Aaj Ka Rashifal, 4 May 2025 : आज 4 मई 2025, रविवार का दिन आपका कैसा रहेगा. इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है. ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.
By : एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रदीप मिश्रा
Edited by – सुप्रिया
Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल यानि 4 मई 2025, रविवार का दिन विशेष –
मेष | Aries – (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
आज आपका दिन व्यस्तता में बीतेगा. बॉस आपको कोई नयी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं जिसे आप पूरी लग्न और मेहनत से करेंगे, काम को लेकर आपकी तारीफ होगी. आपके आय के नए स्त्रोत बनेंगे, आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा. कला और साहित्य के क्षेत्र में रुझान रहेगा. इस राशि के जो लोग खेल जगत से जुड़े हैं वे अपनी प्रैक्टिस में व्यस्त रहेंगे. आर्थिक मामलो में माता-पिता का सहयोग मिलता रहेगा. आपका कोई मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है.
वृष | Taurus (जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)
आज आपका दिन आपके अनुकूल रहने वाला है. राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है. समाज हित में किये गये कामों की तारीफ हो सकती है. आपको उच्चाधिकारी के सामने बात रखने पर पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलेगा. महिलाए अपने जीवनसाथी को कुछ मीठा बना कर खिला सकती है, दोनों के बीच रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी. स्वास्थ्य फिट रखने के लिए योग की रूटीन अपनाएं, फायदा मिलेगा. धार्मिक कामों में मन लगाने से आपको मानसिक शांति मिलेगी.
मिथुन | Gemini – (जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है. आप कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और अधिकारियों का दिल जीतने में कामयाब भी होंगे. आज के दिन आप अपनी उर्जा को सही काम में लगाएं. जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें किसी संस्था से जुड़कर नाम कमाने का मौका मिलेगा. आपको किसी परिजन की तरफ से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है. आपको पिताजी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा.
कर्क | Cancer- (जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है. आप किसी काम को लेकर उत्साहित होंगे, काम आसानी से व समय से पूरा हो जाएगा. आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा. किसी प्रोजेक्ट में आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जो सफलता दिलाने में मददगार साबित होगा. कुछ ऐसे विचार आ सकते हैं जो वाकई जबरदस्त और सृजनात्मक होंगे. छात्र अपना अधिकतर समय सोशल मीडिया में व्यतीत करेंगे, जिससे पढ़ाई में कम मन लगेगा.
सिंह | Leo – (जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है. किसी भी कानूनी मामलों में जल्दबाजी न दिखाएं. अपने खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखेंगे तो भविष्य में आने वाली परेशानियों से भी बच जायेंगे. अपने काम को सामान्य गति से पूरा करेंगे. किसी नए काम की शुरुआत करना चाह रहे हैं तो दिन शुभ है आप कर सकते हैं आपको काम में सफलता मिलने के अच्छे योग बनते दिख रहे हैं. आपके जीवनसाथी को सफलता मिल सकती है.
कन्या | Virgo- (जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है. यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है. परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं. आप मित्रों के साथ कोई निवेश संबंधी योजना बनाएंगे, जिसमें आपको बहुत ही सोच विचार कर आगे बढ़ना होगा. आपको यदि कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर लें.
तुला | Libra – (जिनका नाम र, त से शुरू होता है)
आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है. किसी मामले में अपनी समझ से काम करना होगा, तभी काम का परिणाम अच्छा मिलेगा. बड़ो का आशीर्वाद मिलेगा जिससे आपकी सकारात्मकता बढ़ेगी. आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. घर में शुभ समाचार मिलने की सम्भावना बन रही है, दांपत्य जीवन का सुख मिलेगा. धार्मिक कार्य में आपकी इच्छा बढ़ेगी, आप सत्संग करवा सकते हैं, घर में उत्सव का माहौल होगा.
वृश्चिक | Scorpio – (जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
आज आपका दिन बेहद खुशहाल रहने वाला है. अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने की नयी योजना बनायेंगे, जिससे आपकी कामयाबी आसमान की बुलंदियों पर होगी. आपकी मुलाकात बचपन के किसी दोस्त से होगी, आपकी पुरानी यादें ताज़ा होंगी. आमोद-प्रमोद में आपका ज्यादा मन लगेगा. अर्थराईटिस की परेशानी से जुड़े लोगों को राहत मिलेगी. परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा.
धनु | Sagittarius – (जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है. स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा. आपके बढ़ते खर्चे परेशानी का कारण बन सकता है, इसीलिए बजट बनाकर चलने का प्रयास करें. किसी संपत्ति का सौदा जल्दबाजी में न करें. राजनीतिक से जुड़े लोगों को बड़े नेताओं से मिलने का अवसर मिलेगा. कार्यक्षेत्र में आपकी उन्नति का मार्ग प्रसस्त होगा. किसी पुरानी समस्या को दूर करने के लिए योजनाएं बनायेंगे.
मकर | Capricorn – (जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)
आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है. आपकी योजनाओं को गति मिलेगी. आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी. आपको बड़ों का साथ व सहयोग भरपूर मात्रा में मिलेगा. आपकी शिक्षा में आ रही परेशानी से छुटकारा मिलेगा, आपको ख़ुशी होगी. आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे. धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था व विश्वास से आगे बढ़ेंगे.
कुंभ | Aquarius – (जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है. आप एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त करेंगे. शासन व प्रशासन के मामले में सावधानी बरतें. निवेश संबंधी मामलों को गति मिलेगी. किसी अजनबी पर सोच समझकर भरोसा करें. विद्यार्थियों को किसी टॉपिक को समझने में आ रही परेशानी से छुटकारा मिलेगा. प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आप आगे बढ़ेंगे. आपके दांपत्य जीवन में खुशहाली बढ़ेगी. आप किसी काम को छोटा या बड़ा सोचकर ना करें.
मीन | Pisces – (जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
आज आपका दिन आपके लिए परिवार के लिए खुशियां लाने वाला है. परिवार में आपके अच्छे काम की तारीफ़ होगी. महिलाओं के लिए आज का दिन बेहद ख़ास रहने वाला है. आपके पास बिजनेस को आगे बढ़ाने का अच्छा मौका है. कम्पटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों को तैयारी जारी रखनी चाहिए. जिस व्यक्ति की आपने कभी मदद की थी वह आज आपके काम आएगा. शिक्षकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है.

