By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: IMF से केवी सुब्रमण्यन को वापस बुलाया, मोदी सरकार का बड़ा फैसला
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > National > IMF से केवी सुब्रमण्यन को वापस बुलाया, मोदी सरकार का बड़ा फैसला
National

IMF से केवी सुब्रमण्यन को वापस बुलाया, मोदी सरकार का बड़ा फैसला

DB News
Last updated: 09/04/2026 11:54 AM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

आईएमएफ में भारत के कार्यकारी निदेशक डॉ. कृष्णमूर्ति वी सुब्रमण्यन को केंद्र सरकार ने तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है.

Source :  MEDIA

Contents
आईएमएफ में भारत के कार्यकारी निदेशक डॉ. कृष्णमूर्ति वी सुब्रमण्यन को केंद्र सरकार ने तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है.आर्थिक सलाहकार रह चुके हैं केवी सुब्रमण्यन?नवंबर 2025 में पूरा होने वाला था कार्यकालसुब्रमण्‍यम से पहले सुरजीत भल्ला को म‍िला था व‍िस्‍तारकौन हैं डॉ. कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यम?

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Who is Krishnamurthy V Subramanian: केंद्र सरकार ने पाकिस्तान को दी गई फाइनेंशियल सुविधाओं पर आईएमएफ बोर्ड की अहम रिव्यू मीटिंग से पहले बड़ा फैसला लिया है. इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (भारत) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे डॉ. कृष्णमूर्ति वी सुब्रमण्यन (KV Subramanian) के कार्यकाल को तत्काल प्रभाव से खत्म करने की मंजूरी दे दी है. वह 1 नवंबर, 2022 से इस पद पर तैनात थे.

आर्थिक सलाहकार रह चुके हैं केवी सुब्रमण्यन?

केवी सुब्रमण्यन भारत के पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार (CEA) रह चुके हैं. उन्होंने साल 2018 से 2021 तक सबसे युवा सीईए का खिताब भी अपने नाम किया था. अर्थव्यवस्था की स्थिति और आर्थिक सुधारों पर भारत सरकार को समय-समय पर सलाह देने के साथ-साथ CEA हर साल बजट से पहले इकोनॉमिक सर्वे करने के लिए भी जिम्मेदार होते हैं.

नवंबर 2025 में पूरा होने वाला था कार्यकाल

मीडिया में चल रहीं खबरों के अनुसार सुब्रमण्यम का IMF में कार्यकारी निदेशक के तौर पर कार्यकाल नवंबर 2025 में पूरा होने वाला था. वह तीन साल तक इस पद पर रहने वाले थे. लेकिन, सरकार ने उन्हें पहले ही हटा दिया। यह फैसला क्यों लिया गया, इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है. आईएमएफ के ईडी पद से सुब्रमण्‍यम का समय से पहले हटना 9 मई को होने वाली आईएमएफ बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक से पहले हुआ है. इस बैठक में पाकिस्तान को दी जाने वाली वित्तीय सहायता की समीक्षा की जानी है. बैठक में भारत पाकिस्‍तान को आतंकवाद के वित्तपोषण के लिए धन देने का विरोध करने वाला है. यह विरोध 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए हमले की पृष्ठभूमि में किया जा रहा है. इसमें 26 पर्यटकों की जान चली गई थी. पहले, ज्‍यादातर कार्यकारी निदेशकों को IMF में विस्तारित कार्यकाल मिला है.

सुब्रमण्‍यम से पहले सुरजीत भल्ला को म‍िला था व‍िस्‍तार

सुब्रमण्‍यम से पहले अर्थशास्त्री सुरजीत भल्ला को सरकार ने अक्टूबर 2019 में तीन साल की अवधि के लिए IMF के ED के पद के लिए चुना था. भल्ला नवंबर 2019 में IMF के कार्यकारी बोर्ड में शामिल हुए और फिर अगले चुनावी चक्र में 1 नवंबर, 2020 से 31 अक्टूबर, 2022 तक दो साल की अवधि के लिए फिर से चुने गए.
IMF के अनुसार, कार्यकारी बोर्ड IMF के दिन-प्रतिदिन के कामकाज के लिए जिम्मेदार होता है. इसमें 24 कार्यकारी निदेशक होते हैं. इन्‍हें सदस्य देशों या देशों के समूहों की ओर से चुना जाता है. प्रबंध निदेशक इसके अध्यक्ष के रूप में काम करते हैं. बोर्ड आमतौर पर प्रत्येक सप्ताह कई बार मिलता है. सभी IMF सदस्य-देशों का प्रतिनिधित्व इसके कार्यकारी बोर्ड में होता है, जो प्रत्येक सदस्य की आर्थिक नीतियों के राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और वैश्विक परिणामों पर चर्चा करता है. साथ ही सदस्य-देशों को भुगतान संतुलन की अस्थायी समस्याओं का समाधान करने में मदद करने के लिए IMF वित्तपोषण को मंजूरी देता है.

कौन हैं डॉ. कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यम?

डॉ. कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यम, जिन्हें केवी सुब्रमण्यम के नाम से भी जाना जाता है, एक प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री हैं. उन्होंने आईआईटी खड़गपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की और फिर आईआईएम कलकत्ता से एमबीए किया. उन्होंने शिकागो विश्वविद्यालय के बूथ स्कूल ऑफ बिजनेस से वित्तीय अर्थशास्त्र में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की.

मुख्य आर्थिक सलाहकार के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान, सुब्रमण्यम ने कई महत्वपूर्ण आर्थिक नीतियों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उन्होंने भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की विभिन्न विशेषज्ञ समितियों में भी पद संभाले हैं.

आईआईटी कानपुर की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार, प्रोफेसर सुब्रमण्यम के शोध के मुख्य क्षेत्रों में बैंकिंग और मौद्रिक नीति, कॉर्पोरेट प्रशासन, बैंकिंग विनियमन, दिवालियापन, नवाचार और उद्यमिता, कानून और वित्त, और उभरते बाजार शामिल हैं.

You Might Also Like

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…

लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा

देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष, 18वें दिन भी दिखी नोकझोंक

‘NEET-UG का पेपर NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया’- CBI

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updatePMModiWho is Krishnamurthy V Subramanian
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article महिलाओं के लिए आज का दिन बेहद ख़ास, पढ़ें आज का राशिफल
Next Article सनातन धर्म में बुद्ध पूर्णिमा की तिथि का बड़ा महत्व, जानिए बुद्ध जयंती तिथि, मुहूर्त
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त
Religion 14/08/2026
जिंदगी की उलझनों को सुलझाने का रास्ता बताएगा ‘अंतर्गीता’ ऐप
Technology 12/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?