By: DB News Update
Edited By: सुप्रिया
श्रीनगर.
J&K BJP List : भारतीय जनता पार्टी ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए कैंडिडेट की पहली लिस्ट में संशोधन करते हुए 15 नामों की पहली लिस्ट का ऐलान किया है। इससे पहले 44 कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट जारी की गई थी. लेकिन एक घंटे के भीतर ही दोबारा लिस्ट जारी की गई. किश्तवाड़ से शगुन परिहार, डोडा से गजय सिंह राणा, भदरवाह से दलीप सिंह परिहार और रामबाण से राकेश ठाकुर को मैदान में उतारा है। केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद जम्मू-कश्मीर में पहली बार चुनाव हो रहे हैं। घाटी में बीजेपी का मुकाबला नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी से होगा। जम्मू में बीजेपी और कांग्रेस के बीच टक्कर होगी।
रविवार को हुई थी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक
रविवार शाम को हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद थे। बैठक में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ हरियाणा और जम्मू कश्मीर के बड़े नेता और चुनाव प्रभारी भी मौजूद रहे। बैठक में जम्मू-कश्मीर की विधानसभा सीटों पर हर सीट के लिए उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा कर एक फाइनल लिस्ट बनाने की कोशिश की गई थी।

