By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: जगतगुरु डॉ स्वामी नरसिंहदेवाचार्य जी महाराज की भव्य अगवानी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > जगतगुरु डॉ स्वामी नरसिंहदेवाचार्य जी महाराज की भव्य अगवानी
Madhya PradeshNationalReligion

जगतगुरु डॉ स्वामी नरसिंहदेवाचार्य जी महाराज की भव्य अगवानी

DB News
Last updated: 27/10/2025 11:32 AM
DB News
Share
3 Min Read
SHARE

रीवा, अमरपाटन, मैहर, कटनी, सिहोरा से लेकर जबलपुर जिले में भव्य स्वागत, जनप्रतिनिधियों में भी दिखा उत्साह

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Contents
रीवा, अमरपाटन, मैहर, कटनी, सिहोरा से लेकर जबलपुर जिले में भव्य स्वागत, जनप्रतिनिधियों में भी दिखा उत्साहरीवा एपीएस यूनिवर्सिटी के कुलगुरु ने किया स्वागतअंधमूक बाईपास में जनप्रतिनिधियों ने की अगवानीइन्होंने की अगवानी

MP News, Jabalpur. प्रयागराज महाकुंभ मेला 2025 में श्रीरामरंगी द्वाराचार्य जगद्गुरु के पद पर नरसिंह मंदिर के महंत डॉ. स्वामी नृसिंहदास जी महाराज विभूषित हुए. जिनकी आगवानी रीवा से लेकर जबलपुर तक उनके भक्तों द्वारा की गई. इस दौरान जबलपुर में मंदिर के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, धार्मिक-सामाजिक संस्थाओं, मातृ शक्तियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया. गढ़ा जबलपुर सूपाताल से लेकर नरसिंह मंदिर तक विशाल शोभायात्रा निकाली गई. इस शोभायात्रा में शहर के जनप्रतिनियों ने हिस्सा लिया और उनमें शामिल पदाधिकारियों में काफी उत्साह भी देखने को मिला.

रीवा एपीएस यूनिवर्सिटी के कुलगुरु ने किया स्वागत

रीवा अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ राजेन्द्र कोररिया द्वारा स्वागत किया गया. इस अवसर पर रीवा के भक्तों ने भी स्वागत वंदन किया. तत्पश्चात अमरपाटन और मैहर में भी भव्य स्वागत हुआ. कटनी बाल ब्रम्ह बजरंग उत्सव समिति द्वारा स्वागत किया गया. सिहोरा के बाबाताल मंदिर में भक्तों ने भव्य स्वागत किया. तत्पश्चात गांधीग्राम में जगद्गुरु का स्वागत हुआ. पनागर में विधायक इंदू तिवारी के पुत्र हर्ष तिवारी की टीम ने भव्य स्वागत किया. महाराजपुर में भक्तों और जनप्रतिनिधियों द्वारा स्वागत किया गया.

अंधमूक बाईपास में जनप्रतिनिधियों ने की अगवानी

भेड़ाघाट चौराहा अंधमूक बाईपास के पास शहर के जनप्रतिधि पहुंचे और जगद्गुरु की अगवानी की और उनका शॉल श्रीफल-फूलमाला से स्वागत किया. उसके बाद वाहन रैली सूपाताल स्थित हनुमान मंदिर पहुंची. जहां अनेक सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक और व्यापारिक संगठनों द्वारा स्वागत किया गया. मंदिर प्रांगण से पूजन-अर्चन करने के पश्चात यह रैली शोभायात्रा के रूप में तब्दील हो गई, जो नरसिंह मंदिर शास्त्रीब्रिज गोरखपुर में विशाल कार्यक्रम के रूप में परिवर्तित हो गई. यहां पर सभी भक्तों और मंदिर पदाधिकारियों द्वारा चरण पादुका पूजन किया गया.

इन्होंने की अगवानी

शोभायात्रा मार्ग पर विधायक अशोक रोहाणी, नीरज सिंह, अभिलाश पाण्डे, सुशील इंदू तिवारी, लेखराम सिंह मुन्ना, रिंकू विज, रत्नेश सोनकर, राजमणि सिंह बघेल, हर्ष तिवारी, अभय सिंह, कौशल सूरी, संजय यादव, पंडित वासुदेव शास्त्री, पं. रोहित तिवारी, पं. राघवेन्द्र तिवारी, डॉ. संदीप मिश्रा, अशोक मनोध्या, पंडित प्रदीप मिश्रा, योगेन्द्र दुबे, सोनू बचवानी, दिनेश सिंगरौल, नीरज पारासर, सहित नरसिंह मंदिर, गीताधाम व सनातन धर्म महासभा के पदाधिकारी उपस्थित रहे.

You Might Also Like

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा

देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updatejabalpurJbp NewsMP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article महाशिवरात्रि पर रुद्राभिषेक और पूजा करने से मिलेगा कई गुना पुण्य
Next Article जीवन में किसी नन्हे मेहमान का आगमन हो सकता है, पढ़ें आज का राशिफल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
जिंदगी की उलझनों को सुलझाने का रास्ता बताएगा ‘अंतर्गीता’ ऐप
Technology 12/08/2026
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष, 18वें दिन भी दिखी नोकझोंक
National 12/08/2026
नाराज छात्रों ने किया बंद का ऐलान- ‘यात्री बसों के पहिए हुए जाम, सोरेन सरकार के खिलाफ दिखे आम’
Jharkhand 11/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?