अयोध्या : ट्रस्ट ने कहा कि हिन्दू धर्म में सभी त्योहार हिन्दू तिथियों के हिसाब से मनाने की परंपरा है. इसलिए राम मंदिर का वर्षगांठ भी हिन्दू पंचांग के मुताबिक मनाई जाएगी.
By : डीबी न्यूज अपडेट | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Ayodhya Ram Mandir Anniversary : अयोध्या में राम मंदिर की वर्षगांठ हर साल 22 जनवरी को नहीं मनाई जाएगी. राम मंदिर की वर्षगांठ का फैसला हिन्दू तिथियों और पंचांग के अनुसार होगा. सोमवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास की बैठक मणिराम दास छावनी में हुई. जिसमें ये अहम फैसला लिया गया है. इसके मंदिर और परिसर से जुड़े कई अन्य अहम निर्णय भी लिए गए. ट्रस्ट की ओर से इसकी जानकारी सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर दी गई है.
हिन्दू तिथियों के हिसाब से मनाने की परंपरा
अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास की बैठक दस ट्रस्टी मौजूद रहे. बैठक इस बात पर मुहर लगाई गई कि हिन्दू धर्म में सभी त्योहार हिन्दू तिथियों के हिसाब से मनाने की परंपरा है. इसलिए राम मंदिर का वर्षगांठ भी हिन्दू पंचांग के मुताबिक मनाई जाएगी. पिछले साल रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी हुई थी. हिन्दू पंचांग के मुताबिक उस दिन पौष शुक्ल द्वादशी थी. इस बार ये तिथि 11 जनवरी को पड़ रही है. इसलिए ये उत्सव 11 जनवरी को मनाया जाएगा.

