By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: प्रयागराज में संतों की बैठक में बवाल, एक-दूसरे पर थप्पड़ बरसाए
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Uttar Pradesh > प्रयागराज में संतों की बैठक में बवाल, एक-दूसरे पर थप्पड़ बरसाए
Uttar Pradesh

प्रयागराज में संतों की बैठक में बवाल, एक-दूसरे पर थप्पड़ बरसाए

DB News
Last updated: 27/09/2025 11:17 AM
DB News
Share
4 Min Read
SHARE

UP News: प्रयागराज महाकुंभ को लेकर अखाड़ों की बैठक में जमकर हंगामा हुआ. संत महात्माओं में आपस में जमकर मारपीट हुई.

By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी

Maha Kumbh 2025: प्रयागराज महाकुंभ को लेकर अखाड़ों की बैठक में जमकर हंगामा हो गया. संत महात्माओं में आपस में जमकर मारपीट हुई. अखाड़ों से जुड़े संतों ने एक दूसरे पर थप्पड़ बरसाए, इतना ही नहीं लात घूंसे भी चले. महाकुंभ के मेला प्राधिकरण के अखाड़ों की बैठक कार्यालय में होनी थी. अखाड़ा परिषद इन दिनों आपस में दो गुटों में बटा हुआ है. दोनों गुटों के पदाधिकारी इस बैठक में आमने-सामने हो गए और वाद विवाद के बाद मारपीट भी हुई.

Contents
UP News: प्रयागराज महाकुंभ को लेकर अखाड़ों की बैठक में जमकर हंगामा हुआ. संत महात्माओं में आपस में जमकर मारपीट हुई.By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थीदो गुटों में बटा है अखाड़ा परिषदजमीन आवंटन को लेकर विवादजूना अखाड़ों को रिकॉर्ड अच्छा नहींमहाकुंभ में आएंगे 40 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु

दो गुटों में बटा है अखाड़ा परिषद

दरअसल मारपीट की वजह से देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा. संतो के बीच हुई आपसी मारपीट की वजह से बैठक भी नहीं हो सकी. बता दें कि प्रयागराज मेला प्राधिकरण के दफ्तर में बैठक होनी थी. प्राधिकरण ने बैठक के लिए अखाड़ा परिषद के दोनों गुटों को बुलाया था. औपचारिक तौर पर बैठक की शुरुआत होने से पहले ही हंगामा शुरू हो गया. मारपीट की इस घटना में कुछ संतो को मामूली चोट भी आई हैं. मिली जानकारी के अनुसार पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र गिरी की मौत के बाद से ही अखाड़ा परिषद दो गुटों में बटा हुआ है.

जमीन आवंटन को लेकर विवाद

इस मामले को लेकर अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी ने कहा कि जमीन आवंटन को लेकर विवाद है, कुछ संतों की तरफ से हंगामा हुआ. महाकुंभ के लिए जमीन आंवटन को लेकर संत आपस में भिड़े, दोनों गुटों को बैठक के लिए बुलाया गया था.

जूना अखाड़ों को रिकॉर्ड अच्छा नहीं

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार निर्मोही अखाड़े के अध्यक्ष राजेंद्र दास ने कहा जब भी कोई मेला होता है तो जो अखाड़े के पदाधिकारी हैं उन्हें बुलाया जाता है. लेकिन कुंभ मेले में ये दो तीन बार हुआ है कि पदाधिकारियों को न बैठाकर दूसरों को बैठाया जाता है जैसे जूना अखड़ा. जूना अखाड़ों को रिकॉर्ड अच्छा नहीं है, झगड़ा करना और विवाद करना ही काम है. हमको वहां बैठने को जगह नहीं मिली तो हम बोले इस पर ही जूना अखाड़े प्रेम गिरी ने अटैक कर दिया.

महाकुंभ में आएंगे 40 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु

महाकुंभ 2025 का सफल आयोजन सीएम योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकताओं में से एक है. ऐसे में यूपी सरकार इस आयोजन को दिव्य और भव्य बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है.महाकुंभ मेले में लगभग 40 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं के प्रयागराज आने का अनुमान है, जो कि पिछले कुंभ मेले की तुलना में ढेड़ से दो गुना है. महाकुंभ में प्रयागराज आने वाले श्रद्धालुओं का मुख्य गंतव्य स्थल त्रिवेणी संगम है. त्रिवेणी संगम को शहर से जोड़ने वाली सभी सड़कों का निर्माण तेजी से किया जा रहा है.

You Might Also Like

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के सभी 8 आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ शुरू

राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला गर्माया, SIT की जद में चंपत राय!

अविमुक्तेश्वरानंद माघ मेला छोड़कर काशी लौटे, उन्होंने कहा वक्त बताएगा कि किसकी जीत हुई और किसकी हार”

माघ मेला शाही स्नान में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का रथ जाने से प्रशासन ने रोका

प्रयागराज में मकर संक्रांति पर्व पर 60 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article ‘अपराधियों पर हो कड़ी कार्रवाई’, भारत का कनाडा को अल्टीमेटम
Next Article नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे, जानें आज का राशिफल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?