By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: जिम्बाब्वे के खिलाफ हार्दिक पांड्या और अभिषेक का चला बल्ला, सेमीफाइनल से एक कदम  दूर
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > National > जिम्बाब्वे के खिलाफ हार्दिक पांड्या और अभिषेक का चला बल्ला, सेमीफाइनल से एक कदम  दूर
NationalSport

जिम्बाब्वे के खिलाफ हार्दिक पांड्या और अभिषेक का चला बल्ला, सेमीफाइनल से एक कदम  दूर

DB News
Last updated: 27/02/2026 12:05 PM
DB News
Share
6 Min Read
टीम इंडिया की जीत के साथ सेमीफाइनल की उम्मीद जगी
SHARE

जिम्बाबे के खिलाफ भारत टी-20 का अब तक का सबसे बड़ा स्कार बनाया, दोनों टीमों ने मिलकर बनाए 440 रन

Source : DB News Update  

Contents
जिम्बाबे के खिलाफ भारत टी-20 का अब तक का सबसे बड़ा स्कार बनाया, दोनों टीमों ने मिलकर बनाए 440 रन256 रन का विशाल स्कोर टीम इंडिया ने बनायाअभिषेक और ईशान का बल्ला चला184 रन पर ढह गई जिम्बाब्वेफिनिशर माने जाते हैं हार्दिकवेस्टइंडीज जीत के साथ तय होगा सेमीफाइनलिस्ट

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

IND VS ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ हार्दिक पंड्या ने 23 गेंदों में तूफानी अर्धशतक जड़ा और आखिरी गेंद पर एक हाथ से छक्का लगाया. गुरुवार को खेले गए इस मैच में टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया. इसी के साथ एक पारी में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का रिकॉर्ड भी हार्दिक ने अपने नाम दर्ज कर लिया. चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले गए इस हाई-स्कोरिंग मुकाबले में दोनों टीमों ने मिलकर 440 रन बनाए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 256 रन बनाए. जवाब में जिम्बाब्वे ने भी दम दिखाया, लेकिन टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 184 रन ही बना सकी. भारत ने मैच 72 रन से अपने नाम किया.

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए पूरे मैच का रुख ही बदलकर रख दिया. जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में हार्दिक ने आखिरी गेंद पर एक हाथ से छक्का जड़ा. उनकी इस पारी की बदौलत टीम इंडिया एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है.

256 रन का विशाल स्कोर टीम इंडिया ने बनाया

भारतीय बल्लेबाज अंतिम ओवर में तेजी से रन बनाने में जुटी थी, इस दौरान हार्दिक पंड्या बल्लेबाजी कर रहे थे और टीम की तरफ से जिम्मेदारी वाली पारी खेल रहे थे. उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 23 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया. आखिरी गेंद पर जब उन्होंने एक हाथ से शॉट खेलते हुए गेंद को बाउंड्री के पार भेज दिया, उनके इस अनोखे शॉट को देखकर पूरा स्टेडियम तालियों से गूंज उठा. उनकी इस पारी ने भारत को 20 ओवर में 256 रन के विशाल स्कोर तक पहुंच गया, जो इस टूर्नामेंट का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है.

अभिषेक और ईशान का बल्ला चला

टी-20 विश्वकप के इस मैच में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था, ताकि पिच की शुरुआती नमी का फायदा उठाया जा सके. लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने उनकी इस रणनीति को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया. टीम इंडिया की तरफ से ओपनिंग में भेजे गए संजू सैमसन ने तेज शुरुआत दी, जिसके बाद अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने रन मशीन की तर्ज पर चौके-छक्कों की बरसात कर दी.

वहीं मध्यक्रम के बल्लेबाज कप्तान सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने तेजी से रन बनाते हुए स्कोर को आगे बढ़ाया. अंतिम ओवरों में तिलक और हार्दिक के बीच हुई साझेदारी ने भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया.

184 रन पर ढह गई जिम्बाब्वे

भारत की तरफ से 256 रन का पीछा करने के लिए उतरी जिम्बाब्वे टीम के लिए  लिए यह स्कोर काफी चुनौतीपूर्ण साबित रहा. क्योंकि लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम के ऊपर मानसिक दबाव काफी रहा. टीम 6 विकेट खोकर 184 रन ही बना सकी और सेमीफाइनल की दौड़ से लगभग बाहर ही हो गई.

फिनिशर माने जाते हैं हार्दिक

हार्दिक पंड्या टीम इंडिया के फिनिशर माने जाते हैं. उनकी यह पारी एक बार फिर साबित कर रही है कि बड़े मैचों में वह टीम इंडिया के लिए कितने अहम खिलाड़ी हैं. उनकी फिनिशिंग क्षमता ने भारत को न सिर्फ मजबूत स्कोर तक पहुंचाया, बल्कि सेमीफाइनल की उम्मीदों को भी जिंदा रखा है. अब टीम की नजरें वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अगले मुकाबले पर टिकी होंगी, जहां जीत उन्हें अंतिम चार में पहुंचा सकती है.

वेस्टइंडीज जीत के साथ तय होगा सेमीफाइनलिस्ट

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में अब ग्रुप-1 से दूसरे सेमीफाइनलिस्ट का फैसला होना है. यह मुकाबला भारत और वेस्टइंडीज के बीच होना है. इसी मुकाबले से सेमीफाइनलिस्ट तय होना है. 1 मार्च को ईडन गार्डन्स में खेला जाने वाला यह मैच दोनों टीमों के लिए ‘करो या मरो’ जैसा बन चुका है. जो टीम यह मुकाबला जीतेगी, वह सीधे सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी.

फिलहाल सुपर-8 की अंक तालिका में दोनों टीमों के 2-2 अंक हैं. हालांकि नेट रन रेट के मामले में वेस्टइंडीज (+1.791) भारत (-0.100) से आगे है. ऐसे में यह मैच एक तरह से वर्चुअल क्वार्टर फाइनल बन गया है, जहां जीत ही आगे की राह तय करेगी.

You Might Also Like

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…

लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा

देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष, 18वें दिन भी दिखी नोकझोंक

‘NEET-UG का पेपर NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया’- CBI

TAGGED:divya bhumi updateHARDIK PANDYAIND VS ZIMMP NEWSSuper 8T20 World Cup 2026T20 World Cup 2026 IND vs WI
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article सनातन धर्म की रक्षा के लिए तैयार की गई थी नागा साधुओं की फौज!
Next Article रश्मिका-विजय एक दूजे के हुए, देखे शादी की अनसीन तस्वीरें
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त
Religion 14/08/2026
जिंदगी की उलझनों को सुलझाने का रास्ता बताएगा ‘अंतर्गीता’ ऐप
Technology 12/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?