By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: प्रयागराज से वापस आ रही आंध्रप्रदेश की बस सिहोरा के पास दुर्घटनाग्रस्त, 7 लोगों की मृत्यु
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > प्रयागराज से वापस आ रही आंध्रप्रदेश की बस सिहोरा के पास दुर्घटनाग्रस्त, 7 लोगों की मृत्यु
Madhya Pradesh

प्रयागराज से वापस आ रही आंध्रप्रदेश की बस सिहोरा के पास दुर्घटनाग्रस्त, 7 लोगों की मृत्यु

DB News
Last updated: 18/04/2026 12:30 PM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

दुर्घटना स्थल के लिये जबलपुर कलेक्टर-एस पी रवाना, किआ कार भी टकराई, कार सवार सुरक्षित बताए जा रहे हैं.

Source : DB News Update

Contents
दुर्घटना स्थल के लिये जबलपुर कलेक्टर-एस पी रवाना, किआ कार भी टकराई, कार सवार सुरक्षित बताए जा रहे हैं.ट्रक का टायर फटने से हादसापीछे से कार भी टकराई, एयरबैग ने बचायाट्रैवलर में 9 लोग थे सवार 7 की मौत 2 घायलसीएम डॉ. मोहन यादव ने जताई शोक संवेदनाएनएच 30 पर एक और हादसा, 2 की मौत

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Mahakumbh 2025 MP News. जबलपुर – प्रयागराज से वापस आ रही आंध्रप्रदेश की बस सिहोरा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई है. मंगलवार की सुबह लगभग 9 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिहोरा तहसील के ग्राम मोहला बरगी के बीच नहर पुल के पास प्रयागराज से आर रही टेंपो ट्रेवलर एवं ट्रक आमने सामने से टकरा गए. पीछे से आ रही किआ कार भी टकरा गई. टेंपो ट्रेवलर में 9 यात्री थे जो आंध्र प्रदेश के बताए गए हैं, इनमें से सात यात्रियों की मृत्यु हो गई है और दो यात्री घायल हो गये हैं. घायलों को उपचार के लिये जिला अस्पताल जबलपुर रेफर किया गया है. किआ कार में 5 यात्री एवं 1 ड्राइवर था जो सभी सुरक्षित हैं. दुर्घटना में मृत व्यक्तियों को सिहोरा अस्पताल पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया.

ट्रक का टायर फटने से हादसा

पुलिस के मुताबिक हादसा सुबह लगभग 8.45 बजे सिहोरा के ग्राम मोहला बरगी के पास हुआ। ट्रक का टायर एकाएक फटा जिस वजह से वह अनियंत्रित होकर कार को टक्कर मारते हुए गलत दिशा में पहुंच गया. वहां प्रयागराज से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी ट्रैवलर को टक्कर मार दी.

जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक एमपी 20 जेड एल 9105 जबलपुर से पुट्टी लेकर कटनी की ओर जा रहा था. सुबह लगभग 8:45 बजे सिहोरा के ग्राम मोहला बरगी के पास ट्रक का टायर अचानक फटा. वह एक कार को टक्कर मारते हुए गलत साइड में पहुंच गया.

प्रयागराज से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी ट्रैवलर एपी 29 डब्ल्यू 1525 को सामने से जोरदार टक्कर मार दी. हासदे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और राहत बचाव का कार्य शुरू कर दिया. कलेक्टर और एसपी भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे.

पीछे से कार भी टकराई, एयरबैग ने बचाया

मौके पर पहुंची एसडीओपी पारुल शर्मा ने बताया, ” घटना सुबह 9 बजे के आसपास की है. दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी में आंध्र प्रदेश का नंबर AP29 W 1525 है और यह सभी लोग तेलंगाना के हैदराबाद के हैं. इस कार के ठीक पीछे एक दूसरी कार थी, उसकी भी टक्कर हुई लेकिन कार के एयरबैग खुल जाने से उसमें बैठे हुए सभी लोग बच गए. इसमें कुछ लोग घायल हैं, जिन्हें सिहोरा के अस्पताल और मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है.”

ट्रैवलर में 9 लोग थे सवार 7 की मौत 2 घायल

इस हादसे को लेकर जबलपुर एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा ने कहा, ” थाना सिहोरा से 5 किमी पहले एक ट्रक के रॉन्ग साइड चले जाने से ट्रैवलर सीधे उससे टकरा गई. जिस ट्रक से एक्सीडेंट हुआ है उस ट्रक में सीमेंट भरा हुआ था और यह घटना एक पुल के ऊपर की है. हादसे में हैदराबाद के आनंद कंसारी, शशि कंसारी, रवि वैश्य, टीवी प्रसाद, मल्लारेड्डी, बालकृष्ण और राजू की मौत हो गई है. वहीं एस नवीनाचार्य और वी संतोष गंभीर रूप से घायल हैं. इस एक्सीडेंट की वजह से एक बार फिर इस हाइवे पर महाकुंभ से लौटकर आने वाले वाहनों का जाम लग गया. बता दें कि यह वही रूट है जिसपर पिछले दो दिनों से महाकुंभ का महाजाम लगा था है.”

सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताई शोक संवेदना

सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर लिखा- जबलपुर जिले के सिहोरा में नागपुर-प्रयागराज नेशनल हाइवे पर प्रयागराज से वापस आ रही ट्रैवलर और ट्रक की भीषण सड़क दुर्घटना में आंध्र प्रदेश राज्य के तीर्थयात्रियों की असामयिक मृत्यु एवं घायल होने का समाचार अत्यंत ही दुखद है.

मेरी संवेदनाएं सभी शोकाकुल परिजनों के साथ हैं. जिला प्रशासन को निर्देशित किया है कि घायलों का समुचित उपचार एवं सभी मृतकों के परिजनों से संपर्क कर पार्थिव देह को पहुंचाने की व्यवस्था की जाए.

बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें. शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति देने तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.

एनएच 30 पर एक और हादसा, 2 की मौत

मैहर जिले के अमरपाटन पर नेशनल हाईवे 30 पर एक और भीषण सड़क हादसा हुआ, जहां तेज रफ्तार कार डिवाइडर से जा भिड़ी, इस घटना में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 5 गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, कार सवार सभी लोग प्रयागराज महाकुंभ से स्नान कर वापस अपने गंतव्य स्थान इंदौर जा रहे थे, इसी दौरान नादान देहात थाना क्षेत्र नेशनल हाईवे पर दुर्घटना का शिकार हो गए.

You Might Also Like

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

नर्मदा के घाट पर दिखा आस्था का सैलाब, संकल्प के साथ हजारों कांवड़िए तट पर पहुंचे

सोनभद्र की नगरी में प्रवेश करेंगी नर्मदा!

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से NH-44 पर उतरे कार्यकता

डबल डेकर ब्रिज से फोरलेन में तब्दील हो गई शास्त्रीब्रिज की डिजाइन

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp NewsMahakumbh 2025 MP News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article धन चोरी या खोने की आशंका है, पढ़ें आज का राशिफल
Next Article Mahakumbh में ट्रैफिक जाम पर बड़ा अपडेट, 9 रूट्स पर ये है स्थिति
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली
National 14/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?