केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने फास्टैग के सालाना पास की स्कीम का ऐलान किया है. आइए समझते हैं कि यह स्कीम क्या है, इसकी शर्तें क्या हैं?
BY : DB News UpDate / Edited By : प्रिंस अवस्थी
Contents
FASTag annual pass Scheme: देशभर के नेशनल हाइवे पर फास्टैग इस्तेमाल करने वालों को केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है. अब प्राइवेट वाहन चालक चाहें तो पूरे साल का स्पेशल पास बनवा सकते हैं और हाइवे पर सफर को सुगम बना सकते हैं.
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को सोशल मीडिया पर फास्टैग पास स्कीम का ऐलान किया. उन्होंने इसे राष्ट्रीय राजमार्गों पर निर्बाध और परेशानी मुक्त यात्रा की दिशा में परिवर्तनकारी कदम करार दिया. इस पास की फीस, अवधि, दूरी और अन्य शर्तों की भी जानकारी दी. इससे मेट्रो शहरों में रोज दफ्तर आने-जाने वालों को बार-बार टोल टैक्स देने के लिए टोल प्लाजा पर लंबी लाइनों में लगने से छुटकारा मिल सकता है.
सालाना पास के प्रमुख फायदे
- फीस: सालाना पास 3000 रुपये का होगा.
- अवधि: एक साल में 200 ट्रिप के लिए
- वैधदूरी: 60 किमी के अंदर मौजूद टोल पर लागू
- कवरेज: सभी राष्ट्रीय राजमार्गों पर फायदा
- पात्रता: केवल प्राइवेट गैर वाणिज्यिक वाहनों के लिए
- मकसद: टोल प्लाजा पर प्रतीक्षा समय, भीड़ घटाना

