By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: भारत ने 25 साल पुराना बदला पूरा किया
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Sport > भारत ने 25 साल पुराना बदला पूरा किया
Sport

भारत ने 25 साल पुराना बदला पूरा किया

DB News
Last updated: 18/04/2026 10:07 AM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

क्रिस केर्न्स की नाबाद 102 रनों की पारी भारतीय टीम पर भारी पड़ी थी, साल 2000 में जब दोनों टीमों का फाइनल मैच हुआ तब सौरव गांगुली ने भारत के लिए 117 रनों की शतकीय पारी खेली थी.

Source : MEDIA

Contents
क्रिस केर्न्स की नाबाद 102 रनों की पारी भारतीय टीम पर भारी पड़ी थी, साल 2000 में जब दोनों टीमों का फाइनल मैच हुआ तब सौरव गांगुली ने भारत के लिए 117 रनों की शतकीय पारी खेली थी.भारत तीसरी बार बना विश्व विजेता25 साल पहले फाइनल में मिली थी हारवरुण और श्रेयस अय्यर बने हीरो

By : DB News update | Edited By : प्रिंस अवस्थी

Champion Trophy Final 2025 : भारत ने इस जीत के साथ न्यूजीलैंड से 25 साल पुराना बदला भी पूरा कर लिया है क्योंकि 2000 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत को हराकर ही न्यूजीलैंड ने खिताब जीता था. साल 2000 में जब दोनों टीमों का फाइनल मैच हुआ तब सौरव गांगुली ने भारत के लिए 117 रनों की शतकीय पारी खेली थी. मगर क्रिस केर्न्स की नाबाद 102 रनों की पारी भारतीय टीम पर भारी पड़ी थी. इस बार दुबई में कोई शतक तो नहीं लगा, लेकिन रवींद्र जडेजा ने चौके के रूप में विनिंग शॉट लगाकर भारत की जीत सुनिश्चित की.

भारत तीसरी बार बना विश्व विजेता

भारत ने कुल तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता है. अब भारत चैंपियंस ट्रॉफी को सबसे ज्यादा बार जीतने वाला देश भी बन गया है. बताते चलें कि ऑस्ट्रेलिया ने भी 2 बार चैंपियंस ट्रॉफी जीती है. भारत ने 2002 में श्रीलंका के साथ चैंपियंस ट्रॉफी साझा की, फिर 2013 में एमएस धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने ट्रॉफी जीती थी. अब 2025 में न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराकर भारत तीसरी बार चैंपियनों का चैंपियन बना है.

शानदार जीत पर राष्ट्रपति ने भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी. साथ ही पीएम मोदी और तमाम राजनीतिक दिग्गजों ने भी टीम इंडिया को बधाई दी है.

ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीतने के लिए टीम इंडिया को बधाई. भारत तीन बार ट्रॉफी जीतने वाली एकमात्र टीम बन गई है. क्रिकेट इतिहास रचने के लिए खिलाड़ी, मैनेजमेंट और स्पोर्ट स्टाफ सबसे ज़्यादा प्रशंसा के पात्र हैं. मैं भारतीय क्रिकेट के उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूं.’
राष्ट्रपति कार्यालय

‘एक असाधारण खेल और एक असाधारण परिणाम! ICC चैंपियंस ट्रॉफी घर लाने के लिए हमारी क्रिकेट टीम पर गर्व है. उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है. शानदार प्रदर्शन के लिए हमारी टीम को बधाई.’
नरेन्द्र मोदी, पीएम

‘ऐतिहासिक विजय. चैंपियंस का अभिनंदन! देश वासियों को हार्दिक बधाई! चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर विजय के रंगों से त्योहारों की बेला को और अधिक रंगमय, उल्लासमय बनाने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के हर खिलाड़ी पर देश को गर्व है. आप सभी के उज्ज्वल भविष्य हेतु अनंत मंगलकामनाएं. जय हिंद.’

योगी आदित्यनाथ, सीएम उत्तर प्रदेश

‘चैम्पियंस. चैम्पियंस ट्रॉफी-2025 के फाइनल मुक़ाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूज़ीलैंड को हराकर ICC चैम्पियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम करने पर भारतीय क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. यह जीत आप सभी के अथक परिश्रम, लगन और निष्ठा का परिणाम है. हमें आप पर गर्व है.’
पुष्कर सिंह धामी, सीएम उत्तराखंड

25 साल पहले फाइनल में मिली थी हार

इस मैच से पहले भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी में सिर्फ एक ही मैच साल 2000 में खेला गया था। तब दोनों टीमों के बीच फाइनल मैच हुआ था, जिसमें न्यूजीलैंड ने चार विकेट से जीत दर्ज करके खिताब जीता था। उस समय टीम इंडिया के कप्तान सौरव गांगुली थे और न्यूजीलैंड की कमान स्टीफन फ्लेमिंग के हाथों में थी। फाइनल मैच में भारतीय टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 264 रन बनाए थे। तब गांगुली ने 117 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी। लेकिन उनके शतक पर न्यूजीलैंड के क्रिस केन्स ने पानी फेर दिया और कीवी टीम के लिए 102 रनों की पारी खेलकर जीत दिला दी थी। चैंपियंस ट्रॉफी 2000 के फाइनल मैच के बाद भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी में मैच नहीं हुआ था।

अब 25 साल बाद मैच हुआ, जिसमें रोहित सेना के धुरंधर खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड को गेंदबाजी, बल्लेबाजी और फील्डिंग तीनों डिपार्टमेंट में धूल चटा दी। इसी के साथ भारत ने 25 साल पहले मिली हार का बदला भी ले लिया। इस मैच में भारत के लिए श्रेयस अय्यर और वरुण चक्रवर्ती सबसे बड़े हीरो साबित हुए। इन प्लेयर्स ने जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की।

वरुण और श्रेयस अय्यर बने हीरो

पहले बैटिंग करते हुए एक समय टीम इंडिया ने 30 रनों पर ही तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद श्रेयस अय्यर ने धैर्यपूर्ण बल्लेबाजी करते हुए रन बनाने की जिम्मेदारी संभाले रखी। उन्होंने 98 गेंदों में 79 रन बनाए और टीम इंडिया को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। दूसरी तरफ गेंदबाजी करते हुए वरुण चक्रवर्ती ने कमाल दिखाया। उनके आगे न्यूजीलैंड के बल्लेबाज टिक नहीं पाए और उन्होंने पांच विकेट हासिल किए। शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड भी मिला।

You Might Also Like

स्पेन की जीत का जश्न मनाने में ट्रंप ने खलल डाला, सोशल मीडिया में हुए ट्रोल

39 वर्षीय रोहित शर्मा ने जड़ा 34वां शतक, लॉर्ड्स में वनडे शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज बल्लेबाज बने

वर्ल्ड कप 2027 से रोहित शर्मा को बाहर करने की प्लानिंग?

INDIA की शर्मनाक हार, छिना नंबर-1 का ताज, टी-20 सीरीज पर इंग्लिश टीम का कब्जा

श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर लगा बड़ा ‘कलंक’, लगातार मैच हारने की लिस्ट में पहले पायदान पर पहुंचे

TAGGED:Champion Trophy Final 2025DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp NewsPMModi
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article INDIA है ‘चैंपियनों का चैंपियन’, दुबई में लहराया तिरंगा
Next Article संतान पक्ष से आपको सहयोग मिलेगा, पढ़ें आज का राशिफल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?