By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराया, 18 ओवर में 114 रनों पर ढेर हो गई पाकिस्तान
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > National > भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराया, 18 ओवर में 114 रनों पर ढेर हो गई पाकिस्तान
NationalSport

भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराया, 18 ओवर में 114 रनों पर ढेर हो गई पाकिस्तान

DB News
Last updated: 16/02/2026 12:08 AM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

कोलंबो में भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट खोने के बाद 175 रन बनाए, ईशान किशन चुने गए मैन ऑफ द मैच, 40 गेंद पर 77 रन की पारी खेली.

Source : DB News Update  

Contents
कोलंबो में भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट खोने के बाद 175 रन बनाए, ईशान किशन चुने गए मैन ऑफ द मैच, 40 गेंद पर 77 रन की पारी खेली.ईशान किशन की पारी ने भारतीय टीम को सम्हालापहला और आखिरी विकेट हार्दिक के नामबुमराह ने एक ओवर में लिए 2 विकेटटीम इंडिया के गेंदबाजों ने बरपाया कहरसूर्या और शिवम ने तेजतर्रार अंदाज में बैटिंग कीसुपर-8 में किया प्रवेशप्लेइंग-11 दोनों टीमेंयोगी ने दी बधाई

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

India vs Pakistan: श्रीलंका के कोलंबो में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को रिकॉर्ड आठवीं बार भारत ने हराया है. भारत ने इस मैच में 61 रनों से जीत दर्ज की है. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन बनाए थे. जवाब में पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में 114 रनों पर ढेर हो गई. भारत के लिए हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती के खाते में दो-दो विकेट जुड़े. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम सुपर-8 में भी क्वालीफाई कर गई है.

ईशान किशन की पारी ने भारतीय टीम को सम्हाला

टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन बनाकर 176 रन का लक्ष्य दिया. भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज ईशान किशन ने पारी को सम्हाला और 40 गेंद में 77 रनों की पारी खेली. उन्होंने 10 चौके और 3 छक्के लगाए. वहीं शिवम दुबे ने 17 गेंद महत्वपूर्ण 27 रन बनाए. पाकिस्तान के लिए उस्मान तारिक ने 4 ओवर में 24 रन देकर एक विकेट चटकाया. टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का यह सबसे बड़ा स्कोर है.

पहला और आखिरी विकेट हार्दिक के नाम

भारतीय टीम के आलराउंडर हार्दिक पांड्या ने पहले ओवर में ही साहिबजादा फरहान को चलता कर दिया है. वह खाता खोले बिना आउट हो गए. हार्दिक ने पहले ओवर में एक भी रन नहीं दिया. वहीं आखिरी विकेट भी हार्दिक के नाम रहा. यानि पाकिस्तान को शुरुआत में विकेट लेकर झटका दिया तो वहीं अंतिम विकेट भी अपने नाम कर लिया.

बुमराह ने एक ओवर में लिए 2 विकेट

दूसरा ओवर डालने आए जसप्रीत बुमराह ने पाकिस्तान के एक साथ 2 विकेट झटक लिए. पाकिस्तान ने सिर्फ 13 रनों पर 3 विकेट गंवा दिए. सलमान आगा चार गेंद में चार रन बनाकर पवेलियन लौटे. वहीं पाकिस्तानी पारी को सम्हाल रहे उस्मान खान और शादाब खान की साझेदारी को अक्षर पटेल ने तोड़ा. जिससे पाकिस्तानी टीम पूरी तरह से लड़खड़ा गई और महज 10.4 ओवर में 73 के कुल स्कोर पर पाकिस्तान के पांच विकेट गिर गए. इसी के साथ यह मैच पूरी तरह से भारत के गिरफ्त में आ गया.

टीम इंडिया के गेंदबाजों ने बरपाया कहर

टीम इंडिया की गेंदबाजी खतरनाक साबित हुई और भारतीय गेंदबाजों के सामने पाकिस्तान पस्त पड़ गया और महज 18 ओवर में पूरी टीम पैवेलियन लौट गई. पाकिस्तान को 114 रन पर रोक दिया. इस टीम की गेंदबाजी के हीरो जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती रहे, जिन्होंने दो-दो विकेट लिए. इसके अलावा कुलदीप यादव और तिलक वर्मा ने भी एक-एक विकेट चटकाए.

सूर्या और शिवम ने तेजतर्रार अंदाज में बैटिंग की

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में आठवीं बार है जब भारत ने पाकिस्तान को हराया है. इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी. अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए, लेकिन ईशान किशन ने तबाही मचाते हुए अर्धशतक जड़ा. वहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 32 रन, वहीं अंतिम ओवरों में रिंकू सिंह और शिवम दुबे ने तेजतर्रार अंदाज में बैटिंग करते हुए भारत को 175 रन के स्कोर पर पहुंचाया.

सुपर-8 में किया प्रवेश

इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सुपर-8 राउंड के लिए क्वालिफाई हो चुकी है. टीम लगातार 3 जीत के साथ ग्रुप ए की पॉइंट्स टेबल के टॉप पर है. रविवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में 176 रन का टारगेट चेज कर सकी और पाकिस्तानी टीम 18 ओवर में 114 रन पर ऑलआउट हो गई.

प्लेइंग-11 दोनों टीमें

भारत: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह.

पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, उस्मान तारिक और अबरार अहमद.

योगी ने दी बधाई

“महाशिवरात्रि पर महाविजय की देश वासियों को हार्दिक बधाई! भारतीय क्रिकेट टीम के सभी सदस्यों का अभिनंदन! जय हिन्द!”

सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी सीएम (एक्स पर पोस्ट)

You Might Also Like

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…

लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा

देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष, 18वें दिन भी दिखी नोकझोंक

‘NEET-UG का पेपर NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया’- CBI

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateIND vs PAKIndia vs PakistanJbp NewsMP NEWST20 World Cup 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article Navgrah Mandir
Next Article हवा में लड़खड़ाया MP सीएम का हेलिकॉप्टर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त
Religion 14/08/2026
जिंदगी की उलझनों को सुलझाने का रास्ता बताएगा ‘अंतर्गीता’ ऐप
Technology 12/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?