Janmashtami 2024: जन्माष्टमी का त्योहार उत्साह, उमंद और आनंद का पर्व है. इस दिन व्रत कर कुछ खास रंगों के वस्त्र पहनने से श्रीकृष्ण प्रसन्न होते हैं.
By : DB News Update
Edited By- Supriya
Janmashtami 2024: भगवान श्रीकृष्ण की सुंदरता का जिस प्रकार से आप आभास करते हैं. उसमें कहीं न कहीं भक्त का भाव छिपा होता है. उसी भाव के अनुरूप भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप का वर्णन होता है. भगवान कृष्ण का मनमोहक शरीर और उनका पहनावा हम सबको ये संदेश देता है कि हम खुद को उनकी ईच्छा के अनुरूप ढाल लें. तभी तो श्रीकृष्ण लीला में अपने संगी-साथियों के साथ परिस्थितिजन्य परिवर्तन करते देखे जाते हैं. आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर हम भगवान श्रीकृष्ण को प्रिय वस्त्र और उनके रंगों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो भगवान को बहुत प्रिय थे. आप भी उन्हीं के रंग में रंगे और भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन रहें…
Contents
जानें कृष्ण के प्रिय रंगों के बरे में…
- श्रीकृष्ण का रंग, रूप बेहद ही मनमोहक था, श्यामवर्ण वाले कान्हा की एक झलक पाने के लिए गोपियां कई तरह के जतन करती थी. श्रीकृष्ण को कुछ खास रंग बेहद प्रिय थे, कहते हैं कि कृष्ण जन्माष्टमी पर उन रंग के कपड़े पहनने से बाल गोपल की कृपा बरसती है.
- श्रीकृष्ण को गुलाबी, लाल, पीला, मोरपंखी रंग बेहद प्रिय है. 26 अगस्त को जन्माष्टमी पर इस रंग के वस्त्र धारण करना शुभ होता है. मान्यता है कि मां यशोदा भी कान्हा को ज्यादातर इन्हीं रंगों के कपड़े पहनाती थीं.
- बाल गोपाल को गोपी चंदन बेहद प्रिय है, जन्माष्टमी पर पूजा में तो इसका इस्तेमाल करें साथ ही स्वंय भी गोपिका चंदन से तिलक करें. इससे मानसिक तनाव दूर होता है.
- जन्माष्टमी के दिन रातरानी के फूलों का इत्र लगाना अच्छा माना जाता है. कहते हैं श्रीकृष्ण के शरीर से भी मादक गंध आती थी. ग्रंथों के अनुसार कान्हा के शरीर से अष्टगंध की सुगंध आती थी. इस खुशबू से वह जल्द प्रसन्न होते हैं.
- जन्माष्टमी के अवसर पर कान्हा जी को बांसुरी प्रिय है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में बांसुरी रखने से सुख और समृद्धि का आगमन होता है.
- कृष्ण जन्माष्टमी 26 अगस्त 2024 को मनाई जाएगी. इस दिन कान्हा को उनकी प्रिय वस्तु अर्पित करने से व्यक्ति की समस्याओं का अंत होता है.

