्रीय कंपनियों में नौकरी तलाश रहे लोगों को नौकरी से संबंधित शुभ समाचार मिलेगा. परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी. खेल, विज्ञान, कला आदि के क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई महत्वपूर्ण सफलता मिल सकती है. व्यवसाय से जुड़े लोगों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा. आजीविका के क्षेत्र में संलग्न लोगों को अपने सहयोगियों के साथ अधिक तालमेल बनाने की आवश्यकता रहेगी. धैर्य रखें. क्रोध पर नियंत्रण रखें.

कन्या | Virgo- (जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

आज कार्यक्षेत्र में आय कम होगी. आय के स्रोतों में वृद्धि होगी. व्यवसाय के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों का नवीन व्यवसाय के प्रति अभिरुचि बढ़ेगी. राजनीतिक क्षेत्र में नौकरी में उच्च अधिकारियों से निकटता का लाभ मिलेगा. किसी लंबी दूरी की यात्रा अथवा विदेश यात्रा पर जाने के योग बनेंगे. धार्मिक क्रिया कलापों में रुचि बढ़ सकती है. विद्यार्थी वर्ग की अध्ययन में अभिरुचि बढ़ेगी. मजदूर वर्ग को रोजगार संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.

तुला | Libra – (जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत व्यक्तियों को नौकरी में अपने सहयोगियों के साथ अधिक तालमेल बनाने की आवश्यकता रहेगी. व्यवसाय के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को व्यापार में लाभ के संकेत प्राप्त होंगे. मजदूर वर्ग को रोजगार मिलेगा. परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम संपन्न हो सकता है. विद्यार्थी वर्ग की अध्ययन में अभिरुचि रहेगी. सामाजिक कार्यों में बढ़कर भागीदारी करेंगे. कोर्ट कचहरी के मामले में सफलता मिलेगी.

वृश्चिक | Scorpio – (जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

आज नौकरी में स्थानांतरण के योग बनेंगे. आपके घर से दूर तैनाती मिल सकती है. बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों अकारण समस्या हो सकती है. आजीविका के क्षेत्र में कार्य व्यक्तियों को तालमेल बनाने की आवश्यकता रहेगी. व्यवसाय के क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों को अचानक लाभ हो सकता है. महत्वपूर्ण कार्यों में सोच समझकर निर्णय ले. विरोधी आपकी उन्नति से जलेंगे. सामाजिक मान प्रतिष्ठा के क्षेत्र में उच्च पद प्रतिष्ठित लोगों के साथ संपर्क बढ़ेंगे.

धनु | Sagittarius – (जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

आज कार्यक्षेत्र की दृष्टि से कुछ उतार-चढ़ाव रहेगा. व्यापार आजीविका में अत्यधिक परिश्रम करने से सुधार होगा. गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें. अन्यथा वे आपकी कमजोरी का लाभ उठा सकते हैं. कोर्ट कचहरी के मामले में आपको विशेष सावधानी बरतनी होगी. अपने आत्मविश्वास को कम न होने दे. आपकी परिस्थितियां अनुकूल होती चली जाएगी. परोपकार के कार्यों में आपकी अभिरुचि बढ़ेगी.

मकर | Capricorn – (जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

आज आजीविका के क्षेत्र में संलग्न व्यक्तियों को कार्य के प्रति अधिक सतर्क रहें. व्यापार करने वाले लोगों के व्यवसाय में स्थित समान रहेगी. अपने व्यवहार को अच्छा बनाने की कोशिश करें. समाज में अपनी पहचान बनाने का प्रयास करें. अपने महत्वपूर्ण कार्यों को दूसरों के भरोसे ना छोड़े. राजनीति में विरोधी पक्ष, शत्रु पक्ष कोई धोखा कर सकता है. अतः सावधान रहें. विद्यार्थी वर्ग अध्ययन में अभिरुचि लेगा.

कुंभ | Aquarius – (जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

आज आध्यात्मिक क्षेत्र में संलग्न लोगों को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त होगी. कार्य क्षेत्र में पिता से सहयोग एवं सानिध्य प्राप्त होगा. राजनीति में आपकी रणनीति की सराहना होगी. नौकरी में नौकर चाकर का सुख बढ़ेगा. व्यापार में नए अनुबंध होने से उन्नति होगी. भूमि के क्रय विक्रय अथवा भवन निर्माण के कार्य में संलग्न लोगों को यकायक महत्वपूर्ण सफलता मिल सकती है. किसी अधूरे कार्य के पूरे होने से आपके मनोबल में वृद्धि होगी.

मीन | Pisces – (जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

आज कार्यक्षेत्र में अत्यधिक व्यस्तता बनी रहेगी. कोई महत्वपूर्ण कार्य किसी व्यक्ति की लापरवाही के कारण बाधित हो सकता है. जिससे आपका मन खिन्न रहेगा. राजनीति में किसी महत्वपूर्ण अभियान की कमान आपको मिल सकती है. जिससे राजनीतिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. व्यापार में नए अनुबंध होने से व्यापार में सुधार होगा. कपड़ा उद्योग, कृषि उद्योग, दुग्ध उद्योग आदि से जुड़े लोगों को विशेष सफलता प्राप्त होगी. नौकरी में स्थान परिवर्तन होने के योग हैं.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:Aaj Ka RashifalDaily HoroscopeDB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love1
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article गौशालाओं को दी जाने वाली आर्थिक मदद हुई दोगुनी
Next Article 26/11 का आरोपी NIA हेडक्वार्टर के 14/14 के कमरे में बंद
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?