By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: धन-दौलत में करना है वृद्धि तो शरद पूर्णिमा पर करें ये उपाय
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > धन-दौलत में करना है वृद्धि तो शरद पूर्णिमा पर करें ये उपाय
Religion

धन-दौलत में करना है वृद्धि तो शरद पूर्णिमा पर करें ये उपाय

DB News
Last updated: 11/10/2025 12:33 PM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

खुले आसमान के नीचे खीर रखने और मां लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व है. साथ ही शरद पूर्णिमा पर कुछ खास उपाय करने से सालभ बरकत होती है, तरक्की मिलती  हैं.

By : पंडित प्रदीप मिश्रा | Edited By : सुप्रिया

Contents
खुले आसमान के नीचे खीर रखने और मां लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व है. साथ ही शरद पूर्णिमा पर कुछ खास उपाय करने से सालभ बरकत होती है, तरक्की मिलती  हैं.शरद पूर्णिमा पर कैसे रखें व्रतकुमार पूर्णिमाशरद पूर्णिमा पर करें उपाय

Sharad Purnima 2024 Upay: आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को शरद पूर्णिमा या आश्विन पूर्णिमा कहते हैं. धार्मिक आस्था है कि शरद पूर्णिमा की रात में आसमान से अमृत की वर्षा होती है. इसलिए स्वास्थ्य रूपी धन की प्राप्ति के लिए शरद पूर्णिमा के दिन खीर जरूर बनानी चाहिए और रात में इस खीर को खुले आसमान के नीचे जरूर रखना चाहिए.

आज 16 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा मनाई जा रही है. जो लोग धन एवं सुख-शांति की कामना रखते हैं वह इस अवसर पर सत्यनारायण भगवान की पूजा का आयोजन कर सकते हैं. शरद पूर्णिमा पर किए गए उपाय सालभर सुख-समृद्धि और तरक्की प्रदान करते हैं, जानें-

शरद पूर्णिमा पर कैसे रखें व्रत

शरद पूर्णिमा की चांदनी रात में जो भगवान विष्णु सहित देवी लक्ष्मी और उनके वाहन की पूजा करते हैं, उनकी मनोकामना पूरी होती है. शरद पूर्णिमा की रात्रि में जागने की परंपरा भी है. यह पूर्णिमा जागृति पूर्णिमा के नाम से भी जानी जाती है.

कुमार पूर्णिमा

भारत के कुछ हिस्सों में शरद पूर्णिमा को कुमार पूर्णिमा भी कहा जाता है. इस दिन कुंवारी लड़कियां सुयोग्य वर के लिए भगवान कार्तिकेय की पूजा करती हैं. इस दिन लड़कियां सुबह उठकर स्नान करने के बाद सूर्य को भोग लगाती हैं और दिन भर व्रत रखती हैं. शाम के समय चंद्रमा की पूजा करने के बाद अपना व्रत खोलती हैं.

शरद पूर्णिमा पर करें उपाय

पैसों की तंगी के लिए – आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए शरद पूर्णिमा की रात मां लक्ष्मी की पूजा करने के साथ 5 कौड़ियां मां के चढ़ाएं. दूसरे दिन लाल या पीले रंग के कपड़े में इन कौड़ियों को लपेटकर तिजोरी में रख लें.

घर की सुख-शांति – शरद पूर्णिमा की रात भगवान शिव को खीर का भोग लगाएं. खीर को पूर्णिमा वाली रात छत पर रखें. भोग लगाने के बाद उस खीर का प्रसाद ग्रहण करें. उस उपाय से भी आपको कभी पैसे की कमी नहीं होगी. शरद पूर्णिमा की रात को हनुमान जी के सामने चौमुखा दीपक जलाएं. इससे आपके घर में सुख शांति बनी रहेगी.

निरोगी रहने के लिए – अगर घर का कोई न कोई सदस्य बीमार रहता है, शरद पूर्णिमा के रात को छत में खीर रख दें. दूसरे दिन रोगी को इसका सेवन कराएं.

बिजनेस और नौकरी में मुनाफा के लिए – बिजनेस में लगातार बढ़ोतरी के साथ नौकरी में प्रमोशन के लिए शरद पूर्णिमा के दिन हनुमान जी के सामने चौमुखी दीपक जलाएं.

तुलसी पूजा – शरद पूर्णिमा के दिन स्नान करने के बाद तुलसी पूजा करें और शाम को दीपक जलाएं. ऐसा करने से सुख-समृद्धि की वृद्धि होगी

लगाएं सफेद भोग – मां तुलसी को सफेद रंग की कोई मिठाई का भोग लगाएं. ऐसा करने से मां लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है.

मां लक्ष्मी को लगाएं ये भोग – शरद पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी को सिंघाड़ा, दही, मखाना, बताशा और पान का भोग लगाएं. ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी.

आंख रहेगी दुरुस्त – शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रमा की रोशनी से अमृत बरसता है. इसलिए इस दिन त्राटक क्रिया (टकटकी लगाकर चंद्रमा को देखें) जरूर करें. इससे आंखें दुरुस्त रहती हैं.

Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article रात को शरद पूर्णिमा के दिन किस समय रखें खुले आसमान में खीर, जानें…
Next Article पुण्य कमाने वाला महीना है कार्तिक मास, कब हो रहा शुरू ? जानें महत्व…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?