By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: महाशिवरात्रि पर 149 साल बाद बन रहा ‘महासंयोग’, शनि की पीड़ा से मिलेगी मुक्ति
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > महाशिवरात्रि पर 149 साल बाद बन रहा ‘महासंयोग’, शनि की पीड़ा से मिलेगी मुक्ति
Religion

महाशिवरात्रि पर 149 साल बाद बन रहा ‘महासंयोग’, शनि की पीड़ा से मिलेगी मुक्ति

DB News
Last updated: 19/03/2026 11:46 PM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर 149 साल बाद विशिष्ट संयोग बन रहा है, इसमें शिव संग शनि देव की कृपा भी बरसेगी और धन के कारक ग्रह शुक्र का भी साथ मिलेगा.

Source : DB News Update

Contents
Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर 149 साल बाद विशिष्ट संयोग बन रहा है, इसमें शिव संग शनि देव की कृपा भी बरसेगी और धन के कारक ग्रह शुक्र का भी साथ मिलेगा.महाशिवरात्रि पर ग्रहों का दुर्लभ संयोगसूर्य, बुध और शनि योगसंसार का उत्थान कोई एक नहीं कर सकता, यह तो केवल परमात्मा ही कर सकते हैंकैसे होता है शिव का अवतरण

By : ज्योतिषाचार्य पंडित प्रदीप मिश्रा | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Mahashivratri 2025: इस वर्ष की महाशिवरात्रि बेहद खास मानी जा रही हैं. शिवरात्रि के दिन सूर्य, बुध और शनि एक साथ कुंभ राशि में स्थित रहेंगे. करीबर 149 साल बाद इन तीनों ग्रहों की युति और महाशिवरात्रि का योग का संयोग बन रहा है.

शिव पूजा करने से भक्तों की मनोकामनाएं जल्दी पूरी हो सकती हैं, ऐसी मान्यता है. ग्रहों के दुर्लभ योग में की गई पूजा-पाठ से कुंडली से जुड़े ग्रह दोष भी शांत हो सकते हैं. महाशिवरात्रि पर कौन से शुभ संयोग बन रहे हैं? और इससे क्या लाभ मिलने वाला है? जानें…

महाशिवरात्रि पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग

  • महाशिवरात्रि पर शुक्र अपनी उच्च राशि मीन में रहेगा, इसके साथ राहु भी रहेगा. ये एक शुभ योग है.
  • इसके अलावा सूर्य-शनि कुंभ राशि में रहेंगे. सूर्य शनि के पिता हैं और कुंभ शनि की राशि है. ऐसे में सूर्य अपने पुत्र शनि के घर में रहेंगे.
  • शुक्र मीन राशि में अपने शिष्य राहु के साथ रहेगा. कुंभ राशि में पिता-पुत्र और मीन राशि में गुरु-शिष्य के योग में शिव पूजा की जाएगी.
  • ऐसा योग 149 साल बाद है. 2025 से पहले 1873 में ऐसा योग बना था, उस दिन भी बुधवार को शिवरात्रि मनाई गई थी.
  • फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की महाशिवरात्रि 26 फरवरी, धनिष्ठा नक्षत्र, परिघ योग, शकुनी करण और मकर राशि के चंद्रमा की उपस्थिति में आ रही है.

सूर्य, बुध और शनि योग

महाशिवरात्रि पर सूर्य, बुध और शनि एक साथ कुंभ राशि में स्थित रहेंगे. इन तीनों ग्रहों की युति और महाशिवरात्रि का योग 2025 से पहले 1965 में बना था. सूर्य और शनि पिता-पुत्र हैं और सूर्य शनि की राशि कुंभ में रहेंगे. यह एक विशिष्ट संयोग है, जो लगभग एक शताब्दी में एक बार बनता है, जब अन्य ग्रह और नक्षत्र इस प्रकार के योग में विद्यमान होते हैं.

इस प्रबल योग में की गई साधना आध्यात्मिक और धार्मिक उन्नति प्रदान करती है. पराक्रम और प्रतिष्ठा को बढ़ाने के लिए सूर्य-बुध के केंद्र त्रिकोण योग का बड़ा लाभ मिलता है. इस योग में विशेष प्रकार से साधना और उपासना की जानी चाहिए.

संसार का उत्थान कोई एक नहीं कर सकता, यह तो केवल परमात्मा ही कर सकते हैं

शिव जयंती के 100 वर्ष बाद नए युग (सतयुग) की शुरुवात होती है. परमपिता परमात्मा ही स्वर्ग की रचना करते है. सम्पूर्ण विश्व और मानवता का परिवर्तन होने में 100 वर्षो का समय लगता हैं. यह सबसे महान कार्य है. अगर हम सभी मुख्य पार्टधारी आत्माओं, जैसे अब्राहिम, बुद्ध, क्राइस्ट आदि का पार्ट का अवलोकन करें तो ये समझ आता है की वे सभी परमात्मा के संदेश वाहक/ पैगाम देने वाले संदेशी/पैगम्बर थे. उन सभी ने अपना अपना धर्म स्थापित किया और परमात्मा के बारे में अपना-अपना दृष्टिकोण बताया व जीवन जीने की कला सिखाई. बहुत से महापुरुषो ने इतिहास को बदला है. कईयों ने शांति और प्रेम के सन्देश से, कईयों ने अपने ज्ञान से और कईयों ने युद्ध लड़के. परन्तु कोई भी पूरी दुनिया को एक नहीं कर सका. धर्म सत्ता अभी भी है पर दुःख भी है क्योकि संसार पतन की ओर अग्रसर है (आध्यात्मिक दृष्टिकोण से). अलग अलग समय पर अलग अलग व्यक्तियों द्वारा कई प्रयास किये गए, परन्तु सम्पूर्ण संसार का उत्थान कोई कर नहीं सकता. यह तो केवल परमात्मा कर सकते है.

कैसे होता है शिव का अवतरण

ऐसी मान्यता है कि परम पिता का हम बच्चों से यह वायदा है कि जब-जब धर्म की अति ग्लानि होंगी, सृष्टि पर पाप व अन्याय बढ़ जायेगा…. तब वे इस धरा पर अवतरित होंगे… अब हमने जाना है की वो एक साधारण मनुष्य तन का आधार लें, हमें सत्य ज्ञान सुनाकर, सद्गति का रास्ता दिखा, दुःखों से मुक्त कर रहे हैं. कुछ ऐसा ही संदेश देकर हमें अंधकार से प्रकाश का मार्ग बता रहे हैं.

Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp NewsMahashivratri
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article विजया एकादशी पर तुलसी की माला से जाप करें, लक्ष्मी जी होती हैं प्रसन्न!
Next Article परोपकार की भावना व्यक्ति की आत्मा और व्यक्तित्व का विकास करती है- जगद्गुरु डॉ. स्वामी नृसिंहदेवाचार्य
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?