Morena Blast MP: एमपी के मुरैना में ब्लास्ट इतना खतरनाक था कि 3 मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए.
By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी
Morena Blast News: मध्य प्रदेश के मुरैना में सोमवार और मंगलवार की दरम्यारनी रात 12 बजे एक मकान में जोरदार ब्लास्ट हुआ. यह ब्लास्ट इतना खतरनाक था कि इसमें 3 मकान धराशाई हो गए. 2 मकान क्षतिग्रस्त होने की सूचना है. अभी तक मकानों के मलबे में दबे 7 लोगों को निकाला जा चुका है. इनमें दो महिलाओं की मलवे में दबने से मौत हुई है. पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं
आधी रात को ब्लास्ट होते ही पूरी कॉलोनी में हड़कंप मच गया. ब्लास्ट की आवाज सुनकर जागे लोग डर मारे इधर-उधर भागने लगे. वहीं कुछ लोगों ने भगदड़ के बीच पुलिस को इस घटना की जानकारी दी. साथ ही मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालने और उन्हें पास के अस्पताल तक पहुंचाने में जुट गए.
मौके पर बचाव कार्य जारी
सूत्रों के मुताबिक मलबे में अभी कई और लोगों के दबे होने की आंशंका है. मकान में दवे लोगों को निकालने का का पुलिस और जिला प्रशासन की एजेंसियों द्वारा जारी है. ब्लास्ट में धायल हुए लोगों को उपचार के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया. सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के ग्वालियर रेफर कर दिया गया.

