संसद के मकर द्वार से लेकर संसद के अंदर तक पानी भर गया….
By- DB News Update| Edited By- Supriya
नईदिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली से बेहद हैरान करने वाली खबर सामने आई. नई संसद की छत से पानी टपक रहा है, जिससे संसद भवन में पानी भर गया। संसद में पानी भरने से इंडिया गठबंधन के AAP नेता बोल रहे हैं कि बाहर पेपर लीक और अंदर संसद लीक कर रहा है, कांग्रेस ने भी इस मामले में सरकार को घेरा है।
कल रात हुई बारिश के बाद दिल्ली में जगह-जगह जल जमाव हो गया. लेकिन यह जल जमाव सिर्फ दिल्ली की सड़कों पर नहीं बल्कि संसद के अंदर तक पहुंच गया. संसद के मकर द्वार पर पानी ही पानी भर गया. सिर्फ मकर द्वारा नहीं बल्कि संसद के अंदर भी पानी भर गया था.

