लेडी डॉक्टर के साथ की हैवानियत की सारी हदें पार
कोलकाता. ट्रेनी लेडी डॉक्टर मर्डर केस के मामले को लेकर देश भर में गुस्सा देखने को मिल रहा है. देश के हर प्रांत में डॉक्टरों ने हड़ताल कर दी है. जिसके कारण मरीजों की जान जोखिम में है. जब से कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी लेडी डॉक्टर से रेप और मर्डर केस की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस को सौंपी गई है. तब से डॉक्टरों में और ज्यादा गुस्सा देखा देखा जा रहा है. क्योंकि इस रिपोर्ट में कहा गया है कि आरोपी ने पहले पीड़िता का बलात्कार किया और फिर उसका गला घोंटकर हत्या कर दी थी। पीड़िता के साथ ये दरिंदगी सुबह 3 से 5 बजे के बीच हुई थी। पुलिस ने अस्पताल के 30 दिन का सीसीटीवी फुटेज का डेटा लिया है। जिससे यह जानकारी मिल जाएगी कि आरोपी के साथ कोई और भी शामिल था या नहीं। वहीं आरोपी महीने में कितनी बार हॉस्पिटल आया था। वहीं, इस घटना को लेकर सोमवार को पूरे देश के लगभग 3 लाख रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर हैं। इस हड़ताल से एम्स समेत देशभर के सरकारी अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं प्रभावित हैं। उधर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने राज्य सरकार से मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है।
18 अगस्त तक पुलिस को मौका उसके बाद सीबीई करेगी जांच
पीड़िता के घर पहुंची सीएम ममता बनर्जी सोमवार सुबह सीएम ममता बनर्जी पीड़िता के परिजनों से मिलने उनके घर गईं। यहां सीएम ने कहा, 18 अगस्त तक पुलिस केस सॉल्व नहीं कर पाई तो जांच CBI को सौंप देंगे। हालांकि, CBI का सक्सेस रेट काफी कम है। केस फास्ट ट्रैक कोर्ट में भी चलना चाहिए। बता दें कि 9 अगस्त की सुबह आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के सेमिनार हॉल में ट्रेनी डॉक्टर की बॉडी बरामद हुई थी। पुलिस ने जांच कर आरोपी संजय को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बलात्कार और हत्या की बात कबूल कर ली। फिलहाल संजय 14 दिन की पुलिस कस्टडी में है।
आरोपी ने कई बार अस्पताल के चक्कर लगाए
आरोपी को लेकर हुए चौंकाने वाले खुलासे आरोपी संजय रॉय को लेकर बड़े खुलासे हो रहे हैं। जानकारी के मुताबिक आरोपी ने शराब पीते हुए अश्लील वीडियो देखा और फिर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस से जुड़े सूत्रों ने बताया कि आरोपी को शराब पीते हुए पोर्न फिल्म देखने की आदत थी। वारदात के समय भी वो अस्पताल के अंदर बार-बार एंटर हुआ था। पूछताछ में उसने कबूला कि वो वारदात वाली रात 11 बजे वो शराब पीने अस्पताल के पीछे गया था। वहां उसने शराब पीते हुए पोर्न फिल्म देखी थी। इसके बाद सुबह करीब 4 बजे उसे चेस्ट मेडिसिन डिपार्टमेंट में दाखिल होते देखा गया। इसके बाद सुबह करीब पौने पांच बजे उसे सेमिनार हॉल से बाहर निकलते हुए देखा गया था।

