By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: ‘देश की सेना PM मोदी के चरणों में नतमस्तक है’ वाले बयान से एमपी में फिर उठा सियासी तूफान
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > ‘देश की सेना PM मोदी के चरणों में नतमस्तक है’ वाले बयान से एमपी में फिर उठा सियासी तूफान
Madhya Pradesh

‘देश की सेना PM मोदी के चरणों में नतमस्तक है’ वाले बयान से एमपी में फिर उठा सियासी तूफान

DB News
Last updated: 27/11/2025 10:35 PM
DB News
Share
3 Min Read
SHARE

जबलपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में डिप्टी CM जगदीश देवड़ा ने कहा कि पूरा देश और सेना भी PM मोदी के चरणों में नतमस्तक है.

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Contents
जबलपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में डिप्टी CM जगदीश देवड़ा ने कहा कि पूरा देश और सेना भी PM मोदी के चरणों में नतमस्तक है.जगदीश देवड़ा ने पहलगाम हमले का किया जिक्रकांग्रेस नेताओं ने की माफी की मांग

MP News: “आज पूरा देश, देश की सेना और हमारे सैनिक भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चरणों में नतमस्तक हैं.” इस बयान के बाद एक बार फिर एमपी में सियासी तूफान मच गया हे. जबलपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि जिस तरह पीएम मोदी ने हाल ही में पहलगाम अटैक का बदला लिया, वह काबिल-ए-तारीफ है. देवड़ा के इस बयान पर कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों ने PM मोदी के लिए तालियां भी बजाईं. विदित हो कि बीजेपी मंत्री विजय शाह द्वारा विवादित बयान थमा नहीं था कि एक और बयान चर्चा में आ गया है. मध्य प्रदेश के डिप्टी मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के द्वारा दिए गए इस बयान के बाद विवाद शुरू हो गया है. जबलपुर में आयोजित एक सिविल डिफेंस वॉलेंटियर्स के प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान डिप्टी सीएम ने ऐसा बयान दिया.

डिप्टी सीएम का कहना था कि पीएम मोदी की नीतियों और फैसलों के कारण ही देश की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई है. उन्होंने यह भी दावा किया कि देश की सीमाएं पहले से ज्यादा सुरक्षित हैं, और इसका पूरा श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को जाता है.

जगदीश देवड़ा ने पहलगाम हमले का किया जिक्र

देवड़ा ने आगे कहा, “मन में बहुत क्रोध था कि जो पर्यटक गए थे, उनका धर्म पूछकर चुन-चुनकर मारा गया. महिलाओं को एक तरफ खड़ा करके, उनके सामने गोली मारी गई. बच्चों के सामने गोली मारी गई. उस दिन से पूरे देश के दिमाग में तनाव था कि जब तक इसका बदला नहीं लिया जाएगा, जब तक उन लोगों को नहीं मारा जाएगा जिन्होंने माताओं के सिंदूर को मिटाने का काम किया, तब तक चैन की सांस नहीं लेंगे.”

कांग्रेस नेताओं ने की माफी की मांग

हालांकि, देवड़ा का यह बयान अब विवाद का विषय बनता जा रहा है. विपक्षी दलों ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा है कि सेना का राजनीति में घसीटना गलत है, और यह बयान सेना के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला है. कांग्रेस प्रवक्ताओं ने देवड़ा से माफी मांगने की मांग की है और कहा है कि सेना देश के संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करती है, न कि किसी व्यक्ति विशेष के प्रति नतमस्तक होती है.

You Might Also Like

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

नर्मदा के घाट पर दिखा आस्था का सैलाब, संकल्प के साथ हजारों कांवड़िए तट पर पहुंचे

सोनभद्र की नगरी में प्रवेश करेंगी नर्मदा!

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से NH-44 पर उतरे कार्यकता

डबल डेकर ब्रिज से फोरलेन में तब्दील हो गई शास्त्रीब्रिज की डिजाइन

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp NewsMP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article ससुराल से कोई खुशखबरी मिलेगी, पढ़ें आज का राशिफल
Next Article गोल्ड से चूके नीरज चोपड़ा, 90.23 मीटर दूर भाला फेंकने के बाद मिला सिल्वर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली
National 14/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?