दिल्ली विधानसभा चुनाव को देखते हुए राजधानी में पुलिस काफी अलर्ट रही, जिसके मद्देनजर पिछले दो सालों के मुकाबले जनवरी में दिल्ली में अपराध कम हुए हैं.
By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी
Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव अपने अंतिम पड़ाव पर है. बुधवार (5 फरवरी) को वोटिंग होनी है और चुनावी नतीजे शनिवार (8 फरवरी) को सभी के सामने होंगे. इस बीच दिल्ली में चुनाव के मद्देनजर पुलिस काफी मुस्तैद रही. इस दौरान पिछले दो सालों के मुकाबले जनवरी के महीने में राजधानी में अपराध पर लगाम लगी है.
दिल्ली में तीन सालों के 1 जनवरी से 31 जनवरी के बीच के आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि 2025 में स्नैचिंग की घटनाएं पिछले साल के जनवरी के मुकाबले लगभग आधी हुईं, जबकि जघन्य अपराध, जैसे हत्या का प्रयास, डकैती, दंगा, बच्चे के अपहरण के लिए फिरौती, रेप और पोक्सो के मामलों में कमी आई है. साथ ही घातक दुर्घटनाओं में भी कमी आई है.

