”जबलपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर शारदा मंदिर के पास दो ट्रक आपस में टकरा गए. टकराने के कारण दोनों ट्रकों में आग लग गई. आग की लपटें में जलने से एक ड्राइवर की मौत हो गई है तो वही तीन अन्य घायल हैं. फिलहाल घायलों को मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है.
Source : DB News Update
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
MP News: जबलपुर. बरेला थाना अंतर्गत निर्माणाधीन रिंग रोड के समीप आज सुबह दो ट्रकों और एक ट्राला के बीच हुई भीषण टक्कर के बाद एक ट्रक में आग लग गई। पुलिस के अनुसार, बरेला की ओर आने वाला एक ट्रक एक ट्राला से टकरा गया, जिससे दोनों वाहनों में आग लग गई। मौके पर दमकल वाहन और पुलिस प्रशासन आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। इस दुर्घटना में हताहत होने वालों की अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन हादसे के बाद बरेला रोड पर भारी जाम लग गया है। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं और लोगों में दहशत का माहौल है।
जलने से एक ड्राइवर की मौत
वहीं, पूरे मामले में घटना की पुष्टि करते हुए गौर चौकी प्रभारी टेकचंद शर्मा ने बताया कि ”जबलपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर शारदा मंदिर के पास दो ट्रक आपस में टकरा गए. टकराने के कारण दोनों ट्रकों में आग लग गई. आग की लपटें में जलने से एक ड्राइवर की मौत हो गई है तो वही तीन अन्य घायल हैं. फिलहाल घायलों को मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है. घटना कैसे हुई है इसका कारण अभी अज्ञात है. पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं जो पूरे मामले की जांच कर रहे हैं.”
आपस में टकराए ट्रक, लगी आग
टक्कर लगते ही दोनों ट्रकों में आग लग गई. भीषण आग लगने की वजह से ड्राइवर ट्रक से बाहर नहीं निकल सका. जिसकी वजह से वो ट्रक के अंदर ही जिंदा जल गया. सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची. जिसके बाद ड्राइवर के शव को बाहर निकालकर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया. वहीं एक अन्य घायल को जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल अस्पताल में गंभीर हालत में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. घटना कैसे हुई इसका कारण जानने की कोशिश की जा रही है.
दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर भी हुआ था हादसा
बता दें कि मई माह में भी मध्य प्रदेश से ट्रक से आग लगने की घटना सामने आई थी. दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर एक ट्रक में आग लग गई थी. ट्रक में टायर भरे हुए थे. जिसकी वजह से आग फैलती चली गई. जिससे देखते ही देखते ट्रक और उसमें रखे टायर जलकर राख हो गए थे. हादसे में ड्राइवर और कंडक्टर बाल-बाल बचे थे.
पनागर के बहनौदा के पास पिता और उनके पुत्र की जिंदा जलने के कारण मौत
पनागर के बहनौदा के पास गुरुवार रात भीषण हादसा हो गया। एक ट्रक नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक से टकरा गया। टक्कर के साथ ट्रक में आग लग गई। ट्रक चला रहे पिता और उनके पुत्र की जिंदा जलने के कारण मौत हो गई। कई घंटे की मशक्कत के बाद शवों को निकाला जा सका। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक सप्ताह में यह दूसरी घटना है, जब टक्कर के बाद ट्रक में आग लगी।
कंडक्टर नहीं आया तो बेटे को ले आई मौत
पनागर थाने के एसआई राजकुमार तिवारी ने बताया कि इलाहाबाद निवासी शिवकुमार पटेल (50) ट्रक लेकर नैनी से महाराष्ट्र जा रहे थे। ट्रक में एक्सकार्ट हाईवा लोड था। कंडक्टर नहीं आया तो हेल्पर के तौर पर उन्होंने अपने बेटे पीयूष पटेल (18) को साथ चलने को कहा। गुरुवार रात लगभग तीन बजे नेशनल हाईवे पर पनागर के बहनौदा के पास ट्रक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया।
कई फीट घिसटा ट्रक
पुलिस के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक कई फीट तक घिसट गया। इसके साथ ट्रक में आग लग गई। ट्रक धू-धू कर जलने लगा। वहां से गुजर रहे लोगों ने पुलिस और 108 एबुलेंस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक आग ने ट्रक के केबिन को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया था। फायर बिग्रेड ने आग बुझाई। उसमें शिवकुमार और पीयूष का शव फंसा हुआ था।

