प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को संगम में पवित्र स्नान करने पहुंचे हैं.
By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी
PM Modi Mahakumbh Visit : प्रयागराज महाकुंभ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार (5 फरवरी) को प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नाव पर सवार होकर गंगा, यमुना और सरस्वती नदी के पवित्र संगम पर पहुंचे. दोनों नेता त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाएंगे. PM मोदी यहां से अरैल घाट पर करीब आधे घंटे स्नान पूजन करेंगे. PM का स्वागत करने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, CM योगी, दोनों उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक बमरौली एयरपोर्ट पर पहुंचे. 54 दिन में PM का महाकुंभ का दूसरा दौरा है. इससे पहले वे 13 दिसंबर को यहां आए थे.
यातायात है प्रतिबंधित
एसपी ट्रैफिक मेला ने जानकारी देते हुए मीडिया को बताया कि अरैल में PM के आने के दौरान कुछ देर के लिए वीआईपी घाट तक जाने वाले रास्ते पर यातायात प्रतिबंधित किया गया है. इसके अलावा अन्य किसी तरह की डायवर्जन व्यवस्था लागू नहीं की गई है.

