By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: भाजपा की फटकार के बाद कंगना रनौत को मिली जान से मारने की धमकी, वीडियो हो रहा वायरल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Himachal Pradesh > भाजपा की फटकार के बाद कंगना रनौत को मिली जान से मारने की धमकी, वीडियो हो रहा वायरल
Himachal Pradesh

भाजपा की फटकार के बाद कंगना रनौत को मिली जान से मारने की धमकी, वीडियो हो रहा वायरल

DB News
Last updated: 01/04/2026 12:57 PM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

“इमरजेंसी’ फिल्म रिलीज किए जाने को लेकर बवाल, एक्ट्रेस के फैंस में चिंता, विक्की थॉमस सिंह नाम के एक अन्य व्यक्ति ने चेतावनी दी जो खुद को एक्स पर एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बताता है.

Source : DB News Update

Contents
“इमरजेंसी’ फिल्म रिलीज किए जाने को लेकर बवाल, एक्ट्रेस के फैंस में चिंता, विक्की थॉमस सिंह नाम के एक अन्य व्यक्ति ने चेतावनी दी जो खुद को एक्स पर एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बताता है.फिल्म रिलीज होने से पहले ही धमकी“कृपया इस पर गौर करें.”लोगों को कंगना की सुरक्षा की चिंता

By : DB News Update | Edited By: सुप्रिया
महाराष्ट्र. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक आदमी को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि “आप ये पिक्चर रिलीज करते हो तो सरदारों ने आपको चप्पल मारनी है। लाफा तो आपने खा लिया। मैं बहुत गौरवान्वित भारतीय हूं। अगर मैं आपको अपने देश और अपने महाराष्ट्र में कहीं भी देखूं, तो मैं यह बात सिर्फ एक सिख और एक गौरवान्वित मराठी के रूप में नहीं कह रहा हूं, बल्कि मेरे सभी हिंदू, ईसाई और मुस्लिम भाई भी चप्पलों से आपका स्वागत करेंगे।’ बता दें कि कंगना रनौत अपनी फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर चर्चा में हैं। जब से फिल्म की बात उठी है, कंगना को लेकर बातें और बढ़ गई हैं। अब फिल्म की रिलीज के पहले ही उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है, जिसके लिए उन्होंने पुलिस से मदद भी मांगी है। एक्ट्रेस के फैंस उन्हें लेकर चिंता जाहिर कर रहे हैं।

फिल्म रिलीज होने से पहले ही धमकी

पनी फिल्म ‘इमरजेंसी’ की रिलीज से पहले ही एक्ट्रेस और भाजपा सांसद कंगना रनौत निशाने पर आ गई हैं। उनकी फिल्म अब तक रिलीज नहीं हुई है और कंगना को अभी से ही मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। अब फिल्म के चलते उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है। कंगना ने सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिलने के बाद पुलिस से मदद मांगी है। 6 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली इस फिल्म में वह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभा रही हैं। उनके फैंस सुरक्षा प्रदान करने की मांग कर रहे हैं.

“कृपया इस पर गौर करें.”

“अगर फिल्म में उन्हें (खालिस्तानी आतंकवादी जरनैल सिंह भिंडरावाले) आतंकवादी के रूप में दिखाया गया है तो याद रखें कि उस व्यक्ति (इंदिरा गांधी) के साथ क्या हुआ था जिसकी फिल्म आप कर रहे हैं.” विक्की थॉमस सिंह नाम के एक अन्य व्यक्ति ने चेतावनी दी जो खुद को एक्स पर एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बताता है और नियमित रूप से भिंडरावाले की तारीफ करते हुए वीडियो शेयर किया है. उन्होंने इंदिरा गांधी के बॉडीगार्ड सतवंत सिंह और बेअंत सिंह के बारे में भी बात की जिन्होंने 1984 में पूर्व प्रधानमंत्री की हत्या की थी. एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर की और महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी), हिमाचल पुलिस और पंजाब पुलिस को टैग किया. उन्होंने एक्स पर लिखा, “कृपया इस पर गौर करें.”

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया जिसमें एक आदमी को यह कहते हुए सुना जा सकता है, ‘आप ये पिक्चर रिलीज करते हो तो सरदारों ने आपको चप्पल मारनी है. लाफा तो आपने खा लिया. मैं बहुत गौरवान्वित भारतीय हूं. अगर मैं आपको अपने देश और अपने महाराष्ट्र में कहीं भी देखूं, तो मैं यह बात सिर्फ एक सिख और एक गौरवान्वित मराठी के रूप में नहीं कह रहा हूं, बल्कि मेरे सभी हिंदू, ईसाई और मुस्लिम भाई भी चप्पलों से आपका स्वागत करेंगे.’

लोगों को कंगना की सुरक्षा की चिंता

सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के तुरंत बाद कई यूजर्स ने कंगना की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। एक यूजर ने लिखा- हमारे देश में क्या हो रहा है? बीजेपी सांसद और बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को लोग खुलेआम जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। केवल भारत के इतिहास को चित्रित करने के लिए। क्या भारत की आयरन लेडी की कहानी बताना गलत है, जिन्हें देश के सबसे मजबूत प्रधानमंत्रियों में से एक माना जाता है? कृपया, अपनी सुरक्षा बढ़ाएं। हम वास्तव में आपकी सुरक्षा के लिए चिंतित हैं.
बताते चलें कि कंगना रनोट की फिल्म इमरजेंसी 6 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कार्यकाल में लगी इमरजेंसी पर बनाई गई है. ट्रेलर सामने आने के बाद से ही फिल्म पर सिख समुदाय को गलत तरह दिखाए जाने के आरोप लग रहे हैं.

सबसे पहले पंजाब के निर्दलीय सांसद सर्बजीत सिंह खालसा ने ट्रेलर में दिखाए गए दृश्यों पर आपत्ति जताई. उन्होंने कहा कि इसमें सिखों को गलत तरीके से पेश किया गया है. उन्होंने केंद्र सरकार को लेटर लिखकर फिल्म की रिलीज रोकने की मांग की है.

सर्बजीत सिंह खालसा ने कहा, ‘नई फिल्म ‘इमरजेंसी’ में सिखों को गलत तरीके से पेश करने की खबरें सामने आ रही हैं, जिससे समाज में शांति और कानून की स्थिति बिगड़ने की आशंका है.

You Might Also Like

हिमाचल में 5 जगह बादल फटने से बाढ़, 5 लोगों की मौत

शिमला के रामपुर में बादल फटने से आया सैलाब, बही गाड़ियां

हिमाचल में फिर बादल फटा, 2 दिन में 8 की मौत, 46 लापता

हिमाचल में बादल फटा, 40 लापता, एक का शव मिला

जमीन के नीचे बनेगी 85 KM लंबी सड़क, 68 सुरंग

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry1
Previous Article बीजेपी ने जम्मू-कश्मीर के चुनाव में उम्मीदवारों में फेरबदल करते हुए सिर्फ 15 कैंडिडेट्स को मैदान में उतारा
Next Article सिंह वाले बड़ों के आशीर्वाद से दहाड़ेगें , कन्या और मकर के लिए मुश्किल भरा है दिन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?