By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: नितीश रेड्डी की सेंचुरी और वाशिंगटन सुंदर के अर्धशतक की बदौलत पलटा मैच
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Sport > नितीश रेड्डी की सेंचुरी और वाशिंगटन सुंदर के अर्धशतक की बदौलत पलटा मैच
Sport

नितीश रेड्डी की सेंचुरी और वाशिंगटन सुंदर के अर्धशतक की बदौलत पलटा मैच

DB News
Last updated: 11/04/2026 10:42 AM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

मेलबर्न टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 474 रनों के स्कोर पर ऑलआउट हो गई थी. दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने 164 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे.

Source : DB News Update

Contents
मेलबर्न टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 474 रनों के स्कोर पर ऑलआउट हो गई थी. दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने 164 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे.474 रनों पर सिमट गई थी ऑस्ट्रेलियास्टीव स्मिथ ने रचा इतिहासरवींद्र जडेजा ने कराई टीम इंडिया की वापसी100 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

IND vs AUS 4th Test Day 3 : भारत और ऑस्ट्रेलिया का चौथा टेस्ट मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है, जो 26 दिसंबर से शुरू हुआ था. पहले 2 दिन के खेल के बाद ऑस्ट्रेलिया मैच में आगे चल रहा है और वह पहली पारी में अभी 310 रन आगे है. दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक भारतीय टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 164 रन बना लिए थे. टीम इंडिया के लिए ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा क्रीज पर मौजूद थे. टीम इंडिया का स्कोर 9 विकेट पर 355 रन हो गया है. भारत अब ऑस्ट्रेलिया से 119 रन पीछे है. नितीश कुमार रेड्डी 105 रन बनाकर खेल रहे हैं. वाशिंगटन सुंदर 50 रन बनाकर आउट हो चुके हैं. दोनों के बीच सतकीय साझेदारी रही.

474 रनों पर सिमट गई थी ऑस्ट्रेलिया

दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 474 रनों पर सिमट गई थी, जिसके बाद भारतीय टीम ने भी बढ़िया लय पकड़ ली थी. रोहित शर्मा ने दोबारा ओपनिंग की, लेकिन मात्र 3 रन बनाकर आउट हो गए थे. दूसरी ओर तीसरे क्रम पर केएल राहुल भी 24 रन बना पाए थे. यशस्वी जायसवाल बहुत शानदार लय में दिखे, जिन्होंने 86 रनों की पारी खेली और विराट कोहली के साथ 102 रनों की साझेदारी की. दुर्भाग्यवश जायसवाल, कोहली के साथ तालमेल की कमी के कारण रन आउट हो गए थे. कोहली ने 36 रन बनाए.

स्टीव स्मिथ ने रचा इतिहास

स्टीव स्मिथ ने दूसरे दिन तेजी से रन बनाते हुए अपने टेस्ट करियर का 34वां शतक पूरा किया. वो अब टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे अधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले यह रिकॉर्ड इंग्लैंड के जो रूट के नाम था, जो अब तक टीम इंडिया के खिलाफ 10 शतकीय पारी खेल चुके हैं. स्मिथ का विकेट भी निराले अंदाज में गिरा क्योंकि आकाशदीप की गेंद पर बॉल उनके बैट को छूकर स्टंप्स से जा टकराई.

रवींद्र जडेजा ने कराई टीम इंडिया की वापसी

स्टीव स्मिथ और पैट कमिंस की शतकीय साझेदारी ने भारतीय टीम को मेलबर्न टेस्ट में बैकफुट पर धकेल दिया था. एक समय कंगारू टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 411 रन बना लिए थे. तेज गेंदबाजी में धार नजर नहीं आ रही थी, ऐसे में रवींद्र जडेजा ने कमान संभाली, पहले उन्होंने पैट कमिंस और फिर मिचेल स्टार्क का भी विकेट झटका. उन्होंने पारी में कुल 3 विकेट लिए.

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और हेड कोच गौतम गंभीर का चौथे टेस्ट मैच में शुभमन गिल को बाहर कर दो स्पिनरों को खिलाने का दांव उल्टा पड़ता दिख रहा है. रविंद्र जड़ेजा (78/3) और वॉशिंगटन सुंदर (15/1) प्रभावी नहीं दिखे. तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के खिलाफ स्टीव स्मिथ का हुक इतना शानदार था कि भारतीय पेसर हक्का-बक्का रह गया. सिराज ने हालांकि लय हासिल कर चुके इस बल्लेबाज के साथ स्लेजिंग नहीं की. ऑस्ट्रेलियाई समर्थकों पर हालांकि इसका कोई असर नहीं पड़ा. वे लगातार उनकी और विराट कोहली की हूटिंग करते दिखे.

भारतीय टीम ने 107 ओवर के बाद 7 विकेट के नुकसान पर 339 रन बना लिए हैं। क्रीज पर वॉशिंगटन सुंदर 49 रन और नितीश कुमार रेड्डी 89 रन बनाकर मौजूद हैं।

100 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर

बारिश के बाद दोबारा खेल शुरू हो गया है। क्रीज पर नितीश कुमार रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर मौजूद हैं। नितीश 85 रन बनाकर खेल रहे हैं और अपने शतक से सिर्फ 15 रन दूर हैं। भारतीय टीम ने 100 ओवर के बाद 7 विकेट के नुकसान पर 328 रन बना लिए हैं। क्रीज पर वॉशिंगटन सुंदर 40 रन और नितीश रेड्डी 87 रन बनाकर मौजूद हैं।
नितीश रेड्डी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में दमदार शतक लगाया है। उन्होंने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक लगाया है। टीम इंडिया ने अभी तक 9 विकेट के नुकसान पर 355 रन बना लिए हैं।

You Might Also Like

स्पेन की जीत का जश्न मनाने में ट्रंप ने खलल डाला, सोशल मीडिया में हुए ट्रोल

39 वर्षीय रोहित शर्मा ने जड़ा 34वां शतक, लॉर्ड्स में वनडे शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज बल्लेबाज बने

वर्ल्ड कप 2027 से रोहित शर्मा को बाहर करने की प्लानिंग?

INDIA की शर्मनाक हार, छिना नंबर-1 का ताज, टी-20 सीरीज पर इंग्लिश टीम का कब्जा

श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर लगा बड़ा ‘कलंक’, लगातार मैच हारने की लिस्ट में पहले पायदान पर पहुंचे

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateIND vs AUS 4th TestJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम सफर की ओर पार्थिव देह, आज अंतिम संस्कार
Next Article परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे, पढ़ें आज का राशिफल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?