टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली एक बार फिर प्रेमानंद जी महाराज की शरण में पहुंचे. उनके साथ अनुष्का शर्मा भी मौजूद थीं.
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Virat Kohli Premanand Ji Maharaj: विराट कोहली भारत लौटने के बाद प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे. उनके साथ वाइफ अनुष्का शर्मा भी मौजूद रहीं. प्रेमानंद महाराज ने विराट और अनुष्का की तारीफ की. उन्होंने कहा, “ बहुत बहादुर हैं ये लोग, इस संसार का यश सम्मान प्राप्त करने के बाद भक्ति की तरफ मुड पाना बहुत कठिन होता है. नाम जप का अभ्यास करें तो लौकिक और पारलौकिक दोनों उन्नति मिलेगी. भगवान के आश्रित रहो, भगवान का नाम जप करो और खूब प्रेम से आनंद से रहो.”
टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरा कुछ खास नहीं रहा. टीम इंडिया को बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा.
कोहली और उनकी वाइफ अनुष्का बच्चों के साथ प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंची. इस दौरान अनुष्का ने प्रेमानंद महाराज से कहा, ”पिछली बार जब हम आए थे तो मन में सवाल थे. लेकिन जो लोग बैठे थे तो वे सभी उसी तरह के सवाल पूछ रहे थे. इस बार भी जब हम यहां आने के बारे में बात कर रहे थे तो मैं मन ही मन आपसे बात कर रही थी. आप मुझे बस प्रेम भक्ति दे दीजिए.”
अनुष्का से शादी के बाद बदल गए कोहली –
विराट कोहली शादी से पहले भगवान में कम आस्था रखते थे. लेकिन अनुष्का से शादी के बाद वे बदल गए. विराट प्रेमानंद महाराज से पहले भी मिल चुके हैं. वे वाइफ अनुष्का के साथ कैंची धाम भी जा चुके हैं. कोहली अब चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की तैयारी में जुटेंगे. वे इससे पहले परिवार को वक्त दे रहे हैं.

