By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: ‘जैसलमेर जा रही बस में लगी आग, लील गई 20 जिंदगी’
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > National > ‘जैसलमेर जा रही बस में लगी आग, लील गई 20 जिंदगी’
NationalRajasthan

‘जैसलमेर जा रही बस में लगी आग, लील गई 20 जिंदगी’

DB News
Last updated: 14/10/2025 10:19 PM
DB News
Share
3 Min Read
SHARE

जैसलमेर बस हादसे पर प्रदेश के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दु:ख जताया है.

By : DB News Update  | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Contents
जैसलमेर बस हादसे पर प्रदेश के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दु:ख जताया है.महिलाओं के तन पर कपड़े तक नहीं बचे थेराज्यपाल-मुख्यमंत्री ने जताया शोककहां हुआ हादसा

Jaisalmer Bus Fire Accident: राजस्थान के जैसलमेर जिले की एक प्राईवेट बस में आग लगने से  20 लोगों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है. यह घटना  आज मंगलवार (14 अक्टूबर) की दोपहर के सयम की बताई जा रही है. बस हादसे का भयावह मंजर देखने वालों ने मीडिया को  जानकारी देते हुए बताया कि आग की लपटों से घिरे लोग बुरी तरह से जख्मी थे. कई यात्री खून से लथपथ थे. उन्हें एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया जा रहा था और दमकल कर्मी आग बुझाने में लगे थे.

महिलाओं के तन पर कपड़े तक नहीं बचे थे

प्रत्यक्षदर्शियों ने मीडिया से मुखातिब होते हुए बताया कि महिलाओं के तन पर कपड़े तक नहीं थे. हालात इतने बुरे थे कि लोगों से कपड़े मांगकर महिलाओं पर डाले गए. कुछ देर बाद एंबुलेंस आई और महिला समेत अन्य घायलों एंबुलेंस में डालकर अस्पताल पहुंचाया गया.

प्रत्यक्ष दर्शिकयों की मानें तो 15 लोग सड़क पर बदहवास हालत में इधर उधर पड़े हुए थे. कोई पेड़ के नीचे बेसुध पड़ा था कोई सड़क पर पड़ा था. वो मंजर बड़ा ही दर्दनाक था. घायलों को सड़क से जा रहे लोग संभाल रहे थे और अस्पताल पहुंचाने में मदद कर रहे थे.

राज्यपाल-मुख्यमंत्री ने जताया शोक

वहीं इस हादसे को लेकर राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हादसे पर शोक जताया है. शर्मा ने घटना को हृदयविदारक बताते हुए कहा कि घायलों के समुचित उपचार एवं प्रभावितों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं.

कहां हुआ हादसा

मीडिया को पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि बस जैसलमेर से जोधपुर जा रही थी तभी अपराह्न करीब तीन बजे थईयात गांव के पास उसके पिछले हिस्से से अचानक धुआं निकलने लगा और चालक ने बस को सड़क किनारे रोका. हालांकि कुछ ही पलों में आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया. स्थानीय निवासी और राहगीर मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में मदद की. दमकल और पुलिस को सूचित किया गया और घायल यात्रियों को इलाज के लिए जैसलमेर के जवाहर अस्पताल ले जाया गया. आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है. जैसलमेर के जिला कलेक्टर प्रताप सिंह ने इस घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की है और संबंधित अधिकारियों को तत्काल राहत एवं चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं.

You Might Also Like

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…

लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा

देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष, 18वें दिन भी दिखी नोकझोंक

‘NEET-UG का पेपर NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया’- CBI

TAGGED:DB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJaisalmer Bus Fire AccidentJbp NewsMP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article सरयूपारीण ब्राह्मण अपनी गोत्रावली का विवरण जानें….
Next Article प्रेमानंद महाराज ने कहा- ’जीवन रहे या रहे मिलना तो होता रहे…’
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त
Religion 14/08/2026
जिंदगी की उलझनों को सुलझाने का रास्ता बताएगा ‘अंतर्गीता’ ऐप
Technology 12/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?