दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल ने ‘महिला सम्मान योजना’ लॉन्च की, दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 21 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की. नई दिल्ली सीट से AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ संदीप दीक्षित को टिकट दिया गया है.
Source : MEDIA
By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी
Delhi News . दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले AAP सरकार ने 18 साल और इससे ज्यादा उम्र की महिलाओं को हर महीने ₹1000 रुपए देने का ऐलान किया है. दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल ने ‘महिला सम्मान योजना’ लॉन्च की. उन्होंने कहा कि चुनाव बाद ये रकम बढ़ाकर ₹2100 कर दी जाएगी.
AAP अकेले विधानसभा चुनाव लड़ेगी
दिल्ली में फरवरी 2025 में विधानसभा चुनाव होने हैं. आम आदमी पार्टी (AAP) बिना किसी गठबंधन के चुनाव लड़ रही है. पार्टी ने अब तक 31 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं.
केजरीवाल के खिलाफ लड़ेंगे संदीप दीक्षित
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 21 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की. नई दिल्ली सीट से AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ संदीप दीक्षित को टिकट दिया गया है. हालांकि AAP ने इस सीट पर केजरीवाल के नाम की घोषणा नहीं की है. प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव को बादली से, पूर्व मंत्री हारून यूसुफ को बल्लीमारान और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार को पटपड़गंज से टिकट मिला है.
पुरुषों को क्या देती है दिल्ली सरकार?
अगर आप सीधे तौर पर देखें तो पुरुषों के लिए इस तरह की कोई स्कीम नहीं है. जिसमें सिर्फ पुरुषों को ही लाभ मिले. हालांकि दिल्ली सरकार की कुछ योजनाएं ऐसी हैं जिनमें पुरुष भी लाभ उठा सकते हैं. इसमें बात की जाए तो दिल्ली आरोग्य कोष योजना शामिल है.
इस योजना के तहत दिल्ली सरकार स्त्री और पुरुष दोनों को ही फ्री इलाज की सुविधा प्रदान करती है. इसके अलावा श्रमिक कल्याण योजना के तहत दिल्ली सरकार 60 साल की उम्र के बाद रजिस्टर्ड श्रमिकों को 3000 रुपये की हर महीने पेंशन देती है. इसके अलावा सरकार इसी तरह की और भी योजनाएं चलाती है.
दिल्ली में अकेले विधानसभा चुनाव लड़ेगी AAP
दिल्ली में अगले साल फरवरी में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस के बीच गठबंधन की अटकलों को अरविंद केजरीवाल ने खारिज कर दिया। AAP प्रमुख केजरीवाल ने कहा है कि आम आदमी पार्टी अपने दम पर चुनाव लड़ेगी।
बुधवार को यह खबर सामने आई थी कि AAP दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 15 सीट देने पर विचार कर रही है, लेकिन केजरीवाल ने X पर पोस्ट के जरिए गठबंधन की बात को नकार दिया है।
AAP ने अब तक 31 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं। 2020 चुनाव में 27 सीटों पर AAP, जबकि 4 पर भाजपा के विधायक थे। AAP ने इस बार 27 विधायकों में से 24 के यानी 89% टिकट काट दिए हैं।

