भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने कथित तौर पर 10,000 करोड़ के रुपये फंड डायवर्जन को लेकर अपनी जांच रिपोर्ट ईडी और दो अन्य केंद्रीय जांच एजेंसियों को सौंपी थी.
By : DB न्यूज अपडेट | Edited By : प्रिंस अवस्थी
Bank Loan Fraud Case: प्रवर्तन निदेशालय ने 17,000 करोड़ रुपये के बैंक लोन फ्रॉड केस में रिलायंस ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर और चेयरमैन अनिल अंबानी को समन जारी कर दिया है. इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ईडी ने उन्हें 5 अगस्त को दिल्ली स्थित मुख्यालय में पूछताछ के लिए पेश होने को कहा है.
पिछले हफ्ते ईडी ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत दिल्ली से लेकर मुंबई तक रिलायंस ग्रुप से जुड़े लगभग 35 ठिकानों पर छापेमारी की थी. इन छापेमारियों के दौरान कई दस्तावेज़, वित्तीय लेनदेन, डिजिटल रिकॉर्ड और अन्य सबूत जब्त किए गए.
क्या है जांच एजेंसी का दावा?
इससे पहले, भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने कथित तौर पर 10,000 करोड़ के रुपये फंड डायवर्जन को लेकर अपनी जांच रिपोर्ट ईडी और दो अन्य केंद्रीय जांच एजेंसियों को सौंपी थी. आरोप है कि लोन की राशि को कथित तौर पर अन्य कंपनियों में डायवर्ट किया गया और उसका उपयोग निर्धारित उद्देश्यों से हटकर किया गया, जो मनी लॉन्ड्रिंग के दायरे में आता है.

