By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: बंद होने वाला है WhatsApp! जानें क्या है वजह
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Technology > बंद होने वाला है WhatsApp! जानें क्या है वजह
Technology

बंद होने वाला है WhatsApp! जानें क्या है वजह

DB News
Last updated: 11/03/2026 11:42 PM
DB News
Share
8 Min Read
SHARE

अगर आप Windows 11 पर WhatsApp का इस्तेमाल Native App के जरिए कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए अहम है. WhatsApp यूजर्स हो जाएं सावधान! शुरू हो गई स्कैम सुविधा

Source : SOCIAL MEDIA

Contents
अगर आप Windows 11 पर WhatsApp का इस्तेमाल Native App के जरिए कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए अहम है. WhatsApp यूजर्स हो जाएं सावधान! शुरू हो गई स्कैम सुविधाशानदार हैं WhatsApp की ये सुविधाएंWhatsApp का Cross-Platform Chat फीचरWhatsApp का नया फीचर कैसे करेगा काम?फीचर में नया क्या-क्या मिलेगा?प्राइवेसी और सिक्योरिटी पर क्या असर पड़ेगावैकल्पिक फीचर, लॉन्च यूरोप से शुरूस्कैम से ऐसे रहें सतर्कसंदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचेंपेमेंट रिक्वेस्ट ध्यान से पढ़ेंUPI PIN और OTP किसी को न बताएंQR कोड स्कैन करते समय सावधान रहेंटू-स्टेप वेरिफिकेशन चालू रखेंसंदिग्ध अकाउंट को ब्लॉक और रिपोर्ट करेंअंजान नंबर से आए मैसेज पर तुरंत भरोसा न करें

By : DB न्यूज अपडेट | Edited By : प्रिंस अवस्थी

WhatsApp Payment Scam: देशभर में WhatsApp के यूज़र्स बढ़े हैं. WhatsApp नयापन लाने के लिए आए दिन परिवर्तन भी करता रहता है. एक ओर WhatsApp जहां नए फीचर लाकर सभी को चौंका देता है. वहीं चैटिंग की दुनिया में भी कई बदलाव देखने को मिलते हैं, WhatsApp के परिवर्तन किए जाने से अलग-अलग मैसेजिंग ऐप्स जैसे Telegram या Signal डाउनलोड करने की ज़रूरत नहीं पड़ती है. क्योंकि WhatsApp पर ही आप दूसरे प्लेटफॉर्म के लोगों से बात कर पाएंगे. ऐसे फेरबदल के बीच यूजर्स को सतर्क रहने की जरूरती है. अभी हाल ही में WhatsApp के माध्यम से स्कैम की खबर आ रही है. दरअसल WhatsApp के माध्यम से डिजिटल पेमेंट के बढ़ते इस्तेमाल के साथ पैसे भेजना और लेना आसान बनाया गया है. आज कई लोग सीधे WhatsApp के जरिए भी पेमेंट कर लेते हैं. यह सुविधा छोटे-मोटे भुगतान, दोस्तों के साथ बिल बांटने या किसी दुकानदार को तुरंत पैसे भेजने के लिए काफी सुविधाजनक माना जा रहा है. लेकिन इसी सुविधा का फायदा उठाकर साइबर ठग भी सक्रिय हो गए हैं. कई मामलों में धोखेबाज नकली पेमेंट रिक्वेस्ट, फर्जी लिंक या किसी परिचित व्यक्ति बनकर लोगों को मैसेज भेजते हैं और उनसे पैसे ट्रांसफर करवा रहे हैं.

लोगों को ठगी का पता तब चलता है जब यूजर्स के खाते से पैसा जा चुका होता है. हालांकि थोड़ी सावधानी बरतकर ऐसे फ्रॉड से बचा जा सकता है. अगर आप कुछ जरूरी संकेतों पर ध्यान दें और सही कदम उठाएं तो अपने पैसे और निजी जानकारी को सुरक्षित रख सकते हैं.

शानदार हैं WhatsApp की ये सुविधाएं

WhatsApp का Cross-Platform Chat फीचर

Meta के स्वामित्व वाला यह इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप लंबे समय से क्रॉस-प्लेटफॉर्म मैसेजिंग पर काम कर रहा है. अब WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, यूरोपियन यूनियन के कुछ यूज़र्स को इस फीचर का बीटा वर्जन टेस्टिंग के लिए मिल गया है.

WhatsApp का नया फीचर कैसे करेगा काम?

इस फीचर की मदद से WhatsApp यूज़र्स अब ऐसे लोगों को भी मैसेज भेज पाएंगे जो किसी थर्ड-पार्टी ऐप (जैसे Signal या Telegram) का इस्तेमाल करते हैं. इसे एक्टिव करने के लिए आपको Settings > Account > Third-party Chats में जाना होगा.

फीचर में नया क्या-क्या मिलेगा?

WhatsApp के इस नए विकल्प से यूज़र्स मैसेज, फोटो, वीडियो, वॉयस नोट्स और डॉक्यूमेंट्स भेज पाएंगे. साथ ही, आप अपनी इनकमिंग चैट्स को दो तरह से व्यवस्थित कर सकते हैं.
Combined Inbox: सभी WhatsApp और थर्ड-पार्टी चैट्स एक साथ दिखेंगी.
Separate Inbox: थर्ड-पार्टी चैट्स के लिए अलग फोल्डर बनेगा.

प्राइवेसी और सिक्योरिटी पर क्या असर पड़ेगा

हालांकि, इस फीचर में स्टेटस अपडेट, स्टिकर्स या डिसअपीयरिंग मैसेजेस जैसी सुविधाएं उपलब्ध नहीं होंगी. इसके अलाव जिन लोगों को आपने WhatsApp पर ब्लॉक किया है वे थर्ड-पार्टी ऐप्स के ज़रिए आपसे संपर्क कर सकते हैं.
यूजर्स को यह तय करने का विकल्प मिलेगा कि वे थर्ड-पार्टी ऐप से आने वाले चैट रिक्वेस्ट के लिए तुरंत नोटिफिकेशन पाना चाहते हैं या बाद में रिव्यू करना.
हालांकि WhatsApp यह दावा करता है कि वह थर्ड-पार्टी चैट्स की सामग्री नहीं पढ़ सकेगा लेकिन इन ऐप्स की डेटा प्रोटेक्शन नीतियां अलग होंगी. फिर भी ये चैट्स एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन से सुरक्षित रहेंगी.

वैकल्पिक फीचर, लॉन्च यूरोप से शुरू

यहां हम बता दें कि इस ऐप में खास बात यह है कि यह फीचर पूरी तरह वैकल्पिक (optional) रहेगा. यानी अगर आप चाहें तो इसे बंद रख सकते हैं और WhatsApp पहले की तरह काम करता रहेगा.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फीचर यूरोपियन यूनियन में लॉन्च होने जा रहा है. हालांकि, वॉयस और वीडियो कॉलिंग की सुविधा अन्य प्लेटफॉर्म्स पर 2027 तक आने की संभावना जताई जा रही है.

स्कैम से ऐसे रहें सतर्क

अगर किसी व्यक्ति की तरफ से अचानक पैसे भेजने का अनुरोध आता है तो तुरंत भरोसा न करें. बेहतर होगा कि आप उस व्यक्ति से फोन कॉल या अलग मैसेज के जरिए पुष्टि कर लें. कई बार ठग किसी दोस्त या रिश्तेदार का नाम इस्तेमाल करके लोगों को भ्रमित करते हैं.

संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें

धोखेबाज अक्सर ऐसे लिंक भेजते हैं जो देखने में असली लगते हैं लेकिन असल में फिशिंग वेबसाइट होते हैं. ये लिंक कभी पेमेंट कन्फर्मेशन तो कभी इनाम या ऑफर के नाम पर भेजे जाते हैं. ऐसे अनजान या संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचना ही सबसे सुरक्षित तरीका है.

पेमेंट रिक्वेस्ट ध्यान से पढ़ें

किसी भी पेमेंट को मंजूरी देने से पहले उसके विवरण को ध्यान से देखना जरूरी है. कई लोग जल्दबाजी में बिना पढ़े ही रिक्वेस्ट स्वीकार कर लेते हैं जिसका फायदा ठग उठाते हैं. इसलिए नाम, रकम और पेमेंट का कारण जरूर जांच लें.

UPI PIN और OTP किसी को न बताएं

आपका UPI PIN और OTP पूरी तरह गोपनीय जानकारी होती है. कोई भी बैंक या आधिकारिक संस्था आपसे WhatsApp पर यह जानकारी नहीं मांगती. अगर कोई व्यक्ति ऐसे विवरण मांगता है तो समझ लें कि यह धोखाधड़ी की कोशिश हो सकती है.

QR कोड स्कैन करते समय सावधान रहें

कई लोग यह समझते हैं कि QR कोड स्कैन करने से पैसा खाते में आ जाएगा, जबकि ज्यादातर मामलों में QR कोड स्कैन करना पैसे भेजने की प्रक्रिया होती है. इसलिए अगर कोई अंजान व्यक्ति QR कोड भेजकर पैसे मिलने का दावा करता है तो सावधान रहें.

टू-स्टेप वेरिफिकेशन चालू रखें

WhatsApp में उपलब्ध टू-स्टेप वेरिफिकेशन फीचर आपके अकाउंट की सुरक्षा बढ़ाने में मदद करता है. इसे चालू रखने से किसी भी अनधिकृत व्यक्ति के लिए आपके अकाउंट तक पहुंच बनाना मुश्किल हो जाता है.

संदिग्ध अकाउंट को ब्लॉक और रिपोर्ट करें

अगर आपको कोई संदिग्ध मैसेज या पेमेंट रिक्वेस्ट मिले, तो उस नंबर को तुरंत ब्लॉक कर दें और WhatsApp पर रिपोर्ट करें. ऐसा करने से प्लेटफॉर्म को धोखाधड़ी करने वाले अकाउंट की पहचान करने में मदद मिलती है.

अंजान नंबर से आए मैसेज पर तुरंत भरोसा न करें

अगर किसी अनजान नंबर से मैसेज आता है और आपको शक होता है कि यह धोखाधड़ी हो सकती है तो सबसे सुरक्षित कदम उस नंबर को ब्लॉक और रिपोर्ट करना है. WhatsApp में यह विकल्प आसानी से उपलब्ध होता है. Android, iPhone, वेब और कंप्यूटर पर भी यूजर्स संदिग्ध संपर्क को ब्लॉक करने के साथ-साथ रिपोर्ट कर सकते हैं. इससे WhatsApp ऐसे फर्जी अकाउंट्स के खिलाफ कार्रवाई कर सकता है और दूसरे यूजर्स को भी सुरक्षित रखने में मदद मिलती है.

You Might Also Like

जिंदगी की उलझनों को सुलझाने का रास्ता बताएगा ‘अंतर्गीता’ ऐप

Canva में बिना इंटरनेट के भी क्रिएट और एडिट हो जाएगी फोटो

BSNL का संचार आधार एप बंद, सिम एक्टिवेट करने की सुविधा ठप

21 करोड़ का Bio-CNG Plant प्लांट बनाकर निजी कंपनी को सौंपा!

Aadhaar App नया वर्जन लॉन्च, QR से डीटेल्स शेयर कर सकेंगे

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp NewsMP NEWSWhatsapp on PC
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article LPG सिलेंडर 33.50 रुपये हुआ सस्ता, रक्षाबंधन से पहले राहत, जानें रेट
Next Article अनिल अंबानी की मुश्किलें बढ़ीं, कई ठिकानों पर छापेमारी के बाद अब ED ने जारी किया समन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?