One Nation One Election: केंद्र सरकार ने लिया यूटर्न, ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ के मुद्दा लगातार उठा रही फिर भी बदला फैसला
By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी
One Nation One Election: केंद्र सरकार ने लगातार ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ के मुद्दे उठा रही है. उम्मीद की जा रही थी कि केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल सोमवार (16 दिसंबर) को लोकसभा में दी यूनियन टेरेटरीज (संशोधन) बिल 2024 और संविधान संशोधन बिल (100 और 29) पेश करेंगे. लेकिन अब इस बिल को लेकर केंद्र ने एक बड़ा फैसला किया है.
जानकारी के अनुसार, अब इस बिल को सोमवार को पेश नहीं किया जाएगा. लोकसभा में 16 दिसंबर की सोमवार की संशोधित कार्य सूची में एक राष्ट्र, एक चुनाव विधेयक सूचीबद्ध नहीं है. इसे कल (16 दिसंबर) लोकसभा में पेश नहीं किया जा सकेगा. पहले यह बिजनेस की लिस्ट में था, लेकिन अब संशोधित सूची में नहीं है.
विपक्ष ने उठाए थे सवाल
वन नेशन-वन इलेक्शन’ से जुड़े दो विधेयक को लेकर विपक्षी सांसदों ने केंद्र सरकार को घेरा है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा, “इतनी बड़ी रिपोर्ट है, हम लोगों ने अभी नहीं पढ़ी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ रहे हैं तो उनके पास अच्छा मौका है कि वह राज्यों और केंद्र की सरकारों को भंग कर दें और दोबारा चुनाव करा लें.”

