By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: रात को शरद पूर्णिमा के दिन किस समय रखें खुले आसमान में खीर, जानें…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > रात को शरद पूर्णिमा के दिन किस समय रखें खुले आसमान में खीर, जानें…
Religion

रात को शरद पूर्णिमा के दिन किस समय रखें खुले आसमान में खीर, जानें…

DB News
Last updated: 11/10/2025 12:38 PM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

आज शरद पूर्णिमा के दिन चांदनी रात में खीर रखने का विधान है, कहते हैं इसे ग्रहण करने से अमृत के गुण मिलते हैं.

By : पंडित प्रदीप मिश्रा | Edited By : सुप्रिया

Contents
आज शरद पूर्णिमा के दिन चांदनी रात में खीर रखने का विधान है, कहते हैं इसे ग्रहण करने से अमृत के गुण मिलते हैं.पूरे दिन रहेगा पंचकशरद पूर्णिमा पर कैसे रखें खीरशरद पूर्णिमा की चांदनी रात का रहस्यशरद पूर्णिमा पर करें ये तीन काम चंद्र दोष से मुक्ति – रात्रि में मां लक्ष्मी की पूजा – चांद की रोशनी में जपें ये मंत्र – 

Sharad Purnima 2024: इस साल शरद पूर्णिमा के लिए अश्विन शुक्ल पूर्णिमा तिथि 16 अक्टूबर बुधवार की रात 8 बजकर 40 मिनट से शुरू होगी और अगले दिन 17 अक्टूबर को शाम 4 बजकर 55 मिनट तक रहेगी. ऐसे में शरद पूर्णिमा का पर्व 16 अक्टूबर बुधवार को मनाया जाएगा.

पूरे दिन रहेगा पंचक

इस दिन रवि योग, ध्रुव योग, व्याघात योग, के साथ ही उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र शाम को 07 बजकर 18 मिनट तक है, उसके बाद से रेवती नक्षत्र है, हालांकि शरद पूर्णिमा पर पूरे दिन पंचक भी रहेगा. आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा, कोजागरी पूर्णिमा, जागृति पूर्णिमा, वाल्मीकि पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है. इस दिन महालक्ष्मी की आराधना कर व्रत करें.

शरद पूर्णिमा पर चंद्रोदय समय – 16 अक्टूबर को चंद्रोदय शाम 5 बजकर 5 मिनट पर होगा.

शरद पूर्णिमा पर खीर रखने का समय रात में 08 बजकर 40 मिनट से है.

शरद पूर्णिमा पर कैसे रखें खीर

शरद पूर्णिमा का व्रत विधि-विधान तथा पूर्ण श्रद्धा से करने पर माता लक्ष्मी की कृपा होती है. इस दिन सुबह तीर्थ स्नान और दान करना शुभ रहेगा. व्रत और पूजा करने के बाद शाम को चंद्रमा के दर्शन कर कच्चे दूध मिश्रित जल का अर्घ्य दें. सभी देवी-देवताओं को खीर का नैवेद्य लगाएं. फिर रातभर चंद्रमा की रोशनी में खीर रखें और अगले दिन सुबह खाली पेट खीर को प्रसाद के तौर पर खाएं.

शरद पूर्णिमा की चांदनी रात का रहस्य

शरद पूर्णिमा की रात चन्द्रमा की रोशनी औषधीय गुणों से भरपूर रहती हैं. चन्द्रमा की रोशनी हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होती है. वैज्ञानिकों ने भी शरद पूर्णिमा को खास बताया है. इस दिन चंद्रमा की किरणों में विशेष प्रकार के लवण व विटामिन होते हैं, इसलिए शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा की चांदनी में खीर रखने और उसे अगले दिन प्रसाद के तौर पर खाने की परंपरा है. इससे पुर्नयौवन, शक्ति और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है. चांदी के बर्तन में सेवन करने से विषाणु दूर रहते हैं. क्योंकि चांदी में प्रतिरोधक क्षमता अधिक होती है.

शरद पूर्णिमा पर करें ये तीन काम 

चंद्र दोष से मुक्ति – 

भगवान शिव जी की पूजा से चंद्र ग्रह के दोष दूर होते हैं. चन्द्रमा की प्रतिकूलता से भौतिक रूप से मनुष्य को मानसिक कष्ट तथा श्वास आदि के रोग हो जाते हैं. इनकी प्रसन्नता तथा शांति के लिए शरद पूर्णिमा पर चांदी के लोटे में दूध भरें और ऊँ नमः शिवायः और ऊँ सों सोमाय नमः मंत्र का जप करते हुए शिवलिंग पर चढ़ाएं और खीर का भोग लगाएं.

रात्रि में मां लक्ष्मी की पूजा – 

शरद पूर्णिमा रात में देवी लक्ष्मी पृथ्वी का भ्रमण करती हैं. माँ लक्ष्मी को प्रसन्न करने लिए शाम को घर के अंदर और बाहर दीपक प्रज्जवलित करें. घर के पूजन कक्ष में चौकी पर लाल वस्त्र बिछाकर उस पर मां लक्ष्मी की प्रतिमा या फोटो स्थापित करें. फिर लक्ष्मी जी की विधिवत पूजा करें और लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें. इसके बाद कमल के गट्टे की माला से 5 माला ऊँ श्रीं हृं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं हृं श्रीं ऊँ महालक्ष्मयै नमः. मंत्र का जाप करें.

चांद की रोशनी में जपें ये मंत्र – 

नेगेटीव विचार खत्म करने और बवदपिकमदबम के लिए चन्द्रमा की रोशनी में आसन लगाकर बैठ जाएं. इसके बाद चंद्रमा को प्रणाम कर 108 बार ऊँ भुर्भूवः स्वः अमृतांगाय विदमहे कलारूपाय धीमहि तन्नो सोमो प्रचोदयात् मंत्र का जाप करें और फिर चंद्रमा को कच्चे दूध का अर्घ्य देकर प्रणाम करें. शरद पूर्णिमा की रात कुछ देर चांदनी रात में बैठकर ध्यान लगाएं.

Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article ‘संपदा 2.0’ पोर्टल लांच, एमपी में अब घर बैठे होगी ऑनलाइन रजिस्ट्री
Next Article धन-दौलत में करना है वृद्धि तो शरद पूर्णिमा पर करें ये उपाय
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?