By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे, जानें आज का राशिफल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे, जानें आज का राशिफल
Religion

नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे, जानें आज का राशिफल

DB News
Last updated: 14/11/2025 9:59 AM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

Aaj Ka Rashifal, 8 november 2024: आज 8 नवंबर 2024, शुक्रवार का दिन कैसा रहेगा, इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है. ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.

By : एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रदीप मिश्रा
Edited by -Supriya

Contents
Aaj Ka Rashifal, 8 november 2024: आज 8 नवंबर 2024, शुक्रवार का दिन कैसा रहेगा, इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है. ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल यानि 8 नवंबर 2024, शुक्रवार का भविष्यफल-

Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल यानि 8 नवंबर 2024, शुक्रवार का भविष्यफल-

मेष (Aries)

आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है. आपको व्यापार में अच्छा लाभ मिलने की संभावना बनती दिख रही है और आप साझेदारी में किसी डील को फाइनल कर सकते हैं. आपके प्रियजनों से यदि संबंधों में कटुता आ गई थी, तो वह दूर होगी और रक्त संबंधी रिश्तों पर आप पूरा जोर देंगे. परिवार के सदस्यों का सहयोग आपके साथ बना रहेगा.

वृषभ (Taurus)

आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामलों में सावधान रहने के लिए रहेगा. आप किसी काम में उसके नीति नियमों पर पूरा ध्यान दें. आपके आवश्यक काम गति पकड़ सकते हैं. आपको विपक्षियों से सावधान रहने की आवश्यकता है. व्यवसाय से जुड़े लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है.

मिथुन (Gemini)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा. विद्यार्थी यदि किसी प्रतियोगिता में शामिल होंगे, तो उसमें उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी. आप अपनी सूझबूझ और बुद्धिमानी से किसी बड़े लक्ष्य में सफलता हासिल कर सकते हैं. आपको घर परिवार में चल रही समस्याओं को लेकर अपने बड़े सदस्यों से बातचीत करनी होगी.

कर्क (Cancer)

आज का दिन आपके लिए भौतिक वस्तुओं पर फोकस बनाए रखने के लिए रहेगा. धार्मिक कार्यों में आपकी पूरी आस्था रहेगी, लेकिन आपकी सुख-सुविधाओं की वस्तुओं में इजाफा होगा. आपके करीबियों की तरफ आपका पूरा रुझान रहेगा. संस्कारों में परंपराओं पर आप पूरा फोकस लगाएंगे और अपने करीबियों के साथ आप कुछ पुरानी यादे ताजा करेंगे. आपको अपने किसी मित्र की सेहत की चिंता सता सकती है.

सिंह (Leo)

आज का दिन आपके लिए साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है. आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे. आप सामाजिक कार्यों पर पूरा फोकस बनाए रखेंगे. आप अपने बिजनेस के लिए कोई आवश्यक जानकारी आसानी से जुटा पाएंगे. पारिवारिक विषयों पर आपको पूरा ध्यान देना होगा.

कन्या (Virgo)

आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है. आप अपने वाणी और व्यवहार से कार्यक्षेत्र में लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे. आपके बॉस भी आपकी बातों से प्रसन्न रहेंगे. परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है, जिससे माहौल आनंदमय रहेगा. आपने यदि किसी को उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है.

तुला (Libra)

आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा. आपको संतान से उनके मन में चल रही इच्छाओं को जानने की कोशिश करनी होगी. आपका कोई मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है. विभिन्न क्षेत्रों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे. कार्यक्षेत्र में आप अपनी अच्छी सोच बनाए रखें, नहीं तो आपके कुछ नए शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं.

वृश्चिक (Scorpio)

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है. आपको किसी से धन उधार लेने से बचना होगा. बिजनेस में आप किसी के कहने में आकर धन का निवेश न करें, नहीं तो बाद में वह आपके लिए समस्या खड़ी कर सकता है. आपके बढ़ते खर्च आपका सिरदर्द बनेंगे. आपको लोगों की नजरों को पहचानना होगा. विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में एकाग्र होकर जुटना होगा, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे.

धनु (Sagittarius)

आज का दिन आपके लिए एक के बाद एक खुशखबरी लेकर आने वाला है. शासन व सत्ता का आपको पूरा सहयोग मिलेगा. आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी, जिसके कारण आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभा पायेंगे, लेकिन यदि आप नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे हैं, तो आपकी वह इच्छा पूरी हो सकती है.

मकर (Capricorn)

आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा. कला कौशल में सुधार लेकर आएगा. आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी. दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी. आपकी पद प्रतिष्ठा बढ़ने से आप प्रसन्न रहेंगे. आपके सोचे समझे सभी काम पूरे होंगे.

कुंभ (Aquarius)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है. किसी नए काम की शुरुआत करने में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. यदि आपके कामों में कुछ अवरोध आ रहे थे, तो वह दूर होंगे. व्यापार में आपको लाभ मिलेगा. आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिल सकती है. आप अपने कामों को पूरा करने में पूरी मेहनत करें, तो आपके लिए अच्छा रहेगा. आध्यात्म का भी आपको पूरा साथ मिलेगा.

मीन (Pisces)

आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधानी बरतने के लिए रहेगा. आप बहुत ही सूझबूझ से अपने कामों में आगे बढ़े, तो आपके लिए बेहतर रहेगा. यदि आपने अपने कामों को छोड़कर दूसरों के कामों पर ध्यान लगाया, तो इससे आपके काफी काम लटक सकते हैं. आप अपने कामों में किसी अजनबी से सलाह ना लें, नहीं तो वह आपको कोई गलत सलाह दे सकता है.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:Aaj Ka RashifalDaily HoroscopeDB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy2
Surprise0
Angry0
Previous Article प्रयागराज में संतों की बैठक में बवाल, एक-दूसरे पर थप्पड़ बरसाए
Next Article अक्षय नवमी पर रवि योग में होगी आंवले के पेड़ की पूजा, जानें तारीख, शुभ मुहूर्त…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?