एमपी में इससे पहले उज्जैन और विदिशा के जिलाध्यक्षों के नाम की घोषणा हो चुकी है. 18 और जिलों की कमान अपने भरोसेमंद नेताओं को सौंप दी है. जिन 18 जिलों को नए अध्यक्ष मिले हैं.
Source : DB News Update
By : DB News Update | Edited By: Prince Awasthi
MP BJP District Presidents: मध्य प्रदेश में एक महीने तक चली लंबी सियासी हलचल के बाद अब बीजेपी ने 18 जिलों के अध्यक्षों का ऐलान कर दिया है. इससे पहले रविवार (12 जनवरी) को दो जिलों उज्जैन और विदिशा के जिलाध्यक्षों के नाम की घोषणा कर दी थी. इसके बाद सोमवार (13 जनवरी) को पार्टी आलाकमान ने 18 और जिलों की कमान अपने भरोसेमंद नेताओं को सौंप दी है. जिन 18 जिलों को नए अध्यक्ष मिले हैं.
BJP State President कुछ इस प्रकार हैं-
1. देवास- रायसिंह सेंधव
2. अशोक नगर- आलोक तिवारी
3. रतलाम- प्रदीप उपाध्याय
4. मैहर- कमलेश सुहाने
5. मऊगंज- राजेंद्र मिश्रा
6. नीमच- वंदना खंडेलवाल
7. भोपाल नगर- रविंद्र यति
8. भोपाल ग्रामीण- तीरथ सिंह मीणा
9. बुरहानपुर- मनोज माने
10. पन्ना- बृजेंद्र मिश्रा
11. छतरपुर- चंद्रभान सिंह गौतम
12. गुना- धरमेंद्र सिकरवार
13. खंडवा- राजपाल सिंह तोमर
14. उज्जैन ग्रामीण- राजेश धाकड़
15. जबलपुर ग्रामीण- राजकुमार पटेल
16. हरदा- राजेश वर्मा
17. श्योपुर- शशांक भूषण
18. शिवपुरी- जसमंत जाटव
जल्द जारी हो सकती है अगली लिस्ट
बीजेपी जिला अध्यक्षों की अगली लिस्ट मंगलवार को जारी हो सकती है। बीजेपी सूत्रों के अनुसार, बचे हुए जिलों की लिस्ट जल्द जारी हो सकती है। बीजेपी ने हर जिले की अलग-अलग लिस्ट जारी की है। सोमवार को जिन जिलों की लिस्ट जारी की गई है। उसमें केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के संसदीय सीट में शामिल जिलों का नाम शामिल है। बीजेपी ने जिला अध्यक्षों के चयन में जातिगत समीकरण पर फोकस किया है।
प्रदेश अध्यक्ष के लिए होगा चुनाव
बीजेपी जिला अध्यक्षों की लिस्ट जारी होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होगा। मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का कार्यकाल पूरा हो चुका है। बीजेपी उन्हें रिपीट करती है या फिर किसी दूसरे नेता को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाता है इस बारे में पार्टी शीर्ष नेतृत्व को फैसला करना है।
इन जिलों के लिए पहले घोषणा
इससे पहले भाजपा ने 20 जिलों के अध्यक्षों के नामों का ऐलान किया था. इसमें भोपाल से रविंद्र यति, गुना से धर्मेंद्र सिकरवार, रतलाम से प्रदीप उपाध्याय, अशोक नगर से आलोक तिवारी, हरदा से राजेश वर्मा, मऊगंज से डॉक्टर राजेश मिश्रा, देवास से राय सिंह सेंधव, जबलपुर ग्रामीण से राजकुमार पटेल, छतरपुर से चंद्रभान सिंह गौतम, उज्जैन ग्रामीण से राजेश धाकड़, भोपाल ग्रामीण से तीरथ सिंह मीणा, पन्ना से बृजेंद्र मिश्रा, शिवपुरी से जसमत जाटव, बुरहानपुर से मनोज माने, नीमच से वंदना खंडेलवाल, मैहर से कमलेश सुहाने, शिवपुरी से शशांक भूषण और खंडवा से राजपाल सिंह तोमर का नाम है. सबसे पहले उज्जैन और विदिशा जिले में अध्यक्षों के नाम का ऐलान किया गया था, जिसमें उज्जैस से संजय अग्रवाल और विदिशा से महाराज सिंह दांगी का नाम था.
बीजेपी के 60 संगठनात्मक जिले
अटकलो हैं कि मध्य प्रदेश में इस बार 62 जिलाध्यक्षों के नाम तय होने हैं. 20 जिलों को नए अध्यक्ष दे दिए गए हैं, ऐसे में 42 और नामों का ऐलान होना बाकी है. बता दें, मौजूदा समय में मध्य प्रदेश बीजेपी के 60 संगठनात्मक जिले हैं, लेकिन इनकी संख्या बढ़ कर 62 होने वाली है. भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर और इंदौर बड़े जिले हैं. इसके चलते बीजेपी ने इन्हें दो हिस्सों में- शहरी और ग्रामीण में बांटा है.
जिलाध्यक्षों के नाम में क्यों हुई देरी?
सियासी गलियारों में चर्चा है कि इस बार सागर, धार, ग्वालियर, जबलपुर और इंदौर में पेच फंसने के चलते जिलाध्यक्षों के नाम के ऐलान में देरी हो गई है. वहीं, यह भी कहा जा रहा है कि शायद इस बार जिलाध्यक्षों के रिपीट होने की भी संभावना नहीं है. यह बात भी सामने आई थी कि इस बार बड़ी तादाद में महिलाओं को जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी जा सकती है. हालांकि, अब तक 20 नामों की लिस्ट में ऐसा होता नहीं दिख रहा.

