By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: दिल्ली में वोटिंग करने वालों में देखा जा रहा उत्साह, मिल्कीपुर में अखिलेश को ऐतराज
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Politics > दिल्ली में वोटिंग करने वालों में देखा जा रहा उत्साह, मिल्कीपुर में अखिलेश को ऐतराज
Politics

दिल्ली में वोटिंग करने वालों में देखा जा रहा उत्साह, मिल्कीपुर में अखिलेश को ऐतराज

DB News
Last updated: 22/10/2026 10:33 AM
DB News
Share
7 Min Read
SHARE

दिल्ली विधानसभा चुनाव के साथ-साथ उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर और तमिलनाडु की इरोड पूर्व विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग हो रही है.

Source : MEDIA

Contents
दिल्ली विधानसभा चुनाव के साथ-साथ उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर और तमिलनाडु की इरोड पूर्व विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग हो रही है.मिल्कीपुर में मतदाताओं में भय-अखिलेशमिल्कीपुर के सपा प्रत्याशी का पुलिस पर आरोपइरोड (पूर्व) में 46 उम्मीदवारों के बीच टक्करयूपी में कैसे रहे हालात

By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी

Election 2025 : दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आज बुधवार को सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है. इसके साथ ही उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर और तमिलनाडु की इरोड पूर्व सीट पर उपचुनाव के लिए भी वोटिंग चल रही है. दिल्ली में वोटिंग करने वालों में काफी उत्साह देखा जा रहा है और वोट डालने के लोग लाइन में लगे हुए हैं. दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) की नजर तीसरे कार्यकाल पर है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस दिल्ली में फिर से उभरने की उम्मीद लगाए हुए हैं.

मैं महसूस कर रहा हूं कि दिल्ली के लोग फिर से ‘कांग्रेस वाली दिल्ली’ चाहते हैॆ. उन्होंने कहा कि लोगों को पता है कि कांग्रेस ने 15 सालों में यहां क्या-क्या किया था और अब आम आदमी पार्टी के 10 साल किस तरह बीते.
पवन खेड़ा, कांग्रेस नेता

मिल्कीपुर में मतदाताओं में भय-अखिलेश

मिल्कीपुर विधानसभा सीट उपचुनाव में पुलिस अधिकारियों पर अखिलेश यादव ने आरोप लगाए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है, ‘चुनाव आयोग तुरंत इस समाचार से जुड़ी तस्वीरों का संज्ञान लें कि अयोध्या की पुलिस मिल्कीपुर में मतदाताओं के आईडी कार्ड चेक कर रही है, जिसमें पुलिस के बड़े अधिकारी भी शामिल हैं. ये अप्रत्यक्ष रूप से मतदाताओं में भय उत्पन्न करके मतदान को प्रभावित करने का लोकतांत्रिक अपराध है. ऐसे लोगों को तुंरत हटाया जाए और दंडात्मक कार्रवाई की जाए.’

मिल्कीपुर के सपा प्रत्याशी का पुलिस पर आरोप

‘वोट समाजवादी पार्टी के पक्ष में डल रहे हैं, कुछ लोग वोटर्स को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं. पुलिस भी लोगों पर दबाव बना रही है ताकि समाजवादी पार्टी को वोट न मिले लेकिन यहां के लोग समाजवादी पार्टी के साथ हैं. हमें यह भी शिकायत मिल रही हैं कि हमारे पोलिंग एजेंट्स को पोलिंग बूथ में नहीं घुसने दिया जा रहा है.’
अजीत प्रसाद, समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी

इरोड (पूर्व) में 46 उम्मीदवारों के बीच टक्कर

तमिलनाडु में इरोड पूर्व विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 46 उम्मीदवार मैदान में हैं. इनमें सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) और अभिनेता से नेता बने सीमान की पार्टी ‘नाम तमिलर काची’ (एनटीके) के बीच है. द्रमुक ने पूर्व विधायक वी सी चंद्रकुमार को मैदान में उतारा है जबकि एनटीके ने एम के. सीतालक्ष्मी को उम्मीदवार बनाया है. अन्य 44 उम्मीदवार निर्दलीय हैं.

यूपी में कैसे रहे हालात

लखनऊ – BJP के 8 राज्यसभा प्रत्याशी आज नामांकन करेंगे, सीएम की मौजूदगी में दाखिल होगा नामांकन, BJP प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी रहेंगे मौजूद, डिप्टी CM केशव मौर्य, ब्रजेश पाठक भी रहेंगे, मंत्री, पार्टी पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता होंगे शामिल, नामांकन से पहले प्रदेश मुख्यालय पर जुटेंगे प्रत्याशी

कन्नौज – सपा महासचिव शिवपाल यादव आज कन्नौज दौरा, 11.30 बजे मकरंदनगर पहुंचेंगे शिवपाल यादव, भागवत कथा में शामिल होंगे शिवपाल यादव

कानपुर – महिला पुलिसकर्मी की करतूत का वीडियो वायरल, ई-रिक्शा चालक को कम किराया देने का आरोप, पूरा किराया मांगने पर दी थाने की धमकी, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, एसीपी सीसामऊ ने लिया वीडियो का संज्ञान

मुजफ्फरनगर – पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, हिस्ट्रीशीटर बदमाश शादाब हुआ घायल, बदमाश पर 25 हजार का इनाम भी घोषित, बदमाश शादाब पर दो दर्जन केस दर्ज, कब्जे से बाइक, तमंचा, 3 कारतूस बरामद, नई मंडी के सिसौना मार्ग जंगलों में मुठभेड़

आगरा – झाड़ियों में मिली एक्सपायरी दवाओं की खेप, पार्षद ने पुलिस को दी जानकारी, पुलिस ने दवाओं को कब्जे में लिया, धनौली में पकड़े गए दवा भंडारण की आशंका, टेढ़ी बगिया के खाली गोदाम से भी आशंका, ट्रांस यमुना के हाथरस मार्ग का मामला

लखनऊ – फैजुल्लागंज में बाढ़ के बीच पुलिस अलर्ट, जलभराव के बीच पुलिस की निगरानी जारी, दुर्घटना से बचाव के लिए पुलिस कर रही पेट्रोलिंग, मड़ियांव पुलिस नाव में बैठकर कर रही गश्त, खाली पड़े मकानों के आसपास पुलिस की निगरानी, चोरों पर नजर रखने के लिए नाव से पेट्रोलिंग

बहराइच – आबादी वाले गांवों में तेंदुए की दस्तक, तेंदुए की चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत, CCTV में कैद हुई तेंदुए की चहलकदमी, थाना सुजौली क्षेत्र के मटेही का मामला

शामली – शामली में फाइनेंसर पर जानलेवा हमला, आधा दर्जन हथियारबंद युवकों ने किया हमला, हमले में फाइनेंसर गंभीर रूप से घायल, भीड़ जुटती देख आरोपी मौके से फरार, चौधरी चरण सिंह कॉलोनी में हुआ हमला
मुजफ्फरनगर – भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत, कार और डंपर की आमने-सामने टक्कर, हादसे में 4 की दर्दनाक मौत, 3 घायल, पुलिस ने डंपर समेत चालक को अरेस्ट किया, बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे कार सवार, पुरकाजी थाने के लक्सर मार्ग पर हुआ हादसा

रायबरेली – जमीनी विवाद में महिलाओं के बीच मारपीट, 6 महिलाओं ने एक महिला को घेरकर पीटा, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पीड़ित पक्ष ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की, सलोन कोतवाली क्षेत्र का मामला.

अम्बेडकरनगर – सपा MLA राम अचल राजभर पहुंचे पीड़ित के घर, MLA ने पीड़ित महेंद्र सिंह से की मुलाकात, 10 महीने पहले दबंगों ने पीड़ित का गिराया था घर, बुलडोजर लगाकर मकान किया गया था ध्वस्त, जमीन कब्जाने के लिए मकान गिराने का आरोप, अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र का मामला

रायबरेली – वंदे भारत ट्रेन पर पत्थरबाजी का मामला, आरपीएफ ने फरार आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेशी के बाद भेजा गया जेल, CCTV के आधार पर हुई आरोपी की पहचान, ऊंचाहार रेलवे सुरक्षा बल ने किया गिरफ्तार

प्रयागराज – महिला को डिजिटल अरेस्ट कर ठगी की, 1 करोड़ 78 लाख की साइबर ठगी, पुलिस ने साइबर गैंग का किया पर्दाफाश, पुलिस ने शातिर अभियुक्त आयुष को पकड़ा

लखनऊ – CM एचसीएलटेक के कार्यक्रम में होंगे शामिल, एचसीएलटेक के 10 साल पूरे होने पर होगा समारोह, टेक्नोलॉजी, टैलेंट और ट्रांसफॉर्मेशन पर होगा मंथन, कार्यक्रम में टेक्नोलॉजी सेक्टर के भविष्य पर होगी चर्चा

You Might Also Like

Cockroach Janta Party धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक नहीं रुकेगी

तमिलनाडु में BJP के हाथ से फिसले पूर्व अध्यक्ष रहे अन्नामलाई

‘अभिषेक बनर्जी को इलाज के लिए हैदराबाद या कहीं और भी ले जाने की व्यवस्था कर सकते हैं….’

BJP ने नितिन नबीन को कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर फिर चौंकाया!

CM कुर्सी का झगड़ा: सिद्धारमैया से मिले डीके शिवकुमार

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateElection 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article महाकुंभ मेला क्षेत्र पहुंचे पीएम मोदी, सीएम योगी भी साथ
Next Article रोग से शीघ्र स्वस्थ होने के योग हैं, पढ़ें आज का राशिफल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

सेमीकंडक्टर समिट-के माध्यम से 10 हजार से अधिक रोजगार सृजित करने का दावा!
Madhya Pradesh 24/10/2026
जबलपुर, भोपाल और इंदौर सहित 7 जिलों में विकसित किए जाएंगे इंडस्ट्रियल हब
Madhya Pradesh 23/10/2026
टी20 के पहले मैच में नमन धीर ने खेली जिताऊ पारी, 4 विकेट से हारा न्यूजीलैंड
Sport 23/10/2026
सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की ओर एमपी ने बढ़ाए कदम, इंदौर में 23-24 अक्टूबर को होगा मंथन
Madhya Pradesh 22/10/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?