पीएम मोदी और ट्रंप की मुलाकात के बाद भारत और अमेरिका का संयुक्त बयान जारी हुआ है.
By : DB News Update | Edited By: Prince Awasthi
India-US Joint Statement: पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच आज सुबह (अमेरिकी समयानुसार गुरुवार रात) हुई द्विपक्षीय बैठक हुई. जिसमें कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई. इय दौरान पाकिस्तान सरकार को हिदायत दी गई कि वह अफनी सरज़मीं का इस्तेमाल सीमा पार आतंकी हमलों को अंजाम देने के लिए न होने दें. दोनों नेताओं ने पाकिस्तान की धरती से संचालित हो रहे आतंकी समूहों के खिलाफ अपने अभियान तेज करने पर जोर दिया.
अपराधियों को जल्द से जल्द सजा दे
पीएम मोदी और ट्रंप के बीच हुई बातचीत के बाद विदेश मंत्रालय द्वारा दोनों देशों का संयुक्त बयान जारी किया गया. इस बयान में पाकिस्तान का नाम साफ तौर पर आतंकवाद से जोड़ कर लिखा गया. बयान में लिखा गया है, ‘दोनों नेताओं (मोदी और ट्रंप) ने पाकिस्तान से 26/11 मुंबई और पठानकोट हमले के अपराधियों को जल्द से जल्द सजा देने के लिए कहा. पाकिस्तान को यह सुनिश्चित करने के लिए भी कहा गया है कि उसकी सरज़मीं का उपयोग सीमा पार आतंकवादी हमलों को अंजाम देने के लिए न किया जाए.’

