By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: PM मोदी से पहली बार मिले CM उमर अब्दुल्ला, आधे घंटे हुई चर्चा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Jammu & Kashmir > PM मोदी से पहली बार मिले CM उमर अब्दुल्ला, आधे घंटे हुई चर्चा
Jammu & Kashmir

PM मोदी से पहली बार मिले CM उमर अब्दुल्ला, आधे घंटे हुई चर्चा

DB News
Last updated: 09/04/2026 11:59 AM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

पहलगाम आतंकी हमला 22 अप्रैल, 2025 को हुआ, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई थी, इनमें 25 टूरिस्ट थे.

Source :  MEDIA

Contents
पहलगाम आतंकी हमला 22 अप्रैल, 2025 को हुआ, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई थी, इनमें 25 टूरिस्ट थे.पीएम आवास पर हुई अहम बैठक26 पर्यटकों को मारी थी सरेआम गोलीविधानसभा सत्र में भावुक नजर आए थे सीएमकेंद्र के फैसले का समर्थन

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Omar Abdullah Meets PM Modi: पहलगाम आतंकी हमले के बाद पहली बार जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शनिवार (03 अप्रैल, 2025) को मुलाकात की है. ये मुलाकात प्रधानमंत्री आवास पर हुई और करीब आधे घंटे तक चर्चा हुई. सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला प्रधानमंत्री मोदी के साथ सिंधु जल संधि को स्थगित किए जाने और इसके प्रभाव पर भी चर्चा की है, जिसका सबसे अधिक असर जम्मू-कश्मीर पर पड़ेगा. दोनों नेताओं के बीच हमले के बाद उभरती स्थिति पर भी चर्चा हुई.

मीडिया सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर के सीएम ने प्रधानमंत्री को पहलगाम हमलों के बाद जम्मू-कश्मीर की स्थिति और पर्यटकों तथा पर्यटन उद्योग के लिए स्थिति को स्थिर करने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी दी. सीएम ने आतंकवाद के खिलाफ युद्ध और पाकिस्तान के आतंकी शिविरों/बुनियादी ढांचे पर किसी भी हमले के खिलाफ समर्थन की पुष्टि की.

पीएम आवास पर हुई अहम बैठक

सीएम उमर अब्‍दुल्‍ला और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खास बैठक पीएम आवास पर हुई है. ये बैठक पांच-सात मिनट तक चली है. इसमें पहलगाम हमले को लेकर चर्चा हुई है. साथ ही वर्तमान स्थिति को शांतिपूर्ण बनाने पर भी बात हुई है.

26 पर्यटकों को मारी थी सरेआम गोली

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के पास बैसरन घाटी में 22 अप्रैल को अचानक आतंकवादी हमला हुआ था. इसमें 26 पर्यटकों को आतंकवादियों ने गोली मार दी थी और करीब 20 से अधिक लोग घायल हो गए थे. आतंकवादियों ने सभी पर्यटकों को धर्म पूछकर गोली मारी थी. इस मामले ने बहुत तूल पकड़ ली थी.

विधानसभा सत्र में भावुक नजर आए थे सीएम

पहलगाम हमले के बाद बुलाए गए जम्मू कश्मीर विधानसभा के विशेष सत्र में सीएम उमर अब्दुल्ला भावुक नजर आए थे. उन्होंने कहा कि उनके पास इस घटना पर माफी मांगने के लिए शब्द नहीं हैं. सूबे का मुख्यमंत्री और टूरिज्म मिनिस्टर होने के नाते मैंने उन टूरिस्टों को कश्मीर आने की दावत दी थी, लेकिन मैं उनको सही सलामत वापस नहीं भेज सका.

उमर ने कहा कि इस हमले ने हमें अंदर तक खोखला कर दिया है. विधानसभा में उमर ने हमले में मारे गए सभी 26 टूरिस्टों के नाम पढ़कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. उमर ने कहा था कि उन लोगों के दुख दर्द को इस विधानसभा से ज्यादा कोई दूसरी विधानसभा या संसद नहीं समझ सकती.

केंद्र के फैसले का समर्थन

केंद्र सरकार के फैसले का समर्थन करते हए जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को कहा था कि उनकी सरकार आतंकवाद के खिलाफ लोगों के अभियान को मजबूत करेगी. क्योंकि आतंक को केवल जनता के सहयोग से ही हराया जा सकता है. अब्दुल्ला ने आगाह किया कि सरकार को ऐसा कोई कदम उठाने से बचना चाहिए, जिससे जनता अलग-थलग पड़ जाए. मुख्यमंत्री ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा करने के लिए सदन में प्रस्ताव पर हुई चर्चा को समाप्त करते हुए कहा कि आतंकवाद या उग्रवाद तभी खत्म होगा जब लोग हमारे साथ होंगे. आतंकवाद के खिलाफ लोगों के आक्रोश को देखते हुए, अगर हम उचित कदम उठाते हैं तो यह आतंक के खात्मे की शुरुआत है.

‘आतंक को जनता के सहयोग से हराया जा सकता’

उल्लेखनीय है कि आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार का समर्थन करते हए जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री ने कहा था कि उनकी सरकार आतंकवाद के खिलाफ जनअभियान को मजबूत करेगी, क्योंकि आतंक को केवल जनता के सहयोग से ही हराया जा सकता है. इतना ही नहीं उन्होंने विधानसभा के विशेष बैठक में यह भी कहा था कि ऐसे वक्त में जम्मू-कश्मीर के लिए पूर्ण राज्य का दर्जा मांगना अनुचित होगा.

You Might Also Like

वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन, 30 की मौत, पुल और सड़कें बहीं

किश्तवाड़ में बादल फटा, 38 लोगों की मौत, 35 की हालत नाजुक

सावन के आखिरी सोमवार से पहले अनंतनाग में मिलीं प्राचीन मूर्तियां, शिवलिंग

J&K के कुलगाम में 2 आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों ने 3 दहशतगर्दों को घेरा

अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateOmar Abdullah Meets PM ModiPMModi
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article CPRF जवान ने पाकिस्तानी लड़की से शादी की बात छिपाई, नौकरी से निकाला
Next Article महिलाओं के लिए आज का दिन बेहद ख़ास, पढ़ें आज का राशिफल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?