पीएम मोदी नारायणा विहार में आयोजित लोहड़ी उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए और लोगों से बातचीत की. इस दौरान लोगों में प्रधानमंत्री के साथ सेल्फी लेने के लिए होड़ मची रही.
By : DB News Update | Edited By: Prince Awasthi
Narendra Modi in Lohri festival Naraina: लोहड़ी उत्सव कार्यक्रम में प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया गया. पीएम ने अग्नि प्रज्वलित किया और हाथ जोड़कर वहां मौजूद लोगों का अभिवादन किया. लोगों ने भी नमस्कार कर प्रधानमंत्री का जवाब दिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार (13 जनवरी, 2025) को दिल्ली के नारायणा विहार में आयोजित लोहड़ी उत्सव में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने लोहड़ी की पवित्र अग्नि प्रज्वलित की और वहां उपस्थित लोगों के साथ बातचीत भी की.
पीएम ने दी लोहड़ी की शुभकामनाएं
पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लोहड़ी की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “लोहड़ी का कई लोगों के लिए विशेष महत्व है, खासकर उत्तर भारत के लोगों के लिए. यह नवीनीकरण और उम्मीद का प्रतीक है. यह कृषि और हमारे मेहनती किसानों से भी जुड़ा हुआ है. आज शाम, मुझे दिल्ली के नारायणा में एक कार्यक्रम में लोहड़ी मनाने का अवसर मिला. विभिन्न क्षेत्रों के लोगों, खासकर युवाओं और महिलाओं ने इस उत्सव में हिस्सा लिया. सभी को लोहड़ी की हार्दिक शुभकामनाएं!”
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की छटा
इससे पहले, प्रधानमंत्री ने मकर संक्रांति और लोहड़ी उत्सव के दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया. जिसमें कई पारंपरिक प्रस्तुतियों ने भारतीय संस्कृति की विविधता और समृद्धि देखने को मिला.

