By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: ट्रैवल मार्ट 2025 के माध्यम से दुनिया भर में पहचाना जाएगा एमपी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > ट्रैवल मार्ट 2025 के माध्यम से दुनिया भर में पहचाना जाएगा एमपी
Madhya Pradesh

ट्रैवल मार्ट 2025 के माध्यम से दुनिया भर में पहचाना जाएगा एमपी

DB News
Last updated: 11/10/2025 12:00 AM
DB News
Share
4 Min Read
SHARE

11-13 अक्टूबर 2025 को एमपी भोपाल में ‘मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट’ का आयोजन करने जा रहा है. ट्रैवल मार्ट 2025 में दिखेगी दुनिया भर की झलक

By : DB News Update  | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Contents
11-13 अक्टूबर 2025 को एमपी भोपाल में ‘मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट’ का आयोजन करने जा रहा है. ट्रैवल मार्ट 2025 में दिखेगी दुनिया भर की झलकउत्साहित हैं विदेशी मेहमानएमपी का होगा प्रमोशनजबरदस्त होगा कार्यक्रमसाझेदारियों-सशक्तिकरण को बढ़ावाक्या होगा फायदा

MP News: ट्रैवल मार्ट 2025 का आयोजन एमपी के भोपाल में आयोजित होने जा रहा है. यह आयोजन राजधानी भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कंवेंशन सेंटर में 11-13 अक्टूबर तक आयोजित है. मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM)-2025 के इस आयोजन में 27 देशों के 80 से ज्यादा टूर ऑपरेटर-एक्सपर्ट के साथ-साथ सैकड़ों घरेलू टूर ऑपरेटर शामिल होंगे. इनके अलावा फिल्म जगत के जुड़े कई लोग भी इसमें शामिल होंगे.

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट भारत का सबसे बड़ा राज्य स्तरीय ट्रैवल मार्ट है. इसमें इंडोनेशिया, फ्रांस, पोलैंड, नीदरलैंड सहित कई देशों के एक्सपर्ट शामिल होंगे. इस कार्यक्रम से मध्य प्रदेश में पर्यटकों की संख्या तो बढ़ेगी ही, साथ ही टूरिज्म सेक्टर में आर्थिक तेजी आएगी. इससे हजारों स्थानीय लोगों रोजगार भी मिलेगा. कार्यक्रम के दौरान 3000 से ज्यादा बी-टू-बी मीटिंग्स होंगी. टूरिज्म और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट के साथ इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस और राउंड टेबल सेशन होंगे. इस आयोजन में पर्यटन मंत्रालय के साथ–साथ विभिन्न राज्यों के पर्यटन विभाग के अधिकारी शामिल होंगे.

उत्साहित हैं विदेशी मेहमान

मीडिया रिपोर्ट से पता चला है कि मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट को लेकर एलायंस ऑफ इंडोनेशिया टूर एंड ट्रेवल एजेंसी, इंडोनेशिया के चेयरमैन जोहारी सोमाद ने कहा कि मैं मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट-2025 को लेकर काफी उत्साहित हूं. मैं मध्य प्रदेश के टूरिज्म विभाग को निमंत्रण देने के लिए धन्यवाद देता हूं. मैं निश्चित रूप से मध्य प्रदेश के सौंदर्य को दुनिया के नक्शे पर लाने में मदद करूंगा. फीफाल्ट इंडियन गैंभ, जर्मनी के मैनेजिंग डायरेक्टर राजेश पिल्लई ने कहा कि मैं मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट-2025 के निमंत्रण के लिए मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग को धन्यवाद देता हूं. मैं कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बेहद उत्साहित और आनंदित हूं. यह मध्य प्रदेश की खूबसूरती और विकास को देखने का सुनहरा अवसर है.

एमपी का होगा प्रमोशन

ट्रोकेडेरो स्विंग कम्युनिकेशन, फ्रांस के गी याजे ने कहा कि मैं मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट-2025 के निमंत्रण के लिए मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग को धन्यवाद देता हूं. मैं इस कार्यक्रम को लेकर बेहद उत्साहित हूं. इस कार्यक्रम के जरिये दुनिया मध्य प्रदेश की खूबसूरती के परिचित होगी. पोलैंड के ट्रैवल एक्सपर्ट कमिल कुरक ने कहा कि मैं मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट-2025 के निमंत्रण के लिए मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग को धन्यवाद देता हूं. इस कार्यक्रम में उत्साहवर्धक बैठकें होंगी. मैं निश्चित रूप से पोलैंड में मध्य प्रदेश के डेस्टिनेशन को प्रमोट करूंगा.

जबरदस्त होगा कार्यक्रम

नीदरलैंड के कॉर्नेलिस जोहान्स ने कहा कि 27 साल पहले मैं एक टूरिस्ट के रूप में टाइगर देखने मध्य प्रदेश आया था. और, अब मैं एक टूर ऑपरेटर के रूप में मध्य प्रदेश आने के लिए उत्साहित हूं. मैं मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट-2025 के लिए पर्यटन विभाग को धन्यवाद देता हूं. मैं निश्चित रूप से मध्य प्रदेश की खूबसूरती को दुनिया के सामने लाऊंगा. एंग्लो इंडियागो ट्रैवल्स, स्पैन के बलबीर सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट-2025 के लिए मुझे निमंत्रण मिला है. मैं इसके लिए मध्य प्रदेश सरकार को धन्यवाद देता हूं. ये कार्यक्रम जबरदस्त होगा. हम मध्य प्रदेश की खूबसूरती को जानते हैं और उसका प्रमोशन भी करते हैं. मध्य प्रदेश में पर्यटन की काफी संभावनाएं हैं.

साझेदारियों-सशक्तिकरण को बढ़ावा

इयाटा ट्रैवल्स, इंडोनेशिया के ऑनर सलामुद्दीन ने कहा कि मैं मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट-2025 के लिए पर्यटन विभाग को धन्यवाद देता हूं. मुझे इसके लिए निमंत्रण मिला है. मैं भोपाल आने के लिए बेहद उत्साहित हूं. मध्य प्रदेश संभावनाओं से भरा हुआ है. इसकी खूबसूरती को विश्व पटल पर आना चाहिए. ऑस्कर ट्रैवल, टालाघट, आयरलैंड के निदेशक विनोद पिल्लई ने कहा कि खजुराहो मंदिरों की भव्यता-सुंदरता देखने लायक है. इसकी खूबसूरती को देखने के लिए सभी को यहां आना चाहिए. मैं इस अद्भुत अवसर के लिए मध्य प्रदेश पर्यटन और फिक्की को धन्यवाद देता हूं. वैश्विक निवेशकों, टूर ऑपरेटरों और यात्रा रचनाकारों को एक साथ लाकर मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट राज्य को सहयोग के लिए एक गतिशील मंच के रूप में स्थापित करता है. यह नई साझेदारियों, पर्यटन पहलों और स्थानीय समुदायों के सशक्तिकरण को बढ़ावा देता है.

क्या होगा फायदा

मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट का उद्देश्य राज्य को पर्यटन, फिल्म, वेडिंग, पर्यटन के क्षेत्र में वैश्विक निवेश और साझेदारी का केंद्र बनाना है. इस आयोजन के माध्यम से राज्य का टूरिज्म 27 अंतरराष्ट्रीय बाजारों के साथ पूरे विश्व में पहुंचेगा. यह आयोजन पर्यटन क्षेत्र में नई संभावनाओं, निवेश और सहयोग के द्वार खोलेगा. यह कार्यक्रम मध्य प्रदेश की पहचान को “ग्लोबल आइकन इन टूरिज्म” के रूप में स्थापित करेगा.

You Might Also Like

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

नर्मदा के घाट पर दिखा आस्था का सैलाब, संकल्प के साथ हजारों कांवड़िए तट पर पहुंचे

सोनभद्र की नगरी में प्रवेश करेंगी नर्मदा!

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से NH-44 पर उतरे कार्यकता

डबल डेकर ब्रिज से फोरलेन में तब्दील हो गई शास्त्रीब्रिज की डिजाइन

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp NewsMP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise2
Angry0
Previous Article दीपावली पर कानून व्‍यवस्‍था बिगड़ी तो ये अधिकारी होंगे जिम्मेदार
Next Article पूजा घर पर रखें शंख, होगी धन वर्षा, जानें वजह…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली
National 14/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?