आंधी के कारण कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए. तूफान का असर आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में भी दिखा.
By : DB News Update
Edited By : प्रिंस अवस्थी
Contents
बंगाल की खाड़ी से उठा फेंगल तूफान पुडुचेरी और तमिलनाडु के तट से टकराया. लैंडफॉल के दौरान 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली. चेन्नई में भारी बारिश के चलते सड़कों पर पानी भर गया. एयरपोर्ट पर फ्लाइट ऑपरेशन ठप रहा. आंधी के कारण कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए. तूफान का असर आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में भी दिखा.
तूफान को ‘फेंगल’ नाम किसने दिया
तूफान का नाम ‘फेंगल’ सऊदी अरब ने दिया है. यह शब्द भाषाई परंपरा और सांस्कृतिक पहचान का मिश्रण है. हिंद महासागर में साइक्लोन के नामकरण के लिए 2004 में सहमति बनी थी. 13 देश बारी-बारी से साइक्लोन के नाम रखते हैं. किसी भी नाम का दोबारा इस्तेमाल नहीं होता.

