By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: न्यूजीलैंड 25 रन से जीता, 24 साल बाद भारत में क्लीन स्वीप
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Sport > न्यूजीलैंड 25 रन से जीता, 24 साल बाद भारत में क्लीन स्वीप
Sport

न्यूजीलैंड 25 रन से जीता, 24 साल बाद भारत में क्लीन स्वीप

DB News
Last updated: 11/04/2026 12:32 PM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

मुंबई टेस्ट : एजाज पटेल ने मैच में 11 विकेट झटके, टीम इंडिया साल 2000 में 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में साउथ अफ्रीका के हाथों क्लीन स्वीप हुई थी.

Source : DB News Update

Contents
मुंबई टेस्ट : एजाज पटेल ने मैच में 11 विकेट झटके, टीम इंडिया साल 2000 में 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में साउथ अफ्रीका के हाथों क्लीन स्वीप हुई थी. 147 रन नहीं बना सकी भारतीय टीमपूरी तरह फेल हुई बल्लेबाजीन्यूजीलैंड ने रचा इतिहास

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

IND vs NZ: न्यूजीलैंड ने तीसरे टेस्ट में भारत को 25 रन से हरा दिया है. टीम इसी के साथ तीन मैचों की सीरीज 3-0 से जीत ली है. कीवी टीम पहली बार भारत में टेस्ट सीरीज जीती है. भारतीय टीम 24 साल बाद घर में क्लीन स्वीप हुई है. इससे पहले टीम इंडिया साल 2000 में 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में साउथ अफ्रीका के हाथों क्लीन स्वीप हुई थी. तीन या उससे ज्यादा टेस्ट मैचों की होम सीरीज में टीम इंडिया पहली बार क्लीन स्वीप हुई है.

बेंगलुरु टेस्ट मैच में भारत को आठ विकेट से और पुणे टेस्ट मैच में 113 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. भारत को 12 साल बाद सरजमीं पर टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है.

 147 रन नहीं बना सकी भारतीय टीम

मुंबई में वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 235 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम पहली पारी में 263 रन पर ऑलआउट हो गई. भारत को 28 रन की बढ़त मिली थी. इसके जवाब में न्यूजीलैंड की दूसरी पारी 174 रन पर खत्म हुई. भारत के सामने 147 रन का टारगेट था. जवाब में टीम 121 रन पर ऑलआउट हो गई.

भारत की ओर से दूसरी पारी में ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 64 रन बनाए, जबकि न्यूजीलैंड की ओर से एजाज पटेल ने 6 विकेट लिए. एजाज ने मैच में 11 विकेट लिए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

पूरी तरह फेल हुई बल्लेबाजी

टीम इंडिया की बल्लेबाजी को आम तौर पर सबसे मजबूत पक्ष माना जाता है. लेकिन मुंबई टेस्ट की दूसरी पारी में 147 रन चेज कर रही भारतीय टीम के लिए यही सबसे कमजोर कड़ी साबित हुई. ऋषभ पंत के 64 रन की पारी को छोड़ दें तो कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर खड़ा नहीं हो सका. बता दें 11 में से सिर्फ 3 बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक पहुंच सके. यानि 8 बल्लेबाजों ने 10 से भी कम रन बनाया. पूरी टीम एजाज पटेल और ग्लेन फिलिप्स की फिरकी के सामने धाराशायी हो गई.
दूसरी पारी में कप्तान रोहित शर्मा ने 11 रन और उनके ओपनिंग पार्टनर यशस्वी जायसवाल ने 5 रन बनाए. इसके अलावा चेज के मशहूर विराट कोहली ने सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए. उनके अलावा शुभमन गिल और सरफराज खान ने 1-1 रन बनाए. वहीं रवींद्र जडेजा ने 6 रन, वॉशिंगटन सुंदर ने 12 रन, अश्विन ने 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. आकाश दीप और सिराज तो खाता भी नहीं खोल सके. पहली पारी में भी टीम इंडिया गुच्छे में विकेट गंवाए थे.

न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास

न्यूजीलैंड ने मुंबई टेस्ट को जीतकर इतिहास रच दिया है. वानखेडे में उसने दूसरा सबसे छोटा स्कोर डिफेंड किया. इससे पहले न्यूजीलैंड ने 46 साल पहले 1978 में इंग्लैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में 137 रन बचाए थे. इसके साथ ही 3-0 से ये सीरीज उसके नाम हो गई है. इतना ही भारतीय टेस्ट क्रिकेट के 92 साल के इतिहास में घर पर ये सबसे बड़ी हार है. 3 या उससे ज्यादा मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत को क्लीन स्वीप करने वाली न्यूजीलैंड पहली टीम बन गई है.

मुंबई टेस्ट में एजाज पटेल न्यूजीलैंड की जीत के सबसे बड़े हीरो रहे. मुंबई में ही जन्मे एजाज पटेल ने पूरे मुकाबले में उन्होंने 11 भारतीय बल्लेबाजों का शिकार किया. उन्होंने पहली पारी में 103 रन देकर 5 विकेट चटकाए थे. वहीं दूसरी पारी में 57 रन देकर 6 विकेट हासिल किया. इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया. उनके अलावा ग्लेन फिलिप्स ने शानदार गेंदबाजी की और कुल 4 विकेट अपने नाम किया. वहीं विल यंग बल्लेबाजी से न्यूजीलैंड की जीत की नींव रखी. उन्होंने मुश्किल विकेट पर 71 और 51 रन की अहम पारी खेली.

You Might Also Like

स्पेन की जीत का जश्न मनाने में ट्रंप ने खलल डाला, सोशल मीडिया में हुए ट्रोल

39 वर्षीय रोहित शर्मा ने जड़ा 34वां शतक, लॉर्ड्स में वनडे शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज बल्लेबाज बने

वर्ल्ड कप 2027 से रोहित शर्मा को बाहर करने की प्लानिंग?

INDIA की शर्मनाक हार, छिना नंबर-1 का ताज, टी-20 सीरीज पर इंग्लिश टीम का कब्जा

श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर लगा बड़ा ‘कलंक’, लगातार मैच हारने की लिस्ट में पहले पायदान पर पहुंचे

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise2
Angry0
Previous Article प्रकृति के महत्व एवं गाँव की संस्कृति को भगवान श्रीकृष्ण ने प्रतिष्ठित किया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Next Article हिंदू धर्म का पवित्र दिन है कार्तिक पूर्णिमा, इस दिन क्या नहीं करना चाहिए
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?