MP Train News: ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए अहम खबर है. पश्चिम मध्य रेलवे ने विकास कार्यों के चलते कई ट्रेनों को निरस्त व रूट डायवर्ट किये.
By : डीबी न्यूज अपडेट| Edited By- सुप्रिया
MP Train News : रेल यात्री कृपया ध्यान दें… पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर मंडल के कटनी मुड़वारा-बीना खंड में तीसरी लाइन के लिए दमोह स्टेशन पर ब्लॉक कार्य के कारण रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली 22 ट्रेन निरस्त कर दी गई हैं. जबकि 11 ट्रेनों का रूट परिविर्तत किया गया है.
ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेल विभाग ने नोटिफिकेशन जारी किया है. रेल विभाग ने इस लिस्ट में सभी डायवर्ट और कैंसल ट्रेनों की लिस्ट जारी की है. इसलिए सफर पर निकलने से पहले लिस्ट चेक जरूर कर लें.
ये ट्रेने निरस्त
1- गाड़ी संख्या में 11703 : 5 से 12 सितंबर तक निरस्त रहेगी रीवा-डॉ. अम्बेडकर नगर एक्सप्रेस
2- गाड़ी संख्या 11704 : 6 से 13 सिंतबर तक डॉ. अम्बेडकर नगर से चलने वाली डॉ. अम्बेडकर नगर रीवा त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस.
3- गाड़ी संख्या 13423 : 5 और 12 सितंबर को भागलपुर से चलने वाली भागलपुर अजमेर साप्ताहिक एक्सप्रेस.
4- गाड़ी संख्या 13424 : 7 और 14 सितंबर को अजमेर से चलने वाली अजमेर भागलपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस.
5- गाड़ी संख्या 18009 : 30 अगस्त और 06 सितंबर को संतरागाछी से चलने वाली संतरागाछी अजमेर साप्ताहिक एक्सप्रेस.
6- गाड़ी संख्या 18010 : 01 और 09 सितंबर को अजमेर से चलने वाली अजमेर संतरागाछी साप्ताहिक एक्सप्रेस.
7- गाड़ी संख्या 22830 : 31 अगस्त और 07 सितंबनर को शालीमार से चलने वाली शालीमार भुज एक्सप्रेस.
8- गाड़ी संख्या 22829 : 03 और 10 सितंबर को अजमेर से चलने वाली भुज शालीमार एक्सप्रेस.
9- गाड़ी संख्या 09343 : 29 अगस्त, 5 और 12 सितंबर को डॉ. अम्बेडकर नगर से चलने वाली डॉ. अम्बेडकर नगर पटना स्पेशल.
10- गाड़ी संख्या 09344 : 30 अगस्त और 6 और 13 सितंबर को पटना से चलने वाली पटना डॉ. अम्बेडकर नगर स्पेशल.
11- गाड़ी संख्या 09493 : 25 अगस्त और 1 और 8 सितंबर को अहमदाबाद से चलने वाली अहमदाबाद पटना स्पेशल.
12- गाड़ी संख्या 09494 : 27 अगस्त और 3 और 10 सितंबर को पटना से चलने वाली पटना अहमदबाद स्पेशल.
13- गाड़ी संख्या 09091 : 02 और 09 सितंबर को बान्द्रा टर्मिनस से चलने वाली बान्द्रा टर्मिनस गोरखपुर एक्सप्रेस.
14- गाड़ी संख्या 09092 : 03 और 10 सितंबर को गोरखपुर से चलने वाली गोरखपुर बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस.
15- गाड़ी संख्या 19413 : 4 और 11 सितंबर को अहमदाबाद से चलने वाली अहमदाबाद कोलकाता एक्सप्रेस.
16- गाड़ी संख्या 19414 : 7 और 14 सितंबर को कोलकाता से चलने वाली कोलकाता अहमदाबाद एक्सप्रेस.
17- गाड़ी संख्या 22911 : 3 और 5 सितंबर को इंदौर से चलने वाली इंदौर हावड़ा एक्सप्रेस.
18- गाड़ी संख्या 22912 : 5 और 7 सितंबर को हावड़ा से चलने वाली हावड़ा इंदौर एक्सप्रेस.
19- गाड़ी संख्या 20971 : 24 और 31 अगस्त को उदयपुर सिटी से चलने वाली उदयपुर सिटी शालीमार एक्सप्रेस.
20- गाड़ी संख्या 20971 : 25 अगस्त और 01 सितंबर को शालीमार से चलने वाली शालीमार उदयपुर सिटी एक्सप्रेस.
21- गाड़ी संख्या 19607 : 29 अगस्त और 5 और 12 सितंबर तक कोलकाता से चलने वाली कोलकाता अजमेर एक्सप्रेस.
22- गाड़ी संख्या 19608 : 26 अगस्त और 2 और 9 सितंबर तक अजमेर से चलने वाली अजमेर कोलकाता एक्सप्रेस.
इन ट्रेनों के रूट किए गए डायवर्ट
– गाड़ी संख्या 22829 : 27 अगस्त को भुज से चलने वाली भुज शालीमार एक्सप्रेस वाया संत हिरदाराम नगर-भोपाल-इटारसी-जबलपुर-कटनी साउथ-न्यू कटनी जंक्शन चलेगी.
– गाड़ी संख्या 11466 : 26 और 30 अगस्त और 2, 6, 9 और 13 सितंबर को जबलपुर से चलने वाली जबलपुर सोमनाथ एक्सप्रेस वाया जबलपुर-इटारसी-भोपाल चलेगी.
– गाड़ी संख्या 11465 : 9 सितबर को सोमनाथ से चलने वाली सोमनाथ जबलपुर एक्सप्रेस वाया भोपाल-इटारसी जबलपुर चलेगी.
– गाड़ी संख्या 19414 : 31 अगस्त को कोलकाता से चलने वाली कोलकाता अहमदाबाद एक्सप्रेस वाया न्यू कटनी जंक्शन-कटनी साउथ-जबलपुर-इटारसी-भोपाल-संत हिरदाराम नगर चलेगी.
– गाड़ी संख्या 19421 : 8 सितंबर को अहमदाबाद से चलने वाली अहमदाबाद पटना एक्सप्रेस वाया संत हिरदाराम नगर-भोपाल-इटारसी-जबलपुर-कटनी चलेगी.
– गाड़ी संख्या 19422 : 10 सितंबर को पटना से चलने वाली पटना अहमदाबाद एक्सप्रेस वाया कटनी-जबलपुर-इटारसी-भोपाल-संत हिरदाराम नगर चलेगी.
– गाड़ी संख्या 19490 : 25 अगस्त से 12 सितंबर तक गोरखपुर से चलने वाली गोरखपुर अहमदाबाद एक्सप्रेस वाया कटनी-जबलपुर-इटारसी-भोपाल-संत हिरदाराम नगर चलेगी.
– गाड़ी संख्या 19489 : 10 और 11 सितंबर को अहमदाबाद से चलने वालीअहमदाबाद गोरखपुर एक्सप्रेस वाया संत हिरदाराम नगर-भोपाल-इटारसी-जबलपुर-कटनी चलेगी.
– गाड़ी संख्या 22911 : 10 और 12 सितंबर को इंदौर से चलने वाली इंदौर हावड़ा एक्सप्रेस वाया संत हिरदाराम नगर-भोपाल-इटारसी-जबलपुर-कटनी चलेगी.
– गाड़ी संख्या 22912 : 29 और 31 अगस्त और 2ए 9 और 12 सितंबर को हावड़ा से चलने वाली हावड़ा इंदौर एक्सप्रेस वाया कटनी-जबलपुर-इटारसी-भोपाल-संत हिरदाराम नगर चलेगी.
– गाड़ी संख्या 15559 : 28 अगस्त और 4 और 11 सितंबर को दरभंगा से चलने वाली दरभंगा अहमदाबाद एक्सप्रेस वाया कटनी-जबलपुर-इटारसी-भोपाल-संत हिरदाराम नगर चलेगी.

