By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: ‘मोंथा’ चक्रवाती तूफान आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Chhattisgarh > ‘मोंथा’ चक्रवाती तूफान आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा
ChhattisgarhNational

‘मोंथा’ चक्रवाती तूफान आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा

DB News
Last updated: 28/10/2025 11:51 AM
DB News
Share
4 Min Read
SHARE

आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच काकीनाडा के पास बने केन्द्र पर टकराने का अनुमान लगाया जा रहा है.

By : DB News Update  | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Contents
आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच काकीनाडा के पास बने केन्द्र पर टकराने का अनुमान लगाया जा रहा है.90 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तारछत्तीसगढ़ पर भी असर पड़ेगास्कूल–कॉलेजों में छुट्टी के आदेशट्रैवल एडवाइजरी जारी NDRF की 22 टीमें तैनात

Cyclone Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों की तरफ बढ़ रहा है. इसके कारण आज मंगलवार (28 अक्टूबर) को मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच काकीनाडा के पास बने केन्द्र पर टकराने का अनुमान लगाया जा रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर स्थित मोंथा पिछले 6 घंटों के दौरान लगभग 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ा रहा है. 

90 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार

आईएमडी के मुताबिक आंध्र प्रदेश में मोंथा की अधिकतम गति 90-100 किमी प्रति घंटा बताई गई है. चक्रवात अभी चेन्नई से 420 किलोमीटर, विशाखापत्तनम से 500 किलोमीटर और काकीनाडा से 450 किलोमीटर दूर है. तटीय आंध्र प्रदेश में भारी बारिश और तेज हवाएं चल रही हैं. पूरा तटीय क्षेत्र हाई अलर्ट पर है.

छत्तीसगढ़ पर भी असर पड़ेगा

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार मोंथा आंध्र प्रदेश में सबसे अधिक प्रभाव डालेगा, उसके बाद ओडिशा और फिर छत्तीसगढ़ पर इसका असर देखने को मिलेगा. 28 से 30 अक्टूबर के बीच आंध्र प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु में भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है.

स्कूल–कॉलेजों में छुट्टी के आदेश

तमिलनाडु के कई इलाकों में भारी बारिश के चलते प्रशासन ने मंगलवार के दिन सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा कर दी है. चेंगलपट्टू और कडलूर जिलों में लगातार बारिश और निचले इलाकों में जलभराव को देखते हुए सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने के आदेश दिए गए हैं.

ट्रैवल एडवाइजरी जारी 

आंध्र प्रदेश में मोंथा के कारण इंडिगो एयरलाइंस ने विजाग, विजयवाड़ा और राजमुंदरी के यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है. एयरलाइन ने बताया कि भारी बारिश और तेज हवाओं की वजह से इन शहरों से आने-जाने वाली कई उड़ानें प्रभावित हो रही हैं. 

दक्षिण मध्य रेलवे के सीपीआरओ ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि चक्रवात ‘मोंथा’ को देखते हुए यात्रियों की सुरक्षा के हित का ध्यान रखते हुए कई ट्रेनों को रद्द किया गया है. पूर्वी तट रेलवे ने तटीय आंध्र से चलने वाली या वहां से गुजरने वाली कई ट्रेनों को रद्द करने की घोषणा की गई है. ये ट्रेनें 27 अक्टूबर, 28 अक्टूबर और 29 अक्टूबर को रवाना होने वाली थीं. 

NDRF की 22 टीमें तैनात

सरकार ने प्रभावित होने वाले सभी पांच राज्यों आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पुडुचेरी, तमिलनाडु और छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल की 22 टीमें तैनात की हैं. समुद्र के अशांत होने और ऊंची लहरों की संभावना को देखते हुए मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है. 

You Might Also Like

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…

लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा

देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष, 18वें दिन भी दिखी नोकझोंक

‘NEET-UG का पेपर NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया’- CBI

TAGGED:Andhra PradeshCyclone MonthaDB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateMP NEWSNDRFRAIN
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article रोटेरियन इंटरनेशनल अवार्ड से सम्मानित
Next Article MP- UP, CG और गुजरात, राजस्थान में आज से शुरू होगा SIR
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त
Religion 14/08/2026
जिंदगी की उलझनों को सुलझाने का रास्ता बताएगा ‘अंतर्गीता’ ऐप
Technology 12/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?