मन की बात पर मोदी बोले- पीड़ित परिवारों को न्याय मिलकर रहेगा, आतंकी कश्मीर की तबाही चाहते हैं
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Pahalgam Terror Attack: पीएम मोदी ने रेडियो शो ‘मन की बात’ के 121वें एपिसोड की शुरुआत पहलगाम में मारे गए लोगों को याद करते हुए की. उन्होंने कहा- इस आतंकी हमले के बाद पूरा देश एक स्वर में बोल रहा है. पूरे विश्व ने संवेदना प्रकट की है. उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले से देश के लोगों का खून खौल रहा है. पीड़ित परिजनों को न्याय जरूर मिलेगा.
पीड़ित परिवारों को न्याय का भरोसा दिया
मोदी ने कहा- कश्मीर में शांति लौट रही थी, स्कूल-कॉलेजों में एक अच्छे से चल रही थी, निर्माण कार्यों में अभूतपूर्व गति आई थी, लोकतंत्र मजबूत हो रहा था, पर्यटकों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हो रही थी, लोगों की कमाई बढ़ रही थी, युवाओं के लिए नए अवसर तैयार हो रहे थे. देश के दुश्मनों को, जम्मू-कश्मीर के दुश्मनों को, ये रास नहीं आया. पीएम ने पीड़ित परिवारों को न्याय का भरोसा दिया. कहा- इस हमले के दोषियों और साजिश रचने वालों को कठोर जवाब दिया जाएगा.
पीएम ने भारत के ग्लोबल स्पेस पॉवर बनने की भी बात की. कहा- हमने एक साथ 104 सैटेलाइट्स का लॉन्च करके रिकॉर्ड बनाया है. हम चंद्रमा के साउथ पोल पर पहुंचने वाले पहले देश बने हैं.
भारत के युवाओं ने दुनिया का नजरिया बदला
आज हम पूरी दुनिया में भारत के प्रतिभा की तारीफ होते देखते हैं। भारत के युवाओं ने भारत के प्रति दुनिया का नजरिया बदल दिया है, और, किसी भी देश के युवा की रुचि किस तरफ है, किधर है, उससे पता चलता है कि देश का भविष्य कैसा होगा. आज भारत का युवा, साइंस और इनोवेशन की ओर बढ़ रहा है. ऐसे इलाके, जिनकी पहचान पहले पिछड़ेपन और दूसरे कारणों से होती थी, वहां भी युवाओं ने ऐसे उदाहरण प्रस्तुत किये हैं, जो हमें, नया विश्वास देते हैं.
स्पेस सेक्टर को प्राइवेट सेक्टर के लिए भी खोल
अब भारत ने अपने स्पेस सेक्टर को प्राइवेट सेक्टर के लिए भी खोल दिया है. आज बहुत से युवा स्पेस स्टार्टप में नए झंडे लहरा रहे हैं. 10 साल पहले इस क्षेत्र में सिर्फ एक कंपनी थी, लेकिन आज देश में, सवा तीन सौ से ज्यादा कंपनी काम कर रहे हैं.

