उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लेकर बड़ा जुबानी हमला किया है.
By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी
UP Politics: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को लेकर जुबानी जंग शुरू हो गई है. समाचार एजेंसी ANI को दिए एक साक्षात्कार में सीएम योगी ने कहा कि एक भारत को श्रेष्ठ भारत नहीं होना चाहिए? तो आपको उनसे पूछना चाहिए कि वो छह से दस दशक तक क्या कर रहे थे? उन्हें अपने दादा, दादी और पिता से पूछना चाहिए था. उन्होंने उस समय ऐसा क्यों नहीं किया? पूरे भारत को मोदी जी का समर्थन मिल रहा है. कांग्रेस ने ऐसा क्यों नहीं किया? वो हमेशा से अयोध्या विवाद को विवाद ही रहने देना चाहते थे.
भारत जोड़ो यात्रा भारत तोड़ो अभियान का हिस्सा है
भारत जोड़ो यात्रा भारत तोड़ो अभियान का हिस्सा है. वह भारत के बाहर भारत की आलोचना करते हैं. देश उनके स्वभाव और इरादों को समझ चुका है.
सीएम योगी ने कहा कि भारत की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी के लिए राहुल जैसे कुछ नमूने जरूर रहने चाहिए जिससे एक रास्ता हमेशा के लिए साफ होता रहे. अच्छा रहता है.
‘महात्मा गांधी का सपना क्यों पूरा नहीं किया?’
सीएम ने कहा कि काशी की संकरी गली में गांधी जी के नाम पर वो सारी जिंदगी राजनीति करते रहे हैं. लेकिन 1916 में गांधी जी ने काशी की संकरी गली पर कड़ी टिप्पणी की थी. उन्होंने महात्मा गांधी का सपना क्यों पूरा नहीं किया? उनके सपने को पीएम मोदी ने पूरा किया.
पहले की सरकारों को वोटबैंक व तुष्टिकरण से नहीं थी फुर्सत
सीएम योगी ने कहा कि हमारा दायित्व है कि जो लोग देशहित में कार्य कर रहे हैं, उन्हें समर्थन-सहयोग करें और जो लोग देशविरोधी-धर्मविरोधी आचरण कर रहे हैं, उन्हें नकारना, दुत्कारना और बाहर का रास्ता दिखाना है. भारत का हर सनातन धर्मावलंबी चाहता था कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो, क्योंकि राम सनातन के प्रतीक और भारत के आधार स्तंभ हैं. 500 वर्ष पहले विदेशी आक्रांता ने रामजन्मभूमि पर मंदिर को अपवित्र करते हुए क्षतिग्रस्त कर दिया था. दिन-वर्ष बीतते गए, हिंदू संघर्ष करता गया, लेकिन कोई बात सुनने वाला नहीं था.
अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर बनाने की पहल को नई ऊंचाइयां प्राप्त हुई
जब मोदी जी प्रधानमंत्री बने तब अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर बनाने की पहल को नई ऊंचाइयां प्राप्त हुई. आज अयोध्या में दुनिया का सबसे भव्यतम मंदिर बनकर तैयार हो गया. आजादी के बाद अनेक सरकारें बनीं, लेकिन किसी ने आस्था के बारे में नहीं सोचा, क्योंकि उन्हें वोटबैंक और तुष्टिकरण से फुर्सत नहीं थीं. केंद्र व प्रदेश में एक जैसी सरकार बनी तो राम मंदिर का निर्माण हो गया. यूपी और देशवासियों को सुरक्षा की गारंटी मिली.
सनातन विरोधी सरकारें आएंगी तो तुष्टिकरण करेंगी
सीएम ने कहा कि काशी में काशी विश्वनाथ मंदिर, महाकाल में महालोक, उत्तराखंड में केदारपुरी और बद्रीनाथ पुरी में भव्य धाम का निर्माण, यह तब हुआ जब उसके बारे में सोचने वाली सरकारें हैं। सनातन विरोधी सरकारें आएंगी तो तुष्टिकरण करेंगी. आजादी के बाद कश्मीर व नक्सलवाद की समस्या उन्हीं लोगों ने दी, जिन्होंने तुष्टिकरण के नाम पर देश को बांटा. जब देश में जनचेतना जागरूक हुई तो जिन लोगों ने सनातन व देश के प्रति अन्याय किया था, देशवासियों ने उन्हें अविश्वास का प्रतीक बना दिया और भारतीय जनता पार्टी व मोदी जी के नेतृत्व में विश्वास जताया. जनता जिस रूप में देश को लेकर चलना चाहती थी, मोदी जी के नेतृत्व में वैसा ही काम हो रहा है.
भारत में नशे को बढ़ाने की साजिश कर रहा पाकिस्तान
सीएम ने कहा कि हमें अपनी कमियों पर भी ध्यान देना चाहिए. दुश्मन हमेशा हमारी कमजोरी देखने की फिराक में रहता है. पाकिस्तान भारत में शरारत के तहत नशे को बढ़ाने का प्रयास कर रहा है. सीएम ने धर्मसभा में आह्वान किया कि युवा पीढ़ी और समाज को जागरूक करें, नशे के खिलाफ अभियान चलाएं, नशा नाश का कारण है, इसलिए नशे के खिलाफ किया गया कार्य देश की सेवा है. नशे के सौदागर देश के दुश्मन हैं, वे देश की सुरक्षा के साथ भी खिलवाड़ कर रहे हैं, इन्हें पनपने नहीं देना चाहिए. भारत की युवा पीढ़ी ऊर्जा से परिपूर्ण है.

