उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर और छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में हुए भयानक हादसे, बिलासपुर मेमू ट्रेन की मालगाड़ी से टक्कर में 8 की मौत और 14 घायल, मिर्जापुर में 5 की मौत कई घायल.
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Train Accident: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में आज बुधवार (5 नवंबर 2025) को बड़ा ट्रेन हादसा हो गया. यहां चुनार रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन के नीचे आने से लगभग 8 लोगों की मौत हो गई है. वहीं छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बीते 4 नवंबर को हुए ट्रेन हादसे से 11 लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हो गए थे. इन ट्रेन हादसों से लोग सहम गए हैं और ट्रेन की यात्रा को भी सुरक्षित नहीं मान रहे हैं. इन हादसों से सफर डरावना हो गया है. बतादें कि गेवरा रोड–बिलासपुर मेमू लोकल ट्रेन से टकरा गई. यह हादसा शाम करीब चार बजे ट्रेन की बताई जा रही है. ट्रेनों की बीच टक्कर इतनी भयानक थी कि मेमू ट्रेन का पहला डिब्बा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और अन्य डिब्बों में अफरा-तफरी मच गई.
छत्तीसगढ़ ट्रेन हादसे में 11 की मौत
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में हावड़ा–मुंबई रेलमार्ग पर हुए इस हादसे में मोटरमेन (मेमू का चालक) समेत 11 लोगों की मौत हो गई और महिला सहायक मोटरमेन सहित 14 यात्री घायल हुए. उस दौरान यात्री नींद में थे, चश्मदीदों की मानें तो कई यात्रियों की लाशें मौके पर बिखरी पड़ी थीं, उनके शवव क्षत-विक्षत हालत में थे और कई लोग चीख-पुकार रहे थे.
मिर्जापुर के चुनार रेलवे स्टेशन पर आज हुआ बड़ा हादसा
Mirzapur उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में आज बुधवार (5 नवंबर) को बड़ा ट्रेन हादसा हो गया है. यहां चुनार रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन के नीचे आने से लगभ कई लोगों की कटकर मौत के गाल में समा गए हैं. बताया जा रहा है कि लोग रेलवे ट्रैक पैदल पार कर रहे थे, तभी अचानक कालका-हावड़ा एक्सप्रेस पटरी पर तेजी से आ गई. ट्रेन के नीचे करीब 6 लोग आ गए और उनके कटने से मौत हो गई.
स्नान करने के लिए आए थे यात्री
बताया जा रहा है कि सभी यात्री कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए आए थे और ट्रेन से गलत दिशा में उतरने के कारण हादसे का शिकार हो गए. मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और राहत-बचाव कार्य जारी है. रेलवे प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं. चुनार स्टेशन परिसर पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया है.
5 लोगों की मौत की पुष्टि
मीडिया रिपोर्ट से पता चला है कि अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है. हालांकि, यह भी कहा गया है कि मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है. रेलवे के मुताबिक, ये MRO यानी Man Run Over का मामला है. आपको बता दें कि कार्तिक पूर्णिमा के स्नान को लेकर प्लेटफार्म पर पहले से काफी भीड़ भी चल रही थी.

