By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
भोपाल. मध्यप्रदेश में डॉ. मोहन यादव सरकार के मंत्रियों को जिलों के प्रभार सौंप दिए हैं। सीएम डॉ. मोहन ने इंदौर जिला का प्रभार अपने पास रखा है। वहीं डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल सागर व शहडोल जबकि जगदीश देवड़ा को जबलपुर और देवास का प्रभारी मंत्री नियुक्त किया है।
विजयवर्गीय और प्रह्रलाद को मिला इन जिलों का प्रभार
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को सतना और धार जिले का प्रभार सौंपा गया है। वहीं, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रह्रलाद पटेल को भिंड और रीवा का प्रभारी बनाया गया है। जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री विजय शाह को रतलाम झाबुआ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मंत्रियों को मिले इन जिलों के प्रभार
- राकेश सिंह को छिंदवाड़ा-नर्मदापुरम,
- करण सिंह वर्मा को मुरैना-सिवनी,
- उदय प्रताप सिंह को बालाघाट-कटनी,
- संपतिया उइके को सिंगरौली अलीराजपुर,
- तुलसी सिलावट को ग्वालियर-बुरहानपुर,
- एदल सिंह कंसाना को दतिया-छतरपुर,
- निर्मला भूरिया को मंदसौर-नीमच,
- गोविंद सिंह राजपूत को नरसिंहपुर-गुना,
- विश्वास सारंग को खरगोन-हरदा,
- नारायण सिंह कुशवाह को शाजापुर-निवाड़ी
- नागर सिंह चौहान को आगर-उमरिया,
- प्रद्युम्न सिंह तोमर को शिवपुरी-पाढूर्णा,
- चैतन्य कुमार कश्यप को भोपाल-राजगढ़,
- इंदर सिंह परमार को पन्ना-बड़वानी,
- राकेश शुक्ला को श्योपुर-अशोकनगर,
- रामनिवास रावत को मंडला-दमोह,
- कृष्णा गौर को सीहोर-टीकमगढ़
- धर्मेंद्र सिंह लोधी को खंडवा,
- दिलीप जायसवाल को सीधी,
- गौतम टेटवाल को उज्जैन,
- लखन पटेल को विदिशा-मउगंज,
- नारायण सिंह पवार को रायसेन,
- नरेंद्र शिवाजी पटेल को बैतूल,
- प्रतिमा बागरी डिंडौरी,
- दिलीप अहिरवार को अनूपपुर
- राधा सिंह को मैहर

